Skip to main content

Ara News: आरा के नए डीएम का रौद्र रूप, 6 सीनियर अफसरों का काटा वेतन; दो दिन के अंदर मांगा जवाब

आरा में डीएम के एक्शन से हड़कंप मच गया है। दरअसल ड्यूटी से गायब रहे छह अफसरों और आठ कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। इसके साथ डीएम ने सभी लापरवाह अधिकारियों से दो दिन में जवाब भी मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

आरा। भोजपुर जिले में कार्यालय से गायब रहना अफसर और कर्मियों को अब महंगा पड़ने लगा है। नए डीएम तनय सुल्तानिया ने कार्यभार संभालने के साथ प्रखंड-अनुमंडल से लेकर जिला मुख्यालय तक सभी कार्यालय का निरीक्षण करवाना शुरू कर दिया है।

Chhapra Flood: छपरा शहर के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, मचा हड़कंप; डराने वाली तस्वीरें आईं सामने

छपरा में अलग-अलग नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस गया है। मंगलवार की सुबह जैसे ही लोगों की नींद खुली तब तक उनके घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था। लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है। लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

छपरा। सारण जिले के विभिन्न नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से बाढ़ का पानी शहर के निचले इलाकों में घुस गया है। मंगलवार की सुबह जब लोगों ने आंखे खोली तब तक उनके घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था।

300 साल पुराने मंदिर के पास खोदाई में मिली भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति, देखने के लिए उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के डुंडरा गांव में 300 साल पुराने गौरी शंकर मंदिर के पास खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। मूर्ति को मंदिर में रखा गया है और इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। माना जा रहा है यह मूर्ति कई वर्षों पुरानी है। हालांकि प्रशासन को इसके बारे में जानकारी नहीं है।

UP News: मैनपुरी में कन्नौज का चांद अली फेरी लगाकर बेच रहा था गोमांस, घर−घर जाकर कर रहा था सप्लाई

कन्नौज का रहने वाला चांद अली बाइक से मैनपुरी जिले में आकर मांस की बिक्री कर रहा था। घरों में जाकर वो मांस की सप्लाई कर रहा था जिसके बाद गांव वालों को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने उसकी फेरी की बोरी चेक की तो उसमें मांस था लेकिन शक होने पर पुलिस को बुलाया और पशु चिकित्सक को मांस दिखाया तो ये गोमांस निकला।

Taj Mahal: ताजमहल में जलाभिषेक की मांग पर योगी यूथ ब्रिगेड की बड़ी जीत, कोर्ट ने एएसआई की अपील खारिज की

ताजमहल में जलाभिषेक की याचिका में भारत सरकार बनेगी प्रतिवादी। लघुवाद न्यायालय के न्यायाधीश ने योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं वादी अधिवक्ता कुंवर अजय तोमर को भारत सरकार काे पक्षकार बनाने के आदेश दिए। मामले में अगली सुनवाई अब 24 सितंबर को होगी। एएसआई ने इस मामलों को खारिज करने के लिए कहा था।

आगरा। ताजमहल में सावन माह में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक और अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा-अर्चना की मांग की याचिका में लघु वाद न्यायालय ने भारत सरकार (यूनियन आफ इंडिया) को प्रतिवादी बनाने के निर्देश वादी को दिए हैं।

Vande Bharat: आगरा से 130 की स्पीड में कानपुर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ का सफर कुछ घंटों में होगा पूरा

वंदे भारत एक्सप्रेस ने आगरा से कानपुर तक 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर तय किया और अब काशी विश्वनाथ की यात्रा कुछ ही घंटों में पूरी होगी। कानपुर से वाराणसी के लिए पहली सीधी ट्रेन है वंदे भारत एक्सप्रेस। यह महज सात घंटे में यह दूरी पूरी करेगी। शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में सभी दिन यह ट्रेन चलेगी।

ढाई साल की Malti ने एन्जॉय किया पापा का कॉन्सर्ट, Priyanka Chopra ने पति निक के बर्थडे पर लुटाया प्यार

अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस 16 सितंबर को 32 साल के हो गए। अपने जन्मदिन के मौके पर सिंगर ने लंदन में एक कॉन्सर्ट किया जहां उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा  और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोन्स भी मौजूद रहीं। प्रियंका ने पति के जन्म पर एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है।