बिजनौर में इन 132 पुलिसवालों को वेतन की नहीं चिंता; अभी तक नहीं दिया संपत्ति का विवरण, एसपी ने दी हिदायत
संपत्ति का विवरण देने में अभी भी पुलिसकर्मी लेट लतीफी कर रहे हैं। बिजनौर में एसपी ने दो दिन का समय दिया है। हालांकि शासन ने विवरण भरने की समय 31 अगस्त तय की थी। समय सीमा समाप्त हो रही थी। शासन की ओर से फिर एक महीना बढ़ा दी है। आठ निरीक्षक 37 दारोगा और 87 सिपाहियों ने अभी भी संपत्ति का विवरण नहीं दिया है।
बिजनौर। मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण देना पुलिसकर्मियों की गले की फांस बन गया है। जिले में अब तक 132 पुलिसकर्मी विवरण नहीं दे पाए हैं। एसपी ने संपत्ति विवरण दर्ज करने के लिए दो दिन के समय दिया है।
नई Kia Carnival की भारत में 16 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग, 3 अक्टूबर को मारेगी एंट्री
भारतीय बाजार में नई नई Kia Carnival लॉन्च होने जा रही है। इसे भारत में 3 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्च होने से पहले कंपनी नई कार्निवल MPV की बुकिंग शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जिसके मुतबाकि इसकी बुकिंग 16 सितंबर से शुरू हो जाएगी। आइए जानते हैं कि नई Kia Carnival किन फीचर्स के साथ आने वाली है।
Tumbbad 2: प्रलय आएगा! 6 साल बाद 'तुम्बाड़' में हस्तर का किरदार फिर मचाएगा दहशत, री-रिलीज के दौरान सीक्वल पर मुहर
एक और एलान ने दर्शकों को खुशी से उत्साहित कर दिया है। दरअसल तुम्बाड़ की री-रिलीज के वक्त फिल्म के सीक्वल का एलान कर दिया गया है। एक अनाउंसमेंट वीडियो के साथ सिनेमाघरों में तुम्बाड़ 2 (Tumbbad 2) की जानकारी दी गई है।
सिनेमा की क्लासिक कल्ट मूवीज में गिनी जाने वाली तुम्बाड़ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दोबारा रिलीज की अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर बज बना हुआ था। अब फिल्म के सीक्वल पर भी मुहर लग गई है।
'मणिपुर पर मुंह में दही जमा है...', उद्धव की शिवसेना ने मोदी सरकार को घेरा; रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर साधा निशाना
विपक्षी गुट एमवीए लगातार सरकार पर हमलावर है। अब शिवसेना (उद्धव गुट) ने एनडीए की केंद्र सरकार पर हमला बोला है। दरअसल शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है। सामना के जरिए शिवसेना (यूबीटी) ने मोदी सरकार पर मणिपुर हिंसा को रोकने में नाकामयाब रहने का आरोप लगाया है।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। विपक्षी गुट एमवीए लगातार सरकार पर हमलावर है। अब शिवसेना (उद्धव गुट) ने एनडीए की केंद्र सरकार पर हमला बोला है।
Chamoli Landslide: उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश से भूस्खलन, फिर बंद हो गया बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग
उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ। लामबगड़ नंदप्रयाग सोनाला और बैराज कुंज में सड़क बंद हो गई है। साकोट-नंदप्रयाग वैकल्पिक मार्ग भी बंद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ और जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।
Ajit Pawar का इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना, बोले- कुछ लोग खास समुदाय को निशाना बना रहे
अजित पवार ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के कुछ लोग एक खास समुदाय को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी ऐसी भाषा का कड़ा विरोध करती है। अजित पवार का निशाना भाजपा विधायक नितेश राणे पर था जिन्होंने हिंदुओं के साथ ही व्यापारिक लेन-देन करने की बात कही थी।
पुणे:- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने आज इशारों-इशारों में भाजपा पर कड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी के कुछ लोग एक खास समुदाय को निशाना बनाकर 'आपत्तिजनक' टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी ऐसी भाषा का कड़ा विरोध करती है।
बप्पा के पसंदीदा मोदक को दें चॉकलेट का ट्विस्ट, यहां जानें इसे बनाने की रेसिपी
गणेशोत्सव पर गणपति बप्पा के लिए तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं लेकिन इनमें मोदक का खास महत्व होता है। मोदक गणपति बप्पा का पसंदीदा भोग है। मोदक भी कई अलग-अलग फ्लेवर के बनाए जाते हैं। इनमें चॉकलेट मोदक काफी टेस्टी होते हैं। इन्हें बनाना भी एकदम आसान होता है और ये तुरंत बनकर तैयार हो जाते हैं। आइए जानें चॉकलेट मोदक बनाने की आसान रेसिपी।