Skip to main content

बरेली: ट्रक पर ट्रेन की बोगी... बरेली में दिखा अजब नजारा, दंग रह गए लोग

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली में सोमवार रात ट्रेन की एक बोगी को ट्रक पर लोड होकर जाते देखा तो लोग दंग रह गए। दरअसल, यह बोगी रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए जंक्शन पर पहुंचाई गई है।  

बरेली जंक्शन पर सोमवार रात को रेल का एक कोच सर्कुलेटिंग एरिया में भेज दिया गया। इसे पटरी पर व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाएगा। यहां पर बता दें कि बरेली जंक्शन पर रेल कोच रेस्टोरेंट खोलने के लिए मार्च में रेलवे का निजी फर्म से करार हुआ था। रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया था। रेलवे को भी अपनी ओर से पटरी बिछाने और कोच उपलब्ध कराने समेत कई काम कराने थे। 

खुशबू पाटनी को जो बच्ची मिली… वो सही सलामत मां के पास गई, स्टेशन से खंडहर में कैसे पहुंची? यह जान हिल गए लोग!

बरेली में एक दिल को छू लेने वाली घटना में एक डेढ़ वर्षीय बच्ची जो जंक्शन पर अपनी मां से बिछड़ गई थी 15 घंटे बाद अपनी मां से फिर से मिल गई। इस पुनर्मिलन में अभिनेत्री दिशा पाटनी की बहन मेजर खुशबू की महत्वपूर्ण भूमिका थी जिन्होंने लावारिस बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया था।

बरेली। रविवार सुबह जंक्शन से लापता हुई डेढ़ वर्षीय बच्ची को 15 घंटे बाद दोबारा मां गुफराना की गोद मिल सकी। जीआरपी के सिपाही उसकी मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। 

फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने वाला 'नटवरलाल' गिरफ्तार, शिक्षक के साथ मिलकर किया था टप्पेबाजी का पूरा खेल

फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने वाला 'नटवरलाल' गिरफ्तार, शिक्षक के साथ मिलकर किया था टप्पेबाजी का पूरा खेल

अमित कुमार ने प्रेमनगर थाने में दस्तावेजों की धोखाधड़ी व फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर बैंक से धोखधड़ी के मामले में वंदना वर्मा के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई थी। पुलिस ने जब इस मामले की विवेचना की तो सामने आया कि धोखाधड़ी के इस खेल में सुभाष नगर के जागृति नगर निवासी अर्जुन रस्तोगी रेखा रस्तोगी रामगंगा नगर निवासी अनिल कुमार सक्सेना रजत सक्सेना और दीपेश भी शामिल हैं।

इंसान बना शैतान! भौंकने पर फाड़ दिया छह महीने के कुत्ते का जबड़ा, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

इंसान बना शैतान! भौंकने पर फाड़ दिया छह महीने के कुत्ते का जबड़ा, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम

बरेली में एक युवक ने छह महीने के कुत्ते को बुरी तरह से घायल कर दिया क्योंकि वह उसके ऊपर भौंक रहा था। आरोपी सूरज कश्यप ने कुत्ते का मुंह फाड़ दिया जिससे उसकी मौत हो गई। कुत्ते का इलाज आईवीआरआई में चल रहा था लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। आरोपी अभी फरार है।

धीरज पाठक के शिकायती पत्र पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।