'हम आतंकवाद को पाताल में दफन कर देंगे', नौशेरा की रैली में गरजे अमित शाह; पाकिस्तान को भी दी चेतावनी
Amit Shah in Naushehra जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं का एक-दूसरे पर जुबानी हमला जारी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को नौशेरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पर जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने पाकिस्तान को भी दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि वे गोली चलाएंगे तो हम गोले से जवाब देंगे
Shimla Masjid Dispute: अवैध मस्जिदों के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, वक्फ बोर्ड भंग करने की मांग
शिलाई में हिंदू संगठनों ने राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन किया। देवभूमि संघर्ष समिति ने दूसरे राज्यों से आने वाले मुस्लिमों का सत्यापन करने की मांग की। लोगों ने अवैध रूप से बने मस्जिदों और मजारों पर कार्रवाई की मांग की। डीएसपी पांवटा साहिब ने भी अन्य राज्यों के लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
'हिमाचल में कहीं से भी आ सकते हैं लोग', विक्रमादित्य सिंह ने कहा- स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बन रही पॉलिसी
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कहीं से भी लोग काम के लिए आ सकते हैं। राज्य के लोगों की सुरक्षा सरकार का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार स्ट्रीट वेंडर्स और तहबाजारी को लेकर एक नीति बनाने जा रही है। विक्रमादित्य सिंह ने मंडी से सांसद कंगना रनौत पर भी जमकर हमला बोला।
MP News: सड़क के गड्ढे में स्कूटर गिरा तो सिर के बल गिरी महिला पहुंची कोमा में, पति पर ही कर लिया केस दर्ज
Indore News एमपी के इंदौर में बीआरटीएस पर बने सड़क के बड़े गड्ढे में स्कूटर गिरकर असंतुलित हो जाने से एक महिला कोमा में चली गई। हैरानी की बात यह है कि उसके पति पर ही केस दर्ज कर लिया गया है। अब पत्नी अस्पताल में भर्ती है पति पुलिस केस में फंस गया है। इधर उनका छोटा बच्चा असहाय है।
'मां मुझे माफ कर देना, मैं नौकरी नहीं ढूंढ पाया, भोपाल के 19 वर्षीय युवक ने पत्र लिख कर ली आत्महत्या
भोपाल के 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में आत्महत्या कर ली है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में युवक ने मां से माफी मांगी और कहा कि उसने बहुत कोशिश की लेकिन नौकरी नहीं मिली। कोलार पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भोपाल। भोपाल के कोलार इलाके में एक 19 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। कोलार पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Jharkhand News: 23 सितंबर को रांची पहुंच रही चुनाव आयोग की टीम, विधानसभा चुनाव को लेकर दो दिनों में करेगी पांच बैठकें
झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इलेक्शन की तारीख किसी भी समय घोषित हो सकती है। इस बीच खबर है कि चुनाव आयोग की टीम 23 सितंबर को रांची पहुंच ही है। टीम तैयारियों का जायजा लेगी। निर्वाचन आयोग की टीम चुनाव के संबंध में कुल पांच बैठकें करेगी। आयोग की टीम चुनाव तैयारी से जुड़े हर पहलू का जायजा लेगी।
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने भारत निर्वाचन आयोग की टीम 23 सितंबर को रांची आएगी। दो दिनों के दौरे पर आनेवाली टीम इस दौरान कुल पांच बैठकें करेगी।
IND vs BAN: टीम इंडिया की जीत के हीरो सिर्फ अश्विन नहीं, इन खिलाड़ियों के बारे में भी जान लीजिए
भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई टेस्ट में दमदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को 280 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। टीम इंडिया की इस जीत में रविचंद्रन अश्विन जमकर चमके। हालांकि सिर्फ अश्विन ही इस जीत के हीरे नहीं हैं। जानिए टीम इंडिया की जीत के नायकों के बारे में
भारत ने एक बार फिर अपनी बादशाहत दिखाते हुए बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में हरा दिया। चेन्नई में खेले गए इस मैच में भारत ने 280 रनों के विशाल अंतर से जीत हासिल की। इसी के साथ टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।