Skip to main content

बालों को झड़ने से रोकने के लिए अनानास आएगा आपके काम, ये हेयर मास्क दिखाएंगे कमाल

बालों की मजबूती और पोषण के लिए अनानास बेहद फायदेमंद है। लेकिन आपको इसे खाना नहीं बल्कि बालों में लगाना है। अनानास बालों को जरूरी पोषक तत्व देता है जिससे वे लंबे और मुलायम बनते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे अनानास से बनाए जाने वाले हेयर मास्क और हेयर सीरम और इनके नियमित इस्तेमाल करने के फायदे।

ENG vs AUS: लिविंगस्टोन और बेथेल ने इंग्लैंड को सीरीज में दिलाई बराबरी, बेकार गया जैक फ्रेजर का अर्धशतक

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी20I सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। दूसरे टी20I मैच में लियाम लिविंगस्टोन के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे। जैक फ्रेजर ने अपना पहला टी20I अर्धशतक जड़ा। वहीं इंग्लैंड के लिए लियाम ने 87 रन की पारी खेली।

2024 Yamaha R15M भारत में हुई लॉन्च, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिले

इसे आइकॉन परफॉरमेंस कलर में लाया गया है। इस बाइक में अब म्यूजिक कंट्रोल को यामाहा स्मार्टफोन ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकता है। इतना ही नहीं बाइक और भी कई नए फीचर्स से अपडेट किया गया है।

2024 Yamaha R15M को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जिसके चलते अब यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो मैटेलिक ग्रे और आइकॉन परफॉरमेंस है। इसके साथ ही इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल और रियर नंबर प्लेट के लिए LED लाइट है। आइए जानते हैं कि 2024 यामाहा R15M और किन फीचर्स के साथ लॉन्च हुई है।

Love and War Release Date: शाह रुख से युद्ध करेंगे रणबीर-आलिया और विक्की! 'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट आउट

संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म लव एंड वॉर की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म में आलिया भट्ट रणबीर कपूर और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। बड़े पर्दे पर इस तिकड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं। मूवी के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म लव एंड वॉर की जब से अनाउंसमेंट हुई है, तभी से इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। वजह फिल्म की स्टार कास्ट है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

साल 2026 की ईद पर सलमान नहीं शाहरुख का कब्जा, बेटी सुहाना के साथ बड़े परदे पर नजर आएंगे किंग खान

 सूत्रों के अनुसार निर्माता सिद्धार्थ आनंद और शाह रुख दोनों ही चाहते हैं कि फिल्म ईद पर आए। चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म के बाद से ईद शाह रुख की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। फिल्म किंग में शाहरुख शीर्षक भूमिका में होंगे। वहीं अभिषेक बच्चन विलेन की भूमिका में होंगे।

फिल्मों की रिलीज के लिए निर्माताओं की नजरें त्योहारों की छुट्टियों पर होती हैं। ईद पर अक्सर सलमान खान की फिल्मों की कब्जा होता रहा है। अगले साल की ईद पर भी सलमान ने अपनी फिल्म सिकंदर के रिलीज की घोषणा कर दी है। लेकिन साल 2026 की ईद पर उनका नहीं, बल्कि शाह रुख खान का कब्जा होगा।

पति Nick Jonas के साथ वेकेशन पर 42 साल की Priyanka Chopra, कंबल ओढ़कर किया लिप-लॉक, बिकिनी फोटोज भी वायरल

Priyanka Chopra इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पति निक और बेटी मालती के साथ वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं जो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं।

सविन बंसल की फटकार के बाद हरकत में आया MDDA; राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट जल्द होगी चालू

राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स में बंद पड़ी लिफ्ट जल्द ही चालू होने जा रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निरीक्षण के दौरान लिफ्ट खराब मिलने पर उन्होंने एमडीडीए अधिकारियों को फटकार लगाई थी। अब लिफ्ट की तकनीकी खामियों को ठीक करने और 20-25 दिन के भीतर इसे चालू करने का काम शुरू हो गया है। आमजन को इससे काफी परेशानी होती थी।