Mercedes-Benz EQS SUV भारत में 16 सितंबर को होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज में देगी 643 km तक की रेंज
118 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी दावा कर रही है कि यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4.7 सेकंड में पकड़ लेती है और इसकी टॉप-स्पीड 210kph है। आइए जानते हैं कि यह किन फीचर्स के साथ आने वाली है।
Mercedes-Benz EQS SUV भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी है, जिसके मुताबिक, यह 16 सितंबर को भारत में एंट्री मारेगी। मानक EQS भारत में जर्मन ऑटोमेकर की छठी इलेक्ट्रिक कार होने वाली है, जो EQS लिमोसिन, EQE SUV, EQA, EQB और मेबैक EQS SUV के बाद आने वाली है। आइए जानते हैं मर्सिडीज-बेंज की सबसे नई ई-एसयूवी के फीचर्स के बारे में।
Haryana Election 2024: 'राजा का बेटा ही राजा बनता है', राहुल गांधी की करीबी नेता का टिकट कटने पर छलका दर्द
Haryana Election 2024 कांग्रेस की फायरब्रांड नेता श्वेता ढुल को कांग्रेस ने किनारे कर दिया है। कलायत से टिकट मांग रही श्वेता को दरकिनार कर कांग्रेस ने हिसार के सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण को प्रत्याशी बनाया है। युवा नेत्री की पीड़ा सोशल मीडिया पर छलकी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने तंज किया कि ‘राजा का बेटा ही राजा बनता है यही सत्य है।’
चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरियों के मुद्दे पर श्वेता ढुल को ढाल बनाकर सरकार को घेरती रही कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपनी इस फायरब्रांड नेत्री से पल्ला झाड़ लिया है।
Arvind Kejriwal Bail: केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद पंजाब में गरमा सकती है राजनीति, CM भगवंत मान करेंगे चर्चा
आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले केस में जमानत मिल गई है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद कैबिनेट में फेरबदल हो सकती है। इसको लेकर से सीएम मान अरविंद केजरीवाल से चर्चा करेंगे।
चंडीगढ़। दिल्ली आबकारी घोटाले में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद अब पंजाब में राजनीति गरमाने के आसार बन गए हैं। उनकी जमानत की खबर मिलते ही सत्ता के गलियारे में कैबिनेट के फेरबदल की संभावना प्रबल हो गई है।
Faridabad News: ओल्ड रेलवे अंडरपास के जलभराव में डूबी कार, दो की मौत; ऑफिस से जा रहे थे घर
बीते दो-तीन दिनों से दिल्ली से सटे फरीदाबाद में भारी बारिश हो रही है। जिस कारण से सड़कें लबालब है। इन सबके बीच ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में जलभराव के कारण एक कार पानी में डूब गई। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। दोनों गुरुग्राम स्थित एचडीएफसी बैंक में नौकरी करते थे। पुलिस ने बयान में कहा कि कार को अंदर जाने से रोका गया लेकिन वो नहीं माने।
फरीदाबाद। ओल्ड रेलवे अंडरपास में जल भराव की वजह से कार डूब गई। इसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रेमाश्रय शर्मा और विराज के रूप में हुई है।
'किधर जा रही हो छम्मक छल्लो, तुझे जन्नत दिखाउंगा...', योगी राज में मनचले को लड़की छेड़ना पड़ा भारी
हापुड़ जिले में मनचलों द्वारा राह चलती लड़कियों पर कमेंट करना और उन्हें छेड़ने वाले को पुलिस ने जेल में भेज दिया है। हेड कांस्टेबल की शिकायत के बाद FIR दर्ज की गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा गठित की गई एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम लगातार एक्शन मोड में दिख रही है और ऐसे बदमाशों पर लगातार कार्रवाई हो रही है।
Bulldozer Action: दिल्ली में गरजा बुलडोजर, भारी विरोध के बीच कबाड़ी और फर्नीचर बेचने वाले पर हुआ एक्शन
इन लोगों द्वारा सड़क पर किए गए कब्जे थे। जिसे निगम टीम ने हटाया। यह कार्रवाई अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत हुई। हालांकि जब प्रशासन तोड़फोड़ कर रही थी तब इन लोगों ने काफी विरोध किया था।
पूर्वी दिल्ली। सीमापुरी इलाके में कबाड़ियों द्वारा सड़क पर किए गए कब्जे को निगम के दस्ते ने बुलडोजर की मदद से हटा दिया है। साथ ही सड़क के दूसरी ओर फर्नीचर वालों के अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई है। शाहदरा नगर निगम उत्तरी जोन की टीम ने यह कार्रवाई शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की है।
Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में की पूजा, AAP के दिग्गज नेता भी मौजूद
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली और आज वो दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ AAP के नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजदू हैं। कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें कुछ जरूरी शर्तों के साथ रिहा किया। केजरीवाल के जेल से बाहर आने से AAP को जरूर मजबूती मिलेगी।
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। आज केजरीवाल दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचे।