वित्त मंत्री और व्यवसायी की बातचीत के वीडियो पर गरमाई सियासत, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने मांगी माफी; पढ़ें पूरा मामला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और एक होटल व्यवसायी के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर अब सियासत गरमा गई है। द्रमुक कांग्रेस और अन्य विपक्षों दलों ने मामले को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया था। बात बढ़ने के बाद अब तमिलनाडु भाजपा प्रमुख ने इस पर माफी मांगी है। जानिए क्या है पूरा मामला।
हाईजैक किए गए विमान में सवार थे एस जयशंकर के पिता, विदेश मंत्री खुद कर रहे थे आरोपियों से डील; सुनाया 1984 का किस्सा
नेटफ्लिक्स की सीरीज आईसी 814 कंधार अपहरण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एस जयशंकर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक विमान हाईजैक की घटना के बारे में बताते हुए खुलासा किया है कि विमान में खुद उनके पिता मौजूद थे। वहीं एस जयशंकर अपहर्ताओं से बात करने वाले दल में शामिल थे। जानिए क्या थी पूरी घटना।
The Buckingham Murders Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर करीना की फिल्म हिट या फ्लॉप? ओपनिंग कलेक्शन रहा शॉकिंग
Crew की सफलता के बाद करीना कपूर खान एक और फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर लौट आई हैं लेकिन इस बार वह कोई क्रू नहीं बल्कि पुलिस ऑफिसर बनी हैं। हंसल मेहता निर्देशित द बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders) आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस महिला केंद्रित फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है जानिए यहां।
2024 की शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर महिलाओं का राज रहा है। आर्टिकल 370, क्रू और स्त्री 2 जैसी महिला केंद्रित फिल्मों ने इस बार बॉक्स ऑफिस पर जमकर कारोबार किया। हाल ही में, करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
Border Gavaskar Trophy: ग्लेन मैक्सवेल ने विराट कोहली को बताया आस्ट्रेलियाई, तर्क जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Border Gavaskar Trophy ऑस्ट्रेलियाई के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल भारत के विरुद्ध इस वर्ष के अंत में होने वाली बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान आधुनिक दौर के दो महान बल्लेबाजों विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के मुकाबले को लेकर रोमांचित हैं। कोहली और स्मिथ मौजूदा दौर के फैब फोर बल्लेबाजों में शामिल हैं जिसमें इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन भी हैं।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, गोलीबारी में 4 जवान घायल
आतंकी वारदातों को देखते हुए सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। इसी कढ़ी में आज किश्तवाड़ में जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इस बीच मुठभेड़ में सेना के चार जवान घायल हो गए हैं।
कक्षाओं में होंगे तंबाकू मॉनीटर, पकड़े जाने पर लगेगा जुर्माना; स्कूल-कॉलेजों के लिए केंद्र की नई गाइडलाइन
युवाओं में तंबाकू के इस्तेमाल की बढ़ती लत को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने का एक अभियान छेड़ा है। साथ ही इसे लेकर एक विस्तृत गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें शैक्षणिक संस्थान के सौ मीटर के दायरे में तंबाकू की किसी भी रूप में बिक्री प्रतिबंधित होगी।
Jammu Terror Attack: कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, जवानों ने 2 दहशतगर्द किए ढेर
जवानों ने सर्च ऑपरेशन के समय यह सफलता हासिल की। गौरतलब है कि किश्तवाड़ में भी जवानों का सामना आतंकियों से हुआ। दोनों और से गोलीबारी भी हुई। फिलहाल घने जंगलों में जवानों का सर्च अभियान जारी है।
श्रीनगर। जम्म-कश्मीर के कठुआ के अंतर्गत खंडारा इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जानकारी देते हुए बताया कि खंडारा में चल रहे ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। फिलहाल अभियान जारी है