Skip to main content

NH-74 घोटाला: आरोपितों पर 15 करोड़ की मनी लांड्रिंग का आरोप, नौ नवंबर को अगली सुनवाई

उत्तराखंड के बहुचर्चित राष्ट्रीय राजमार्ग-74 (एनएच-74) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुख्य आरोपित रहे पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह और सात किसानों के खिलाफ 15 करोड़ रुपये से अधिक के मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया है। स्पेशल कोर्ट ईडी ने शुक्रवार को आरोपपत्र का संज्ञान लिया। मामले की अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी। मार्च 2017 में एनएच-74 का घोटाला सामने आया था।

Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे रोहित और सूर्यकुमार यादव, प्रोमो वीडियो लॉन्च

इस प्रोमो वीडियो में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी भी दिखाई दिए। इसमें पूर्व टी20I कप्तान रोहित शर्मा सूर्यकुमार यादव शिवम दुबे अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह नजर आए हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बना था। अब इस चैंपियन टीम के कुछ खिलाड़ी जल्दी ही टीवी के एक शो में नजर आने वाले हैं। यहां भी रोहित शर्मा अगुआई करते हुए दिखाई देंगे।

Dehradun News: 24 घंटे में पुलिस ने दो किशाेरियों से दुष्कर्म के आरोपितों को किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस

दो किशोरियों को भगाकर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया था। पुलिस को इन दोनों की तलाश थी। एक किशाेरी के पास मोबाइल था जिसकी पुलिस ने लोकेशन निकाली इसके बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपितों ने कबूल किया कि उन्होंने किशाेरियों से दुष्कर्म किया है।

Rishikesh कॉलेज में छात्राओं के बीच भयंकर लड़ाई, वीडियो में देखें कैसे चले लात-घूंसे; जमीन पर गिरा-गिराकर पीटा

ऋषिकेश के श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में छात्राओं के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छात्राएं एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाती दिख रही हैं। जब तक परिसर प्रशासन के अ धिकारी मौके पर पहुंचे दोनों गुटों की छात्राएं भाग चुकी थी। परिसर प्रशासन छात्राओं की पहचान में जुटा है।

ऋषिकेश:- श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में छात्राओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों की छात्राओं ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाए।

Haryana Election 2024: कितना पढ़ा लिखा है ताऊ देवीलाल का परिवार, फैमिली के 7 सदस्य लड़ रहे चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल परिवार के सात सदस्य चुनावी मैदान में हैं। इनमें से दुष्यंत चौटाला सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं और उनके चाचा अभय चौटाला सबसे कम। युवा पीढ़ी में दिग्विजय चौटाला और अर्जुन चौटाला बारहवीं पास हैं। हरियाणा की तीन जिलों की पांच विधानसभा सीटों पर देवीलाल परिवार के सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं।

Haryana Election 2024: केजरीवाल की बेल बिगाड़ेगी कांग्रेस का 'खेल'? भाजपा के वोट बैंक में भी लगेगी सेंध

हरियाणा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की एंट्री से आम आदमी पार्टी को बल मिला है। जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल हरियाणा में पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। केजरीवाल के चुनावी रण में उतरने से कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को फायदा हो सकता है। वहीं केजरीवाल एसवाईएल नहर निर्माण के मुद्दे पर स्पष्ट नहीं हैं।

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले BJP को एक और झटका, पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने थामा कांग्रेस का 'हाथ'

Haryana Election 2024 हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब भाजपा से टिकट न मिलने पर नाराज पूर्व मंत्री कर्ण देव कांबोज ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कर्ण देव कांबोज करनाल के इंद्री विधानसभा क्षेत्र से टिकट कटने से नाराज थे। कर्ण देव कांबोज को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कांग्रेस ज्वाइन कराई।