Skip to main content

Haryana News: कोलकाता कांड के बाद करनाल में MBBS छात्र पर जानलेवा हमला, हॉस्टल में कांच की बोतल और डंडों से किए कई वार

Haryana News: कोलकाता कांड के बाद करनाल में MBBS छात्र पर जानलेवा हमला, हॉस्टल में कांच की बोतल और डंडों से किए कई वार 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड के बाद करनाल में भी एमबीबीएस छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है। करनाल मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर हमलावरों ने कांच की बोतल और डंडे से कई वार किए। छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद हॉस्टल में सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Haryana Election 2024: 'खेल के साथ राजनीति भी कर लेंगे', कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर बोलीं विनेश फोगाट

Haryana Election 2024: 'खेल के साथ राजनीति भी कर लेंगे', कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर बोलीं विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने एक कार्यक्रम में कहा कि वह दोनों कर लेंगी। खेल के साथ राजनीति भी कर लेंगी। राजनीति में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने यह बात कही। विनेश फोगाट ने कहा कि खाप उनका परिवार हैं। हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है। जब महिला पहलवानों का आंदोलन चल रहा था तब भी यही लोग साथ खड़े थे।

Haryana Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP के साथ गठबंधन करेंगे दुष्यंत चौटाला? JJP नेता ने खुद ही दिया जवाब

Haryana Election: विधानसभा चुनाव से पहले BJP के साथ गठबंधन करेंगे दुष्यंत चौटाला? JJP नेता ने खुद ही दिया जवाब

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। जननायक जनता पार्टी के नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बीजेपी के साथ गठबंधन करने के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं रिकॉर्ड पर आश्वासन दे सकता हूं कि मैं भाजपा में नहीं जाऊंगा।

सोनीपत में शराब की बोतल से युवक का गला काटा, एक दिन पहले भी दो लोगों की हुई थी हत्या

सोनीपत में शराब की बोतल से युवक का गला काटा, एक दिन पहले भी दो लोगों की हुई थी हत्या

सोनीपत के गांव बाघडू में शराब पीने के बाद आपसी विवाद में एक युवक की शराब की बोतल से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। तीन व्यक्तियों पर हत्या करने का आरोप लगा है। इस वारदात में एक जितेन्द्र नाम का व्यक्ति भी घायल हुआ है। जिसको सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बता दें रविवार को भी दो लोगों की हत्या की गई थी। 

Haryana Election 2024: हरियाणा में सपा को सीटें देने से कांग्रेस का इनकार, हुड्डा ने कहा- राज्य में नहीं है गठबंधन

Haryana Election 2024: हरियाणा में सपा को सीटें देने से कांग्रेस का इनकार, हुड्डा ने कहा- राज्य में नहीं है गठबंधन

हरियाणा के विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को सीटें देने से इनकार दिया है। सपा हरियाणा में तीन से पांच सीटों मांग रही थी। वहीं उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में भी कांग्रेस ने कुछ सीटों पर अपनी दावेदारी की है। कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सपा से राज्य में कोई गठबंधन नहीं है।

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो फ्लैट से चल रहा था ठगी का धंधा; चार महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, दो फ्लैट से चल रहा था ठगी का धंधा; चार महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार

सोहना में दो फ्लैट से फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है। आरोपित भारत के आठ राज्यों गुजरात बंगाल मणिपुर नागालैंड मिजोरम जम्मू-कश्मीर उत्तर प्रदेश दिल्ली और पड़ोसी देश नेपाल के रहने वाले हैं। तकनीकी सहायता देने के नाम पर दूसरे देश के नागरिकों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोपितों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। इनके पास से लैपटाप और मोबाइल बरामद किए गए हैं।

Election 2024: बीरेंद्र सिंह के पाला बदलने से बदला उचाना सीट का समीकरण, दुष्यंत चौटाला पर सीट बचाने का दबाव

Election 2024: बीरेंद्र सिंह के पाला बदलने से बदला उचाना सीट का समीकरण, दुष्यंत चौटाला पर सीट बचाने का दबाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवार उतारने को लेकर मंथन कर रहे हैं। वहीं प्रदेश हॉट सीट माने जाने वाली उचाना सीट पर इस बार के चुनाव में समीकरण बदले हुए हैं। इस सीट पर बीरेंद्र सिंह और चौटाला परिवार का दबदबा रहा है। इस बार के बदले राजनीतिक माहौल के बीच इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।

Haryana Election: कांग्रेस में बढ़े सीएम पद के दावेदार, बड़े नेता कर रहे लॉबिंग; सैलजा बोलीं- इच्छा रखना गलत बात नहीं

Haryana Election: कांग्रेस में बढ़े सीएम पद के दावेदार, बड़े नेता कर रहे लॉबिंग; सैलजा बोलीं- इच्छा रखना गलत बात नहीं

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए बड़े नेताओं ने अपनी दावेदारी जतानी शुरू कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला भी मुख्यमंत्री पद के लिए तलबगार हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित है।

5 दिनों की लगातार छुट्टी...', हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने के लिए BJP ने आयोग को लिखा पत्र, कांग्रेस बोली- डर गई भाजपा

5 दिनों की लगातार छुट्टी...', हरियाणा चुनाव की तारीख बदलने के लिए BJP ने आयोग को लिखा पत्र, कांग्रेस बोली- डर गई भाजपा

 बीजेपी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव करने के लिए आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 28 सिंतबर से लगातार 5 दिनों की छुट्टी पड़ रही है। लोग छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जा सकते हैं। जिससे वोट प्रतिशत में काफी गिरावट आएगी। वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए बीजेपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

Gurugram News: बैक करते समय ग्रेडर मशीन सुपरवाइजर पर चढ़ाई, मौत; पुलिस ने दर्ज किया केस

Gurugram News: बैक करते समय ग्रेडर मशीन सुपरवाइजर पर चढ़ाई, मौत; पुलिस ने दर्ज किया केस

 गुरुग्राम के बिलासपुर चौक के पास सड़क समतल कर रही ग्रेडर मशीन को बैक करते समय सुपरवाइजर पर चढ़ा दी। जिस कारण से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहां मौजूद लोगों ने कहा कि ड्राइवर ने लापरवाही से ग्रेडर मशीन को बैक किया था। जिसके बाद यह हादसा हुआ।