Skip to main content

साईकिल से भारत यात्रा पर निकले संत ओमपाल यदुवंशी

बरेली फतेहगंज पश्चिमी संवाददाता मुदित प्रताप सिंह     फतेहगंज पश्चिमी - संत ओमपाल यदुवंशी साईकिल से निकले भारत भ्रमण पर कस्बा वासियों ने फूल माला पहनकर फूल माला पहनकर  जोरदार स्वागत कर जलपान कराया।  जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के खिरका गांव निवासी संत ओमपाल यदुवंशी ने बताया कि पंथ श्री हजूर अर्धनाम साहेब (आचार्य कबीर पंथ) सदगुरू कबीर प्राकट्य धाम लहरतारा वाराणसी उ प्र की प्रेरणा से महन्त श्री हंस योग दास साहेब के मार्गदर्शन में पंथ प्रचार प्रसार यात्रा का शुभारम्भ 27 मार्च 2025 को फतेहगंज पश्चिमी खिरका गांव कांवरिया शिव मंदिर से साइकिल यात्रा शुरू कर कई जिल

विवाह में आई आठ साल की बच्ची से दरिंदगी, 47 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली News: मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। 150 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। तब जाकर आरोपी पकड़ा जा सका

बरेली के बिशारतगंज क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में आई आठ साल की बच्ची से 47 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। आरोपी रसगुल्ला खिलाने का लालच लेकर मासूम को ले गया था। शादी के पंडाल के पीछे उससे दरिंदगी की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विश्व पृथ्वी दिवस 2025: हमारी शक्ति - हमारा ब्रह्मांड " थीम है: इंद्रदेव त्रिवेदी

बरेली अवधेश शर्मा
 

सबसे  ये   संवाद  करें।  कल की चिंता आज करें।। अगर बचानी है पृथ्वी, तन- मन दोनों साफ करें।।

 पहले पृथ्वी स्वच्छ रखें, काम सभी हम बाद करें।।

एक अकेला नाकाफी, बात यहां सब साथ करें।।

पृथ्वी नहीं प्रदूषित हो, काम यही शत बार करें।।

वृक्षारोपण करके हम, स्वप्न सभी साकार करें।।

पृथ्वी संग ब्रह्मांड यहां, मानवता आबाद करें।।

पावन पृथ्वी की रक्षा, मिलजुलकर हम आज करें।।

  कौन बचायेगा पृथ्वी, इसमें नहीं विवाद करें।।

अपना कर्म समझ करके, हर बाधा हम पार करें।।

सोना(Gold) एक लाख के पार... सहालग और अक्षय तृतीया से पहले टूटे सारे रिकॉर्ड

बरेली अवधेश शर्मा

सोने की कीमत ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम एक लाख रुपये के पार पहुंच गई है। ऐसा पहली बार हुआ है। कीमतों के साथ मांग भी बढ़ी है, लेकिन वजन घट गया है। ग्राहक अब हल्के जेवर खरीद रहे हैं। 

बरेली में सहालग और अक्षय तृतीया से पहले ही सोने का भाव लाख टके तक जा पहुंचा। 24 घंटे में 2,800 रुपये की बढ़त के साथ मंगलवार को सोना एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका। सोमवार को भाव 97,200 रुपये था। लिहाजा, निवेशक सक्रिय हुए और खरीदारी में बढ़त हुई है, लेकिन अब लोग कम वजन के गहने ले रहे हैं। 

बरेली: नवागत डीएम अविनाश सिंह शुक्रवार को संभालेंगे बरेली जिले की कमान

बरेली अवधेश शर्मा

आईएएस अविनाश सिंह को बरेली का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह रविंद्र कुमार की जगह लेंगे। वहीं रविंद्र कुमार बरेली से आजमगढ़ भेजा गया है। 

बरेली के नवागत डीएम अविनाश सिंह सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश में अंबेडकर नगर की अलग पहचान बनाने वाले डीएम अविनाश सिंह शुक्रवार को बरेली जिले की कमान संभालेंगे। बृहस्पतिवार देर रात बरेली पहुंचने की उम्मीद है। उनके सामने औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने सहित कई चुनौतियां होंगी।

सीएससी प्रथम लखनऊ हाई कोर्ट उपाध्यक्ष एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष, भाजपा प्रदेश संयोजक के बरेली आगमन पर भव्य स्वागत

बरेली अवधेश शर्मा

बरेली: प्रशांत सिंह अटल CSC प्रथम लखनऊ हाई कोर्ट उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बरेली आगमन पर फतेह बहादुर लॉ एसोसिएट द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया इस अवसर पर  वरिष्ठअधिवक्ता पंकज कुमार अग्रवाल,पुनीत कुमार जौहरी, नीरज प्रकाश सिंह, आलोक सक्सेना, निर्भय कुमार, अथर्व, असलम खान एडवोकेट, अनिल सक्सेना, ज्ञान भारद्वाज, संचित अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, अनूप कुमार सक्सेना आदि उपस्थित रहे