Skip to main content

गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ Chiranjeevi का नाम, 45 साल के फिल्मी करियर में हासिल हुई ये उपलब्धि

साउथ स्टार चिरंजीवी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। ये सम्मान उन्हें बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने दिया। चिरंजीवी को यह सम्मान उनके 45 साल के करियर मे 156 फिल्मों 537 गानों 24000 डांस मूव्स के लिए दिया गया है। उनकी बहू उपासना ने भी उनकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया।

मेगास्टार चिरंजीवी के नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सफल स्टार के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये अवार्ड किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने उन्हें दिया।

Oscar 2025: पूरा हुआ किरण राव का सपना, ऑस्कर में पहुंची फिल्म 'लापता लेडीज', इन 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे

किरण राव के डायरेक्शन में पिछले साल रिलीज हुई फिल्म लापता लेडीज को बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक रिस्पांस मिला था। हालांकि फिल्म देखने वालों ने किरण राव के क्राफ्ट और डायरेक्शन की काफी तारीफ की। वहीं कुछ दिन पहले किरण ने कहा था कि वह इस फिल्म को ऑस्कर में देखना चाहती हैं और अब उनका ये सपना पूरा हो चुका है।

Bigg Boss 18: घरवालों का फ्यूचर भी देखेंगे बिग बॉस, नए प्रोमो के साथ सलमान खान ने बताया क्या कुछ होगा अलग

आखिरकार टीवी का सबसे बड़ा विवादित शो बिग बॉस के 18वें सीजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। एक बार फिर से सलमान खान होस्ट की कुर्सी संभालेंगे। बिग बॉस के इस सीजन में दर्शकों को कई सारे बदलाव भी देखने को मिलेंगे। मेकर्स धीरे-धीरे सभी डिटेल्स प्रोमो के जरिए फैंस के लिए क्लियर कर रहे हैं।

इवेंट के बीच में Ananya Panday को कॉल कर रहे थे रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Walker Blanco, एक्ट्रेस ने किया इग्नोर

अनन्या पांडे ने डेब्यू के बाद से अपनी एक्टिंग में काफी ज्यादा सुधार किया है। खो गए हम कहां और हाल ही रिलीज हुई कॉल मी बे इसका एक जीता जागता उदाहरण हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेस की अगर किसी और बात को लेकर चर्चा होती है तो वो है उनकी लव लाइफ। आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम वॉकर के साथ जुड़ रहा है।

तलाक की अफवाह फैलाने वालों को Aishwarya Rai ने दिया अपने अंदाज में जवाब, वीडियो देख खुश हुए फैंस

ऐश्वर्या राय इन दिनों अभिषेक बच्चन के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस कथित तौर पर अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग रह रही हैं। लेकिन एक लेटेस्ट वीडियो के जरिए ऐश्वर्या ने इन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया है। हाल ही में उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया।

ऐश्वर्या राय भले ही इन दिनों कोई मूवी ना कर रही हों लेकिन फैंस के बीच वो हमेशा पॉपुलर बनी रहती हैं। दुबई में अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड करने के बाद ऐश्वर्या अब अपनी बेटी आराध्या के साथ पेरिस फैशन वीक में शिरकत करती नजर आईं।

'तीन गणपति देख लेता है वह...', लोगों की बात सुनकर अंधविश्वास की राह पर चल पड़े थे Sector 36 एक्टर दीपक डोबरियाल

दीपक डोबरियाल फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों में शुमार हैं जो अपने अभिनय से दर्शकों को खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं। थिएटर से लेकर फिल्मों में एक्टर बनने का ये सफर उनके लिए कभी भी आसान नहीं रहा है। हाल ही में निठारी हत्याकांड पर बनी फिल्म सेक्टर-36 के पुलिस ऑफिसर की भूमिका अदा करने वाले एक्टर ने बताया कि वह कितने अंधविश्वासी हो गए थे।

CM आतिशी ने केजरीवाल के लिए खाली छोड़ी कुर्सी, बीजेपी बोली- ये संविधान का अपमान

Delhi New CM Atishi राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही आतिशी मार्लेना ने एक बड़ा एलान कर दिया है। आतिशी ने सीएम की कुर्सी अरविंद केजरीवाल के लिए खाली छोड़ दी है। आतिशी ने कहा कि चुनाव के बाद इस कुर्सी पर केजरीवाल ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में आप की जीत होगी और फिर से केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनेंगे।

आतिशी ने राजधानी दिल्ली की कमान संभालते ही एक बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे अरविंद केजरीवाल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली रखेंगी। वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे संविधान का अपमान बताते हुए आप पर निशाना साधा है।