Skip to main content

'तमिलनाडु से ज्यादा बंगाल में महंगाई', कोलकाता एयरपोर्ट पर चाय का बिल देखकर चौंके चिदंबरम

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा- हाल ही में मैंने कोलकाता एयरपोर्ट पर गर्म पानी और टी बैग के लिए 340 रुपये चुकाए। उस रेस्तरां का नाम द कॉफी बीन एंड टी लीफ था। कुछ साल पहले मैंने चेन्नई एयरपोर्ट पर गर्म पानी और टी बैग के लिए महज 80 रुपये दिए थे और यह भी मैंने तब ट्वीट किया था।

Stree 2 Box Office Day 31: महीनेभर बाद भी जारी 'स्त्री' का तांडव, वीकेंड पर फिर भरी मेकर्स की तिजोरी

Stree 2 Day 31 Box Office Collection बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। इतने समय के बाद भी श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की इस मूवी की कमाई में कोई फर्क नहीं नजर आ रहा है। इस बीच स्त्री 2 के 31वें दिन के कलेक्शन की रिपोर्ट सामने आ गई है।

एक नाम के दो बदमाश, दोनों एक साथ घूम रहे थे… जैसे ही सामने आई पुलिस तो छूट गए पसीने!

सीतापुर पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में दो 25-25 हजार के इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाश कार से घूम-घूमकर घटनाएं कारित करते थे। पुलिस ने 35000 नकदी एक कार दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। बदमाशों पर 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुछ बदमाश भागने में सफल रहे जिनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार बदमाशों ने कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। 

IND vs BAN: 24 साल, 8 सीरीज और 13 टेस्‍ट; भारत का बांग्‍लादेश के खिलाफ चौंकाने वाला है रिकॉर्ड

भारत और बांग्‍लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्‍ट सीरीज का आगाज होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्‍ट मैच खेल जाएंगे। टेस्‍ट सीरीज के लिए भारत और बांग्‍लादेश की टीम का एलान भी हो चुका है। बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट में भारतीय टीम के आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भारत और बांग्‍लादेश के बीच पहला टेस्‍ट मैच 10 नवंबर 2000 को ढाका में खेला गया था।

भारत और बांग्‍लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्‍ट सीरीज का आगाज होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टेस्‍ट मैच खेल जाएंगे। टेस्‍ट सीरीज के लिए भारत और बांग्‍लादेश की टीम का एलान भी हो चुका है।

कोटा में हैवानियत! नाबालिग को निर्वस्त्र कर नचाया, जमकर पीटने के बाद करंट का झटका दिया; चोरी का आरोप

राजस्थान के कोटा में एक 8 साल के बच्चे को तार चोरी के आरोप में निर्वस्त्र कर नृत्य कराया गया जूते से पिटाई की गई और करंट भी लगाया गया। घटना का वीडियो शुक्रवार को सार्वजनिक हुआ तो पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने जांच का आदेश दिया। महावीर नगर और आरकेपुरम थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म के दौरान पीड़िता को हंसने पर मजबूर करता था पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, SIT की चार्जशीट में खुलासा

जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में एसआइटी के तीसरे आरोपपत्र से पता चला है कि वह पीड़िता को अपनी पसंद का इनरवियर पहनने और इस जघन्य कृत्य को अंजाम देते समय हंसने के लिए मजबूर करता था। मामले की जांच कर रही एसआइटी ने शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत में 1691 पन्नों का आरोपपत्र पेश किया।

बेंगलुरु। जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में एसआइटी के तीसरे आरोपपत्र से पता चला है कि वह पीड़िता को अपनी पसंद का इनरवियर पहनने और इस जघन्य कृत्य को अंजाम देते समय हंसने के लिए मजबूर करता था।

BOULT ने लॉन्च किया CruiseCam X5 Pro डैशकैम, 12999 रुपये है कीमत

BOULT ने CruiseCam X5 Pro भारत में लॉन्च किया है। इसे 12999 रुपये में लाया गया है। इसमें कई खास खूबियां दी गई हैं जो ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर करेंगी। यह डुअल कैमरा सिस्टम के साथ शानदार वीडियो क्वालिटी ऑफर करता है। इसका फ्रंट कैमरा 4K रिजॉल्यूशन और 8MP सेंसर का दावा करता है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।