Skip to main content

Samsung Galaxy A15 पर अच्छी बचत का मौका, कंपनी ने घटा दिए सभी वेरिएंट के दाम; चेक करें नया प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी A15 5G के तीनों स्टोरेज वेरिएंट की कीमतों में अच्छी-खासी कटौती हुई है। लॉन्च के वक्त फोन की कीमत काफी ज्यादा थी लेकिन अब इसे 2500 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। फोन का 6GB+128GB वेरिएंट इसी साल फरवरी महीने में पेश किया गया था।

Honor 200 Lite का लॉन्च कन्फर्म: 50MP सेल्फी कैमरा और 256GB स्टोरेज मिलेगी इसमें

ऑनर ने अपने एक नए स्मार्टफोन की लॉन्च डेट भारत के लिए कन्फर्म कर दी है। फोन को कंपनी की 200 सीरीज के तहत लाया जा रहा है। Honor 200 Lite नाम से आ रहे फोन की कैमरा डिटेल भी कंपनी ने कन्फर्म कर दी है। इसमें 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। साथ में पावर के लिए बड़ी मिलेगी।

Border 2 के कॉपीराइट विवाद पर Nidhi Dutta का आया रिएक्शन, भरत शाह को याद दिलाया 27 साल पुराना समझौता

Bharat Shah ने दावा किया कि बॉर्डर के सीक्वल का कॉपीराइट सिर्फ उनके पास है। ऐसे में अब बॉर्डर 2 की निर्माता निधि दत्ता (Nidhi Dutta) ने भरत शाह के दावे पर रिएक्शन दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

साल 1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का 27 साल बाद सीक्वल आने वाला है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है और इसी बीच फिल्म को लेकर एक विवाद फिर से पनप गया है। दरअसल, फिल्म के फाइनेंसर और डिस्ट्रीब्यूटर भरत शाह ने 'बॉर्डर 2' के मेकर्स को पब्लिक नोटिस जारी किया। भरत शाह ने दावा किया है कि बॉर्डर के सारे राइट्स उनके और बीना भरत शाह के पास हैं।

Tum Hi Ho: पर्दे की 'सीता' संग जमेगी Siddhant Chaturvedi की जोड़ी, भंसाली की फिल्म में मिला दमदार रोल

अब सिद्धांत को यह मौका मिलने वाला है। वह पर्दे की सीता के साथ भंसाली की फिल्म में तहलका मचाएंगे। फिल्म का नाम Tum Hi Ho है। फिल्म में सिद्धांत किसके साथ नजर आएंगे जानिए यहां।

गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद फिर से बड़े पर्दे पर दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) का आकर्षण देखने को मिलेगा। रॉयल सेट और दमदार कहानी के लिए मशहूर भंसाली एक रोमांटिक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसका नाम है तुम ही हो (Tum Hi Ho)।

सोनम कपूर पति आनंद और बेटे वायु के साथ चलीं लंदन, ससुर ने खरीदकर दिया 21 मिलियन पाउंड का घर?

सांवरिया और नीरजा जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहीं सोनम कपूर एक लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं। फिल्मों से दूर सोनम फिलहाल अपने परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस पति आनंद आहूजा और लाडले बेटे वायु के साथ लंदन शिफ्ट हो सकती हैं जहां उनके ससुर ने एक बहुत महंगी प्रॉपर्टी खरीदी है।

सोनम कपूर फिलहाल फिल्मों से दूर अपनी निजी जिंदगी पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने 8 मई 2018 को अपनी नानी के घर बांद्रा में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ सात-फेरे लिए थे और 20 अगस्त 2022 को उनके बेटे वायु का जन्म हुआ था।

लंदन में फैंस को देख भागीं Raveena Tandon, सिक्योरिटी गार्ड से मांगी मदद, अब किस बात का हो रहा अफसोस?

सिनेमा जगत की उम्दा अदाकाराओं में शुमार रवीना टंडन ने एक पोस्ट के जरिए जाहिर किया है कि वह किस तरह डरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि वह अब भी सदमे में हैं और कहीं भी अकेले जाने से डरती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने दिल का हाल बयां किया है। जानें इस बारे में।

90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रवीना टंडन के चाहने वालों की कमी नहीं है। यूं तो वह अक्सर अपने फैंस के साथ फोटोज क्लिक कराती हैं और ऑटोग्राफ देती है, लेकिन एक घटना ने उनके अंदर इस कदर डर बैठा दिया है कि वह फैन के साथ फोटो भी क्लिक करा रही हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने फैंस से माफी मांगी है।

Kejriwal Bail: जेल से बाहर आते ही BJP पर बरसे केजरीवाल, कहा- मैं सही था, इसलिए भगवान ने मेरा साथ दिया

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को जमानत दे दी है। इसके साथ ही केजरीवाल 177 दिनों बाद जेल से बाहर आ गए। जेल के बाहर उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं। वहीं आप के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जेल के बाहर जुटे रहे। उन्होंने कहा कि इस दिन के लिए भगवान का बहुत-बहुत शुक्रिया।

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ से बाहर आ गए। उन्होंने बाहर आते ही समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान का बहुत-बहुत शुक्रिया। मेरे खून का कतरा-कतरा देश के लिए समर्पित है।