Skip to main content

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर न्यायिक अफसरों के बंपर तबादले, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की सूची

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बड़े स्तर पर न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। खाद्य सुरक्षा अपीलीय ट्रिब्यूनल देहरादून के पीठासीन अधिकारी सहदेव सिंह को रुद्रप्रयाग का जिला न्यायाधीश बनाया गया है। चमोली के जिला जज धर्म सिंह को हाई कोर्ट का रजिस्ट्रार (सतर्कता) परिवार न्यायाधीश हल्द्वानी बिंध्याचल सिंह को चमोली का जिला जज हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार न्यायिक मनोज गर्ब्याल को प्रथम एडीजे काशीपुर बनाया गया है।

दोस्तों संग ऋषिकेश घूमने आए दिल्ली के दो पर्यटक गंगा में बहे, एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी

Rishikesh News ऋषिकेश में दोस्तों के साथ घूमने आए दिल्ली के दो पर्यटक गंगा नदी के तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। बहने वाले युवकों की पहचान आकाश (23) पुत्र इंदरपाल व संदीप (23) पुत्र गणेश निवासी ओखला नई दिल्ली के रूप में हुई है। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

ऋषिकेश। आज सुबह दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए दो पर्यटक गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। दोनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है।

उत्‍तराखंड वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को लेकर कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन

उत्तराखंड सरकार ने वन विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की उपसमिति अब उनके मूल वेतन और महंगाई भत्ते पर निर्णय लेगी। इस प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 24 सितंबर को होनी है। सरकार कोर्ट में विधिक राय और कैबिनेट उपसमिति के गठन की जानकारी देगी।

देहरादून। वन विभाग में विनियमितीकरण से छूटे संविदा और आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को पद के सापेक्ष मूल वेतन व महंगाई भत्ता देने के प्रकरण में अब कैबिनेट की उपसमिति निर्णय लेगी।

उत्‍तराखंड में सगे भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, खींचकर गन्‍ने के खेत में ले गया और किया दुष्कर्म

उत्तराखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक सगे भाई ने अपनी ही बहन के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पथरी। सगी बहन से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Haryana Election: कुमारी सैलजा को लेकर गरमाई राजनीति, BJP और BSP ने डाले डोरे तो किसी ने बताया भावी सीएम

हरियाणा विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे नए घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। कांग्रेस की नेता और सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के इन दिनों पार्टी से नाराज होने की खबरें सामने आ रही हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही निजी टिप्पणियों से सैलजा आहत हैं। मनोहर लाल और अर्जुन मेघवाल के साथ आकाश आनंद ने उन्हें अपने-अपने दलों में आने का न्योता दिया है।

हरियाणा के 'रणक्षेत्र' को तपिश दे रही अपनों की बगावत, BJP-Congress से बागी दो दर्जन नेता बने चुनौती

हरियाणा में बागी उम्मीदवारों ने भाजपा और कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई सीटों पर बागी उम्मीदवार पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए खिलाफ बगावत कर मैदान में हैं। भाजपा में सबसे बड़ी बगावत हिसार सीट पर हुई है जहां सावित्री जिंदल प्रमुख बागी उम्मीदवार हैं। कांग्रेस में भी बगावत कम नहीं है। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी चित्रा सरवारा ने अंबाला में चुनावी ताल ठोंक रखी 

श्री हरि मंदिर साहिब के बाहर जज के सुरक्षाकर्मी की पिस्टल छीन युवक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

अमृतसर के श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर एक युवक ने हाई कोर्ट के जज के सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल छीनकर खुद को गोली मार ली। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाता युवक खुद को गोली मार चुका था। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जख्मी युवक को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।