Stree 2 Box Office Day 30 Collection: अब करीना कपूर की नाक में दम करेगी 'स्त्री'? शनिवार को भी लाई सुनामी
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता का परचम लहरा रही है। पंकज त्रिपाठी स्टारर ये फिल्म अब तक कई फिल्मों को धूल चटा दी है और रिलीज के 30वें दिन भी मूवी की रफ्तार कम नहीं हो रही है। अगर स्त्री 2 इसी रफ्तार से दौड़ती रही तो जल्द ही ये मूवी करीना कपूर की फिल्म पर ग्रहण लगा देगी।
Vande Bharat: बिहार को मिली 3 नई वंदे भारत, यूपी-बंगाल को भी फायदा; टाइम-टेबल और रूट चार्ट जारी
पूर्व मध्य जोन को रेलवे ने दी तीन नई वंदे भारत की सौगात दी है। टाटा-पटना वाराणसी-देवघर और गया-हावड़ा के बीच ये ट्रेनें चलेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। टाटा-पटना वंदे भारत टाटा से सुबह 05.30 बजे रवाना होगी और 12.45 बजे पटना जंक्शन पहंचेगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन 14.15 बजे पटना से खुलेगी और 21.30 बजे टाटा पहुंचेगी।
सिख विरोधी दंगा मामले में बढ़ी टाइटलर की मुश्किलें, दिल्ली की अदालत ने तय किए आरोप; 3 अक्टूबर को होगी सुनवाई
विशेष अदालत ने 3 अक्टूबर को मामले की सुनवाई और साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग के लिए सूचीबद्ध किया है। टाइटलर ने आरोपों से इनकार किया और ट्रायल का सामना करने की बात कही। एक गवाह ने टाइटलर पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगाया था।
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत ने वर्ष 1984 के पुल बंगश सिख हत्या मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ हत्या और अन्य अपराधों के आरोप तय किए। विशेष न्यायाधीश राकेश सियाल ने मामले को तीन अक्टूबर को सुनवाई और साक्ष्यों की रिकॉर्डिंग के लिए सूचीबद्ध किया है।
देश के लिए हिन्दू समाज का… जनता सब जान चुकी है, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को घेरा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रयागराज में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि हिन्दू समाज का एकजुट होना देश के लिए जरूरी है। उन्होंने हिमाचल में वक्फ बोर्ड के अवैध निर्माण को गिराने के मामले का उदाहरण दिया। सिंह ने विपक्ष पर देश की गरिमा को गिराने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी तानाशाही सरकार चाहती है लेकिन जनता उन्हें सत्ता नहीं देगी।
प्रयागराज। देश के लिए हिन्दू समाज का एकजुट होना जरूरी है। हिमाचल में इसकी बानगी देखने को मिली, जिसका परिणाम हुआ कि वक्फ बोर्ड को झुकना पड़ा। मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने को राजी होना पड़ा।
जब Aishwarya Rai की वजह से Sushmita Sen को घर पर पड़ी थी मार, ब्यूटी कॉन्टेंट्स से जुड़ा है किस्सा
1994 में भारतीय सिनेमा की दो दिग्गज अदाकाराओं ने मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। यह हसीनाएं थीं ऐश्वर्या राय बच्चन और सुष्मिता सेन मगर क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या की वजह से सुष्मिता को घर पर खूब मार पड़ चुकी है? चलिए आपको दोनों अदाकाराओं से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताते हैं।
Mahalakshmi Vrat 2024: लक्ष्मी जी की कृपा दिला सकते हैं केवल ये 8 नाम, महालक्ष्मी व्रत पर करें जाप
ऐसा माना जाता है कि महालक्ष्मी व्रत करने वाले साधक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। मां अष्टलक्ष्मी के 8 रूपों की आराधना साधक को अगल-अगल परिणाम देती है। ऐसे में यदि आप महालक्ष्मी व्रत की पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के केवल इन आठ नामों का जाप करते हैं तो इससे आपको धन की देवी का आशीर्वाद मिल सकता है।
Hindi Diwas 2024: आखिर क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस और क्या है इसे मनाने का मकसद
हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी एक ऐसी भाषा है जो करोड़ों लोगों द्वारा बोली जाती है। भारत में हिंदी भाषा का एक खास दर्जा है। दुनियाभर में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली हिंदी के महत्व और इसके इस्तेमाल को और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। आइए जानें क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस और इसका महत्व।