Skip to main content

पाकिस्‍तान टीम मैच खेलने के लिए तैयार, 1 घंटे देरी से शुरू होगा मुकाबला

एशिया कप 2025 के 10वें मैच में आज पाकिस्‍तान टीम का सामना संयुक्‍त अरब अमीरात से होगा। दोनों टीम दुबई क्रिकेट स्टेडियम में टकराने वाली हैं। हालांकि पाकिस्‍तान टीम करीब 7 बजे तक होटल से बाहर नहीं निकली थी। ऐसे में खबर आने लगी थी कि टीम मैच का बायकॉट कर सकती है। अब तय हो गया है कि पाकिस्‍तान टीम इस मैच को खेलेगी।

Muhammad Waseem ने T20I में मचाया तहलका, दुनिया का कोई भी बैटर नहीं कर पाया था यह कारनामा

UAE vs OMAN एशिया कप 2025 में सोमवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जा रहे हैं। दिन के पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात का सामना ओमान से हो रहा है। अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में यूएई ने टॉस गंवाकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन बना दिए।

'मैं भगवान हूं, सबसे महान हूं': पूर्व क्रिकेटर ने लगाई विराट-रोहित को फटकार, वापसी के लिए दी खास सलाह

विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। वह वनडे में कब तक खेलेंगे यह कोई नहीं जानता। एक्‍सपर्ट की मानें तो रोहित और कोहली वनडे विश्व कप 2027 तक शायद ही खेलें। दोनों ने हाल ही में बीसीसीआई का फिटनेस टेस्ट दिया था। लेकिन फिटनेस टेस्ट पास करना और राष्ट्रीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना दोनों अलग-अलग बातें हैं।

Asia Cup Countdown: सूर्यकुमार यादव की कप्‍तानी में पहली बार खेलेगा यह खिलाड़ी, दुनिया कबका मान चुकी है 'द ग्रेटेस्‍ट

'भारत अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करेगा। सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। शुभमन गिल को भी टीम में जगह मिली है। साथ उन्हें टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है। 14 सितंबर को भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ उतरेगा।

2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा की जगह भारत के टी20I कप्तान का पद संभाला। हालांकि, हार्दिक पांड्या लंबे समय तक रोहित शर्मा के उप-कप्तान रहे थे। वह कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे थे। हालांकि, चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने सूर्यकुमार को ही चुना

Ravichandran Ashwin ने ILT20 ऑक्शन में दिया नाम, UAE में 30 सितंबर को नीलामी

Ravichandran Ashwin इंडियन प्रीमियर लीग के साथ ही खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन अब इंटरनेशनल लीग टी20 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वह ILT20 के ऑक्‍शन के लिए अपना नाम दे सकते हैं। ILT20 2 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक UAE में खेला जाएगा। इसके लिए 30 सितंबर को दुबई में ऑक्‍शन होगा।

क्रिकेटर से कबड्डी प्लेयर बने Vaibhav Suryavanshi, PKL-12 के पहले मैच में तेवर दिखा हर किसी को कर दिया हैरान

पीकेएल के 12वें सीजन के पहले मैच में 29 अगस्त को तेलुगु टाइटंस और तमिल थलाइवाज के बीच खेला जाएगा। प्रो कबड्डी लीग 2025 की शुरुआत विशाखापत्तनम के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम से आगाज हुआ। 4 शहर में कबड्डी लीग का आयोजन किया जाएगा। इसके आगाज पर अंडर-19 टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी स्टेडियम में मौजूद रहे।

Pro Kabaddi League के 12वें सीजन का आगाज 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुभारंभ हो गया। भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी और राजस्थान रॉयल्स के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी कबड्डी के मैट पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेट और कबड्डी में हाथ अजमाया।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे इस खिलाड़ी ने बदली टीम, दो साल से तलाश रहा था मौका, कहा- मैं तीनों फॉर्मेट खेलना चाहता हूं

टीम इंडिया से बाहर चल रहे आंध्र प्रदेश के एक बल्लेबाज ने बड़ा फैसला लेते हुए अपनी टीम बदल ली है। 2022 में आखिरी बार भारत के लिए खेलने वाला यह बल्लेबाज आने वाले घरेलू सीजन में नई टीम से खेलता हुआ दिखाई देगा। इस खिलाड़ी का मानना है कि उनमें अभी भी तीनों फॉर्मेट खेलने का दम है।

लगभग तीन से टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक बल्लेबाज ने बड़ा फैसला किया है। इस खिलाड़ी ने अपनी टीम बदल ली है। ये खिलाड़ी आखिरी बार साल 2022 में भारत के लिए खेला था और फिर इसके बाद बाहर कर दिया गया। टीम इंडिया की वापसी कोशिश में लगे इस खिलाड़ी ने भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत से पहले ये फैसला किया है।

World Cup 2027: साउथ अफ्रीका के 8 शहरों में खेले जाएंगे 44 मैच, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होंगे 10 मुकाबले

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने 2027 आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा किया है। इसमें 8 दक्षिण अफ्रीकी शहरों में कुल 44 मैच खेलें जाएंगे। वहीं जिम्बाब्वे और नामीबिया 10 मैचों की मेजबानी करेंगे। सीएसए ने वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। इसके सफल आयोजन का रोडमैप भी तैयार कर लिया है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2027 आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप के लिए रोडमैप जारी किया है। इसमें पुष्टि की गई है कि 44 मैच दक्षिण अफ्रीका के 8 शहरों में खेले जाएंगे, जबकि 10 मैच जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित किए जाएंगे

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी का खत्म हुआ कार्यकाल, खेल मंत्रालय ने नए नियम से चुनाव कराने की दी सलाह

खेल मंत्रालय चाहता है कि बीसीसीआई सितंबर में होने वाले अपने चुनाव राष्ट्रीय खेल प्रशासन कानून के तहत कराए। हालांकि जब तक अधिसूचना नहीं जारी हो रही है तब तक लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव करा सकते हैं। नियमों की अधिसूचना जारी होने पर बीसीसीआई समेत सभी राष्ट्रीय महासंघों को राष्ट्रीय खेल प्रशासन कानून के तहत चुनाव कराने होंगे।

न हिटमैन न ही सूर्या, एशिया कप T20 में केवल 2 ही बल्लेबाज बना सके हैं शतक; हांगकांग के खिलाड़ी ने पहली बार किया कमाल

एशिया कप का इतिहास काफी पुराना है लेकिन टी20 फॉर्मेट में पर अब तक दो ही बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ है। पहली बार साल 2016 में और इसके बाद साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के कारण एशिया कप टी20 पर खेला गया है। अब तीसरी बार ऐसा मौका आ रहा है। हालांकि अभी तक दो ही खिलाड़ी शतक जड़ सके हैं।

भारतीय टीम एशिया कप की तैयारियों में जुटी है। टूर्नामेंट का आगाज 9 सितंबर को होगा। इस बार इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए इस साल एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि टी20 एशिया कप में अब तक केवल दो ही बल्लेबाज शतक लगा पाए हैं।