Skip to main content

Delhi Weather: दिल्लीवासियों ने सितंबर महीने में नवंबर वाली ठंड की महसूस, आज भी बारिश का यलो अलर्ट

दिल्ली और इसके आसपास के एनसीआर इलाकों में बीते 2-3 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस वजह राजधानी के लोगों को सितंबर महीने में ही नवंबर महीने की ठंड का एहसास होने लगा है। लगातार वर्षा से मौसम सुहाना बना हुआ है। IMD की मानें तो आज भी वर्षा हो सकती है।

नई दिल्ली।लगातार वर्षा और तेज हवाओं के असर से आज भी सुबह से ही राजधानी का मौसम सुहाना बना हुआ है। सुबह भी विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा देखने को मिली।इसी के चलते उमस भरी गर्मी से भी दिल्ली वासी राहत महसूस कर रहे हैं।

Tejashwi Yadav: मिथिलांचल के लिए तेजस्वी यादव का बड़ा एलान, दरभंगा से लेकर मधुबनी तक के लोग हो जाएंगे खुश

 तेजस्वी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा विपक्षी नेताओं को फंसाने का काम करती है। वहीं सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरविंद केजरीवाल को जमानत देने का स्वागत किया।

दरभंगा। बिहार के दरभंगा में महागठबंधन की सरकार बनने पर दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा के बाद ब विरोधी दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक और बड़ा एलान कर दिया।

उन्होंने कहा उनकी सरकार बनी तो मिथिलांचल विकास प्राधिकरण (मिथिलांचल डेवलपमेंट अथारिटी) का गठन किया जाएगा।

Chhapra News: छपरा में ताबड़तोड़ फायरिंग; तीन बदमाशों ने एक ही परिवार के ऊपर बरसाईं गोलियां

 यहां एक ही परिवार के तीन लोगों को निशाना बनाया गया। तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम दिया। इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग जब पकड़ने के लिए दौड़े तो अपराधी फिर फायरिंग करने लगे।

बनियापुर (सारण)।बनियापुर थाना क्षेत्र के चेतन छपरा गांव में शनिवार की सुबह में बाइक सवार तीन अपराधी एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोली चलाने लगे। उससे परिवार के दो लोग बाल-बाल बच गए।

Paschim Champaran News: पश्चिमी चंपारण में दिल दहलाने वाली घटना, रील्स के चक्कर में तीन छात्र नदी में डूबे; दो की मौत

बिहार के नरकटियागंज के बसंतपुर गांव में करताहा नदी में चार छात्र रील्स बनाने के चक्कर में डूब गए। इसमें दो किशोर सचिन कुमार (15) और प्रिंस कुमार (16) नदी में डूब गए। ग्रामीण गोताखोरों ने साढ़े चार घंटे के प्रयास के बाद शव निकाला। एक किशोर अंकित पांडे बच गया जबकि चौथा किशोर हिमांशु कुमार तैरना नहीं जानता था इसलिए उसने छलांग नहीं लगाई। 

Bihar News: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, मुसरीघरारी में 5 स्कूली बच्चों को मिनी ट्रक ने कुचला; 2 की मौत

समस्तीपुर के मुसरीघरारी में एनएच 28 पर एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच स्कूली बच्चों को कुचल दिया। जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पांच स्कूली बच्चों में 2 की मौके पर मौत हो गई है। वहीं भाग रहे ट्रक चालक को पब्लिक ने धर दबोचा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

समस्तीपुर:- समस्तीपुर के एनएच 28 के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवकाटोल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच स्कूली बच्चों को कुचल दिया। दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीन को स्थानीय लोगों ने इलाज को ले अस्पताल में भर्ती कराया। सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।

Varanasi News: ज्ञानवापी तहखाने की छत पर होती रहेगी नमाज, हिंदू पक्ष की दलील को कोर्ट ने किया खारिज

ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े एक मामले में वाराणसी की अदालत ने व्यासजी के तलगृह की छत पर मुस्लिमों के इकट्ठा होने से रोकने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी है। इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने वादी पक्ष की प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया। पिछली तिथि पर बहस सुनने के बाद पत्रावली सुरक्षित रख लिया था।

सोलह सितंबर से देवघर-वाराणसी Vande Bharat का होगा नियमित संचालन, कल पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

देवघर से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का निमित संचालन 16 सितंबर से शुरू होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को टाटानगर से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जसीडीह किउल नवादा गया सासाराम पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए रात 9 बजे वाराणसी पहुंचेगी। 16 सितंबर से इस ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा।