Skip to main content

8 महीने बाद टेस्‍ट में वापसी कर रहे हैं। विराट कोहली आज एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय टीम के ट्रेनिंग सेशन में शामिल हुए

पूर्व भारतीय कप्‍तान विराट कोहली लंदन से लौटने के बाद तुरंत बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज की तैयारी मे जुट गए। 19 सितंबर से शुरू होने वाली टेस्‍ट सीरीज के लिए भारतीय टीम चेन्‍नई में प्रैक्टिस कर रही है।

विराट कोहली करीब 8 महीने बाद टेस्‍ट में वापसी कर रहे हैं। उन्‍होंने आखिरी टेस्‍ट मैच जनवरी 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैप टाउन में खेला था। लंबे समय बाद टेस्‍ट में वापसी करने वाले विराट कोहली ने शुक्रवार को चेन्‍नई में ताबड़तोड़ अंदाज में 45 मिनट तक बल्‍लेबाजी की।

Champions Trophy 2025: टूर्नामेंट की तैयारी में जुटा पाकिस्‍तान, 3 स्‍टेडियम पर अरबों रुपये खर्च कर रहा PCB

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्‍तान को करनी है। ऐसे में पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटा हुआ है। टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्‍तान के 3 स्‍टेडियम में होना है। इससे पहले PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने गुरुवार को बताया कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लाहौर कराची और रावलपिंडी में स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए 12.8 अरब रुपये आवंटित किए हैं।

IND vs BAN: बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले चेन्‍नई में एकजुट हुई 'रोहित ब्रिगेड', नए कोच की निगरानी में चेन्‍नई में किया जोरदार अभ्‍यास

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टीम इंडिया गुरुवार रात को ही चेन्‍नई पहुंच गई थी। शुक्रवार को रोहित शर्मा एंड कंपनी ने जमकर अभ्‍यास किया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभ्‍यास की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। भारतीय स्‍क्वॉड में शामिल कुछ प्‍लेयर्स दलीप ट्रॉफी के पहले राउंड में भी खेलते नजर आए थे।

भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्‍लादेश के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टीम इंडिया गुरुवार रात को ही चेन्‍नई पहुंच गई थी। शुक्रवार को रोहित शर्मा एंड कंपनी ने जमकर अभ्‍यास किया।

अकेली न बाजार जाया करो, नजर लग जाएगी,' Ellyse Perry की तस्वीर पर भारतीय फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी को भारत में खूब पसंद किया जाता है। यहां उनके चाहने वालों की लंबी कतार है। हाल ही में एलिस ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह मेलबर्न में घूमती हुई दिखाई दे रही हैं। फैंस ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटाया है। साथ ही मजेदार कमेंट्स भी किए

2024 Honda City स्पेशल एडिशन लॉन्च; V ट्रिम पर बेस्ड और स्पोर्टी है लुक

स्पेशल एडिशन को लॉन्च किया है। इसकी कीमत RM 95200 (18.5 लाख रुपये) रखी है। इसे V ट्रिम पर बेस्ड रखा गया है और इसे स्पोर्टी लुक भी दिया गया है। इसमें 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया है। इसके इंजन को मलेशिया में एकमात्र CVT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

Honda City का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया गया है। यह V ट्रिम पर आधारित है और इसे स्पोर्टी लुक दिया गया है। होंडा सिटी के स्पेशल एडिशन को मलेशिया में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत मेलेशिया में RM 95,200 (18.5 लाख रुपये) है। आइए जानते हैं यह किन फीचर्स के साथ आई है।

लॉन्च हुआ बजट स्मार्टफोन: Redmi 14R 5G की 256GB स्टोरेज और 5100 mAh बैटरी के साथ एंट्री

Redmi 14R 5G चाइनीज मार्कट में लॉन्च हो गया है। लेटेस्ट फोन में 5100 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन को Redmi 13R के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है। इसकी कीमत 13000 रुपये से शुरू होती है। इसमें चार स्टोरेज वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसमें बैक में 13MP का मेन सेंसर लगा हुआ है।

Apple India Site Down: iPhone 16 लवर्स की दीवानगी नहीं झेल पाई एपल वेबसाइट, प्री-ऑर्डर से पहले हुई डाउन

आज शाम साढ़े पांच बजे से iPhone 16 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इसकी शिपिंग 20 सितंबर से शुरू हो रही है। आईफोन 16 सीरीज का क्रेज यूजर्स के बीच इस कदर है कि प्री-ऑर्डर शुरू होने से पहले एपल इंडिया की वेबसाइट कुछ देर के लिए ऑफलाइन हो गई। काफी देर तक यूजर्स को नए आईफोन बुक करने में दिक्कत हुए