Skip to main content

RG Kar Case: पीड़िता का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बड़ा खुलासा, TMC नेता पर उठे सवाल; सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा

RG Kar Case आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में अब सीबीआई ने ट्रेनी डॉक्टर का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के सदस्य फोरेंसिक डॉक्टर अपूर्वा बिस्वास को तलब किया है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने दावा करते हुए बताया कि डॉक्टर को एक शख्स ने पोस्टमार्टम को लेकर धमकाया था।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बलात्कार और हत्या मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में अब सीबीआई ने ट्रेनी डॉक्टर का पोस्टमार्टम करने वाली टीम के सदस्य फोरेंसिक डॉक्टर अपूर्वा बिस्वास को तलब किया है। 

Child Porn देखना और डाउनलोड करना अपराध, SC ने मद्रास HC का फैसला पलटा; POCSO एक्ट में भी बदलाव की सलाह

SC on Child porn बच्चों की अश्लील फिल्म पर बड़ा फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसे देखना और डाउनलोड करना दोनों अपराध है। शीर्ष न्यायालय ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि बच्चों की अश्लील फिल्म को डाउनलोड करना और देखना पोक्सो एक्ट और सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत अपराध नहीं है।

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज बच्चों की अश्लील फिल्मों पर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि बच्चों की अश्लील फिल्म देखना और डाउनलोड करना दोनों अपराध है और ये पोक्सो एक्ट के अंतर्गत माना जाना चाहिए। 

CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी कुर्सी, बीजेपी बोली- ये संविधान का अपमान

Delhi New CM Atishi राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की कुर्सी अरविंद केजरीवाल के लिए खाली छोड़ दी है। आतिशी ने कहा कि चुनाव के बाद इस कुर्सी पर केजरीवाल ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में आप की जीत होगी और फिर से केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनेंगे।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा, नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है। पारिवारिक बिजनेस में आपके परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते है। आप अपने कामों को सोच समझकर करें, नहीं तो उससे आपको नुकसान हो सकता है। पिताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल न दिखाएं।

'सैलजा मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं तो क्या गुनाह किया', CM सैनी ने कांग्रेस पर लगाया दलित विरोधी होने का आरोप

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की दिग्गज नेता और सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। खबर आ रही है कि सैलजा कांग्रेस से नाराज चल रही हैं। वहीं हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री बनना चाहती थीं तो उन्होंने क्या गुनाह किया है।

BookMyShow सर्विस ठप होने से यूजर्स हुए परेशान, Coldplay कॉन्सर्ट की वजह से आई दिक्कत

फिल्में और एंटरटेनमेंट से जुड़े प्रोग्रामों के टिकट बुक करने के लिए पॉपुलर BookMyShow की रविवार को सर्विस ठप हो गई। प्लेटफॉर्म के ठप होने की जानकारी यूजर्स ने एक्स के जरिये दी। वहीं कुछ ही देर में यह गूगल पर भी तेजी से ट्रेंड करने लगा। हालांकि कुछ समय सर्विस ठप रहने के बाद फिर से प्लेटफॉर्म ने सुचारू से काम करना शुरू कर दिया है।

Lexus ने अस्‍थाई तौर पर रोक दी दो करोड़ कीमत वाली गाड़ी की बुकिंग, पढ़ें क्‍या है कारण

भारतीय बाजार में कई कंपनियों की ओर से करोड़ों रुपये की कारों एमपीवी और एसयूवी को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Lexus की ओर से ऑफर की जाने वाली दो करोड़ रुपये की कीमत वाली गाड़ी के लिए बुकिंग को अस्‍थाई तौर पर रोका गया है। कंपनी ने ऐसा क्‍यों किया है। आइए जानते हैं।