Skip to main content

Muzaffarpur News: मुुजफ्फफरपुर में दबंगों ने मचाया उत्पाद, ईंट फैक्ट्री के कार्यालय में लगाई आग

Muzaffapur News बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दबंगों का उत्पाद देखने को मिला है। दरअसल सरैया के अजीजपुर नाका अंतर्गत बघनगरी में पूजा ब्रिक्स के ऑफिस में रविवार की अहले सुबह आग लगा दी गई है।बताया जा रहा है कि असमाजिक तत्वों ने ईंट फैक्ट्री के ऑफिस में आग लगाई है। इससे कार्यालय का सारा समान जलकर राख हो गया है। 

मुजफ्फफरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दबंगों का उत्पाद देखने को मिला है। दरअसल, सरैया के अजीजपुर नाका अंतर्गत बघनगरी में पूजा ब्रिक्स के ऑफिस में रविवार की अहले सुबह आग लगा दी गई है।

YEIDA Plot Scheme: नई प्लॉट स्कीम निकालेगी यमुना अथॉरिटी, किसानों से जमीन खरीदने का प्लान तैयार

यमुना प्राधिकरण (यीडा) के नए सेक्टरों के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। प्राधिकरण ने जिला प्रशासन को 1700 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा है। शासन ने गौतमबुद्ध नगर के लिए जमीन अधिग्रहण की सीमा को बीस प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। जमीन पर कब्जा मिलने पर विकास योजनाओं के अलावा आवंटन के लिए नई प्लॉट योजना निकाली जाएंगी।

मथुरा में DVVNL की कार्रवाई से मची खलबली; ताबड़तोड़ कनेक्शन कटने से कई घरों में छाया अंधेरा, 52 पर केस

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम अब अपने राजस्व को भरने में जुटा हुआ है। मथुरा जिले में शनिवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई से खलबली मची रही। बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं छोटे बकाएदारों को चेतावनी दी गई है। गांव में चोरी से बिजली चलाने वालों पर केस दर्ज कराया गया है। कनेक्शन काटने से कई घरों में अंधकार छा गया।

मथुरा। बड़े बकाएदारों और अधिक लाइन लास वाले क्षेत्रों में बिजली अधिकारियों ने अभियान को तेज कर दिया है। गांव कारब में 13 लाख रुपये के बकाए पर 100 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। एक साथ एक गांव में यह कार्रवाई बड़ी है। इससे कई घरों में अंधेरा छा गया।

Taj Mahal: आखिर क्या कारण है जो ताजमहल की दीवारों, फर्श और अन्य हिस्सों में आईं कई दरारें

Taj Mahal News खूबसूरत ताजमहल पर पत्थरों के जोड़ को मजबूत बनाने के लिए लगाए गए लोहे के क्लैंप ही बेशकीमती पत्थरों को चटका रहे हैं। विभाग पिछले दिनों भारी बारिश के बाद ताजमहल के मुख्य मकबरे में पानी टपकने की वजह कलश की छड़ में जंग लगना मान रहा है। ताजमहल आगरा किला फतेहपुर सीकरी समेत सभी स्मारकों में लगे हैं लोहे के क्लैंप व छड़।

Khatron Ke Khiladi 14: दूसरा फाइनलिस्ट बनकर इस कंटेस्टेंट ने की सबकी बोलती बंद, गश्मीर को चखाया हार का स्वाद

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी का 14वां सीजन जुलाई में शुरू हुआ था। कलर्स का ये स्टंट बेस्ड शो अब अपने आखिरी दिनों में है। इस शो के दर्शकों को जल्द ही ये पता चल जाएगा कि इस सीजन की ट्रॉफी किसके हाथों में होगी। फिलहाल करण वीर मेहरा के बाद अब वह कंटेस्टेंट शो में सेकंड फाइनलिस्ट बना है जिसका सबने खूब मजाक उड़ाया है।

खतरों के खिलाड़ी 14 अब अपने एकदम अंतिम पड़ाव में है। अगले हफ्ते इस शो का ग्रेट ग्रैंड फिनाले होने वाला है। बीते हफ्ते टिकट टू फिनाले टास्क हुआ था, जिसमें एक कंटेस्टेंट जीतकर शो का पहला फाइनलिस्ट बना था।

Stree 2 की राह पर चल पड़ी Devara, रिलीज से पहले ही मेकर्स की जेब भरने आ जाएगी जूनियर NTR की फिल्म

साल की मच अवेटेड फिल्मों शुमार देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से एक हफ्ते पहले एक बड़ी गुडन्यूज सामने आई है। जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर देवरा साल की सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) के रिकॉर्ड्स तोड़ने की तैयारी में है। आंध्र प्रदेश सरकार ने फिल्म से जुड़े कुछ बड़े फैसले लिए हैं।

पाकिस्तानी एक्टर Fawad Khan के फैंस को लगा झटका, इंडिया में सिर्फ एक शहर में रिलीज होगी 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान (Fawad Khan) की इंडिया में भी अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। उनको इंडिया में बिग स्क्रीन पर देखने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। खबर थी कि पूरे दस साल के बाद पहली पाकिस्तानी फिल्म द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट इंडिया में रिलीज हो रही है लेकिन अब इस बात को सुनकर आपका दिल टूटने वाला है।

कई पाकिस्तानी कलाकारों की इंडिया में एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इनमें सबसे ऊपर नाम अभिनेता फवाद खान और माहिरा खान का है। माहिरा खान जिन्होंने शाह रुख खान के साथ 'रईस' फिल्म से डेब्यू किया था, उन्होंने कम समय में ही इंडियन फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई थी