PM Modi In Jammu: 'तीन खानदानों ने जो किया, वो किसी पाप से कम नहीं'; पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
पीएम मोदी ने अपनी रैली की शुरुआत रैली में उपस्थित लोगों के प्यार और आशीर्वाद से की। उन्होंने कहा कि आपका ये प्यार आपके ये आशीर्वाद मैं आपके लिए और देश के लिए दोगुनी तिगुनी मेहनत करके चुकाऊंगा। हम और आप मिलकर एक सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का निर्माण करेंगे। ये मोदी की गारंटी है। पढ़िए पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें...
Shimla Weather News: शिमला और सिरमौर में आज भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी, 30 सड़कें, जानें मौसम का नया अपडेट
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बारिश और बाढ़ का प्रकोप चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 17 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। हिमाचल में मौसम की मार से एक राष्ट्रीय राजमार्ग और 30 सड़कें बंद हैं। बारिश के कारण तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आई है। वहीं कई ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली की आपूर्ति बाधित है।
Mandi Mosque Case: मंडी की गलियों से निकली उग्र भीड़ ने सबको चौंकाया, पढ़िए मस्जिद विवाद में क्या-क्या हुआ
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जेल रोड मस्जिद मामले पर आयुक्त कोर्ट ने फैसला सुनाया जिसके बाद प्रदर्शनकारी हिंदू संगठन की भीड़ उग्र हो हई। देखते ही देखते प्रदर्शनकारी सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। वहीं पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। निगम कार्यालय को जाने वाला हर रास्ता बंद कर दिया।
पैसे देकर ट्रांसफर-पोस्टिंग करवाने की बात कहकर फंसे कांग्रेस नेता, CM मोहन यादव बोले- उन्हें माफी मांगनी होगी
MP News कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि अधिकारियों ने भाजपा सरकार को पैसे देकर मनचाही पोस्टिंग करवाई है। अब जीतू के इस बयान पर भाजपा हमलावर है और कांग्रेस नेता से माफी मांगने की बात कह रही है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि जीतू पटवारी ने अधिकारियों का अपमान किया है और सरकार अधिकारियों का साथ देती रहेगी।
Jharkhand Politics: क्या सच में रघुवर दास लौटेंगे झारखंड की राजनीति में? BJP के इस दिग्गज नेता ने दिया फाइनल जवाब
भाजपा के झारखंड प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। उन्होंने रघुवर दास के झारखंड की राजनीति में लौटने की अटकलों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा हमारा शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने हेमंत सरकार की विफलताओं को लेकर आरोप पत्र जारी करने की बात कही।
Vande Bharat Express: डालटनगंज में सप्ताह में दो दिन रुकेगी वंदे भारत, पढ़ें टाइमिंग और रूट
झारखंड के डालटनगंज स्टेशन के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इस स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस दो दिन रुकेगी। यह ट्रेन रविवार और सोमवार को चलेगी जिसमें डालटनगंज गढ़वा रोड सोननगर और गया में रुकेगी। जिले के यात्रियों को सप्ताह में दो दिन अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ त्वरित आवागमन का लाभ मिलेगा। वंदे भारत का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे।
Uttarakhand News: ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ा, चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा जल स्तर; आरती घाट समाया
गंगा नदी का जलस्तर ऋषिकेश में चेतावनी के निशान के करीब पहुंच गया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे गंगा का जलस्तर 339.26 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी रेखा से महज 24 सेमी नीचे था। त्रिवेणी घाट में आरती स्थल शाम तक पानी में समा गया। हालांकि दोपहर से जल स्तर में आंशिक कमी आने लगी।