गणेश जी को सलाखों के पीछे डाल रही सरकार', कुरुक्षेत्र से कर्नाटक सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी
Haryana Assembly Election 2024 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने राज्यों में कांग्रेस को मौका दिया वे अब पछता रहे हैं। पीएम मोदी ने कर्नाटक तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकारों पर महंगाई भ्रष्टाचार और वादे पूरे न करने के आरोप लगाए।
Kolkata Case: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों और ममता बनर्जी की मुलाकात जारी, पीड़िता की मां बोलीं- पांच मांगों को माने सरकार
आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर विरोध प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। जूनियर डॉक्टरों ने पश्चिम बंगाल सरकार को एक मेल भेजकर आरजी कर गतिरोध को हल करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत करने की इच्छा व्यक्त की थी।
Meerut House Collapse: मेरठ में बड़ा हादसा, तीन मंजिला मकान धराशायी; एक ही परिवार के 9 लोग दबे
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जाकिर कॉलोनी में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बरसात के चलते 35 साल पुराना तीन मंजिला मकान धराशायी हो गया। मलबे में एक ही परिवार के 9 लोगों के दबे होने की सूचना है। लोहिया नगर क्षेत्र में जाकिर कॉलोनी की गली नंबर सात में यह तीन मंजिला मकान बुजुर्ग महिला नफो का है।
मेरठ:-उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बड़ा हादसा हुआ। शहर के जाकिर कॉलोनी में बरसात के चलते तीन मंजिला मकान गिर गया है। इसमें एक ही परिवार के 9 लोगों के दबे होने की सूचना है।
IAS निधि गुप्ता वत्स अमरोहा की DM: 25 माह में पूरा कराया स्मार्ट सिटी का काम, बरेली को दिलाया खास मुकाम
बरेली नगर आयुक्त के पद पर करीब दो महीने रहीं निधि गुप्ता वत्स अब अमरोहा में डीएम बनी हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी का काम पूरा कराया। उनके कुशल नेतृत्व में बरेली देशभर में 137 से 80वें पायदान पहुंचा। सरकार ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर तबादले किए जिनमें उन्हें अमरोहा जिलाधिकारी की कमान सौंपी।
गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा बयान: ज्ञानवापी साक्षात 'विश्वनाथ', दूसरे शब्दों में कहते हैं मस्जिद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और हिन्दुस्तानी एकेडमी उत्तर प्रदेश प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समरस समाज के निर्माण में नाथपंथ का अवदान विषयक दो दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को आज लोग दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं लेकिन ज्ञानवापी साक्षात विश्वनाथ ही हैं।
भारत मुझे माफ करे, मैं चयनकर्ता होता तो श्रेयस को नहीं चुनता,' पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज का सनसनीखेज बयान
श्रेयस अय्यर का दलीप ट्रॉफी अभियान उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उनके हालिया प्रदर्शन ने उन पर बढ़ते दबाव को और बढ़ा दिया है। पहले मैच में इंडिया सी से मिली निराशाजनक हार के बाद जहां उन्होंने पहली पारी में विफल होने के बाद दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाया फिर अय्यर को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से नजरअंदाज कर दिया गया।
IND vs BAN: मोर्ने मोर्केल ने गेंदबाजी कोच बनने के बाद पिता को किया फोन, भावुक बातचीत का किया खुलासा
मोर्ने मोर्केल ने साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज की भूमिका निभाई थी। वनडे वर्ल्ड के बाद मोर्केल ने पीसीबी का साथ छोड़ दिया। वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के साथ भी जुड़े रहे हैं। अब वह भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच की भूमिका में नजर आएंगे। गेंदबाजी कोच बनने के बाद मोर्ने मोर्केल ने सबसे पहले पिता को फोन किया था।