हर पक्षी को दाना-पानी’’ के अन्तर्गत बदायूँ के सभी थानों को दाना-पानी रखने के लिए दाना एवं पात्र वितरित किये
बरेली अवधेश शर्मा उप संपादक
बदायूं: पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र द्वारा गर्मी में पक्षियों के सुरक्षा-संरक्षा एवं जीवन बचाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘हर पक्षी को दाना-पानी’’ के अन्तर्गत जनपद बदायूँ के सभी थानों को दाना-पानी रखने के लिए दाना एवं पात्र वितरित किये गये
महाराष्ट्र के मंदिरों में ड्रेस कोड, परंपरागत परिधानों में दिखे ज्यादातर लोग; कुछ बोले- जबरदस्ती लागू नहीं
महाराष्ट्र के मंदिरों में ड्रेस कोड, परंपरागत परिधानों में दिखे ज्यादातर लोग; कुछ बोले- जबरदस्ती लागू नहीं
महाराष्ट्र के मंदिरों में लागू ड्रेस कोड पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। मंदिर प्रबंधनों का यह भी कहना है कि ड्रेस कोड धार्मिक स्थानों पर पवित्रता बनाए रखने के लिए निर्धारित किए गए हैं। लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। पुणे में चिंचवाड़ देवस्थान ट्रस्ट के तहत संचालित होने वाले मंदिर और मोरगांव व थेउर के मंदिरों में ड्रेस कोड लागू किए गए हैं।
कई मंदिरों में उपयुक्त परिधान पहनने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं
तमिलनाडु के राज्यपाल ने लगवाया 'जय श्री राम' का नारा
तमिलनाडु के राज्यपाल ने लगवाया 'जय श्री राम' का नारा, कांग्रेस ने कहा- 'यह RSS की भाषा'
राज्यपाल की आलोचना करते हुए कांग्रेस विधायक जेएमएच हसन मौलाना ने कहा कि उनकी टिप्पणी बेहद निंदनीय है। वह आरएसएस और भाजपा की भाषा बोल रहे हैं। वह एक संवैधानिक पद पर आसीन हैं इसलिए इस तरह की टिप्पणी उन्हें शोभा नहीं देती। राज्यपल रवि को पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई थी। भाकपा के राज्य सचिव आर. मुथरासन ने राष्ट्रपति से उन्हें पद से हटाने का आग्रह किया
2025: भक्तों के लिए खुशखबरी, इस तारीख से होंगे बाबा केदार के दर्शन
Kedarnath samachar
भारत के उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ मंदिर बेहद चमत्कारी माना जाता है। यह भगवान शंकर को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस धाम में एक बार दर्शन करने से भक्तों के सभी कष्टों का अंत हो जाता है। यही वजह है कि साधक इस धाम (Kedarnath Dham Opening Date 2025) के खुलने का बेसब्री से इंतजार है तो आइए यहां इसकी सही डेट जानते हैं।
शिव मंदिर से अखंड ज्योत लेकर 250 लोगों का जत्था पूर्णागिरि के लिए हुआ रवाना
Bareilly fatehganj paschimi Mudit Pratap
आज खास योग में घर-घर मनाई गई रामनवमी, सीएम धामी ने पूजा अर्चना कर किया कन्या पूजन
उत्तराखंड देहरादून संवाददाता
Chaitra Navratri 2025: रामनवमी पर पूजा के लिए सुबह 11:8 बजे से शुभ मुहूर्त शुरू हुआ, जो दोपहर 1:39 तक रहेगा। इस दौरान लोगों ने कन्या पूजन किया।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आज रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। इस बार नवमी पर रवि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि और पुष्य नक्षत्र का संयोग बना है। शुभ योग में व्रतियों ने कन्या पूजन कर पुण्य अर्जित किया।
श्री रामनवमी पर 46 वर्ष बाद मंदिर में पूजन, जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत चौकी का लोकार्पण
मुरादाबाद संभल समाचार
संभल में रामनवमी पर 46 वर्ष बाद मंदिर में पूजन हुआ। इसके साथ ही जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी का लोकार्पण भी किया गया। इस पुलिस चौकी को सुरक्षा बढ़ाने के लिहाज से तैयार कराया गया है।
संभल में रामनवमी पर जहां एक तरफ खग्गू सराय स्थित मंदिर पर 46 वर्ष बाद पहली बार पूजा अर्चना की गई है। वहीं दूसरी ओर जामा मस्जिद के सामने निर्माण हुई सत्यव्रत पुलिस चौकी का लोकार्पण भी किया गया है। डीएम और एसपी ने पूजन कर लोकार्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रामनवमी पर मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में पढ़ी राम आरती, वक्फ कानून का किया समर्थन
बनारस समाचार
वक्फ कानून को लेकर एक तरफ पूरे देश में कट्टरपंथी मौलानाओं ने नफरत की आग जला रखी है। वहीं दूसरी तरफ, रामनवमी के अवसर पर मुस्लिम महिलाओं ने श्रीराम की महाआरती कर नफरत की आग पर प्रेम का पानी डालकर बुझाने का संदेश दिया।
मुस्लिम फाउंडेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मुस्लिम महिलाओं की श्रीराम महाआरती का आयोजन लमही के सुभाष भवन में किया गया।
अयोध्या: रामनवमी पर लाखों दियों से जगमगाया सरयू घाट, मनाया प्रभु श्रीराम जन्मदिन
लखनऊ- फैजाबाद समाचार