Skip to main content

Virat Kohli के नाम होगा नया वर्ल्ड रिकॉर्ड! IPL 2025 Final में करेंगे वो कमाल, जो सचिन भी नहीं कर सके!

Virat Kohli IPL 2025 Final इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन का फाइनल मैच आज खेला जाना है। श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स और रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है। RCB और PBKS की टीमें आईपीएल में अपनी पहली ट्रॉफी जीतना चाहेगी। मैच में विराट कोहली की नजरें एक विश्व रिकॉर्ड पर होगी।

राजीव शुक्ला बनेंगे BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, Roger Binny का इस कारण खत्म हो रहा कार्यकाल

राजीव शुक्ला BCCI President बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2022 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी अब रिटायर होने जा रहे हैं। 19 जुलाई को रोजर बिन्नई का कार्यकाल खत्म हो सकता है। ऐसे में जब तक नया बीसीसीआई अध्यक्ष नहीं मिलता तब तक बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला अंतरिम अध्यक्ष बनेंगे।

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स में हुई मैच विनर की वापसी, मुंबई इंडियंस ने बड़े मैच में चली खास चाल

आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। पंजाब किंग्स में उनका प्रमुख हथियार प्लेइंग इलेवन में वापस आ गया है। मुंबई ने रीस टॉपली को मौका दिया है।

अहमदाबाद में आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। पंजाब में उनका प्रमुख हथियार प्लेइंग इलेवन में वापस आ गया है।

GT vs MI: 'मुंबई में घर की कीमत जैसा...' हार्दिक पांड्या ने GT पर जीत के बाद बुमराह को बताया अनमोल

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराया। मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान  हार्दिक पांड्या ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए उन्हें मुंबई में घर की कीमत जैसा बताया। हार्दिक ने कहा कि बुमराह ने हमेशा टीम के लिए सफलता दिलाई है। बता दें कि गुजरात पर मिली जीत के साथ मुंबई का सामना अब पंजाब किंग्स से होगा।

अनुष्‍का शर्मा ने किस खूबसूरत मिस्‍ट्री गर्ल को गले लगाकर जश्‍न मनाया? RCB में विराट के करीबी से है ताल्‍लुक

अनुष्का शर्मा को पंजाब के खिलाफ आईपीएल क्वालिफायर-1 के दौरान जिस महिला के साथ देखा गया था वह मालविका नायक हैं। मालविका नायक इनोज टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में बिजनेस डेवलपमेंट और पार्टनरशिप्स की देखरेख करती हैं। उनके पति निखिल डियाजियो इंडिया में आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू के पद पर काम करते हैं।

कॉलर पकड़ी, धक्‍का दिया... खेल भावना की धज्जियां उड़ाईं; बांग्‍लादेश-दक्षिण अफ्रीका मैच में जमकर हुआ बवाल

 बांग्‍लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच इमर्जिंग कप के दौरान दो खिलाड़‍ियों के बीच हाथापाई हो गई। 22 साल के बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाज रिपन मोंडल को 29 साल के प्रोटियाज तेज गेंदबाज शेपू तूली ने पहले धक्‍का दिया और फिर उनकी कॉलर पकड़कर मारने की कोशिश की। मैदानी अंपायर्स और खिलाड़‍ियों ने बीच-बचाव करके स्थिति संभाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इंग्‍लैंड दौरे के लिए Shreyas Iyer भारतीय टीम में जगह पाने के थे हकदार? गौतम गंभीर ने आखिरकार तोड़ी चुप्‍पी

भारतीय टीम को जून में इंग्‍लैंड दौरे पर जाना है जिसके लिए बीसीसीआई ने हाल ही में 18 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की। शुभमन गिल को नया टेस्‍ट कप्‍तान नियुक्‍त किया गया जबकि ऋषभ पंत को उप-कप्‍तान बनाया गया। इस टीम में श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली जिससे कई लोगों को हैरानी हुई। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अय्यर के नहीं चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी।

भारतीय टीम आधिकारिक रूप से बदलाव के दौर से गुजरेगी और उसे सबसे पहले इंग्‍लैंड की चुनौती से निपटना होगा।

IPL 2025: पंजाब किंग्‍स को प्‍लेऑफ से पहले लगा तगड़ा झटका, Yuzvendra Chahal हुए चोटिल; कोच ने दी बड़ी अपडेट

सुनील जोशी ने पुष्टि की है कि युजवेंद्र चहल दर्द के कारण दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे। पंजाब किंग्‍स पहले ही प्‍लेऑफ में जगह पक्‍की कर चुकी है लेकिन चहल की चोट की खबर ने उसकी चिंता बढ़ा दी है। प्रवीण दुबे ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ युजवेंद्र चहल की जगह ली थी। पंजाब को दिल्‍ली के हाथों 6 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

UAE vs BAN: रोमांच की हदें पार करने वाले मुकाबले में बांग्‍लादेश की हुई किरकिरी, यूएई ने जीत के साथ रचा इतिहास

मोहम्‍मद वसीम (82) की तूफानी पारी की बदौलत यूएई ने सोमवार को रोमांच की हदें पार करने वाले दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में बांग्‍लादेश को एक गेंद शेष रहते दो विकेट से मात दी। यूएई ने इस जीत के साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर की। यूएई ने इतिहास रचा क्‍योंकि उसने पहली बार बांग्‍लादेश को टी20 इंटरनेशनल मैच में मात दी। यूएई के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी की।

संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) ने शारजाह में एक गेंद शेष रहते दो विकेट से जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया। यूएई ने सोमवार को बांग्‍लादेश को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में दो विकेट से मात दी।