Skip to main content

जुम्मा ब्रेक को लेकर NDA में फूट! असम सरकार के फैसले पर JDU ने उठाए सवाल

जुम्मा ब्रेक को लेकर NDA में फूट! असम सरकार के फैसले पर JDU ने उठाए सवाल

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने असम सरकार द्वारा राज्य विधानसभा में जुम्मा की नमाज के लिए 2 घंटे के ब्रेक की प्रथा को समाप्त करने के फैसले का विरोध कर दिया है। उन्होंने कहा कि किसी को भी धार्मिक आस्थाओं पर हमला करने का अधिकार नहीं है और असम के सीएम को राज्य की जनता का सोचना चाहिए।

Chirag Paswan: 'बीजेपी चाहेगी तो मैं...', बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी के 'हनुमान' ने लिया बड़ा फैसला

Chirag Paswan: 'बीजेपी चाहेगी तो मैं...', बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी के 'हनुमान' ने लिया बड़ा फैसला

Chirag Paswan एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि वो चाहते हैं कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी और भाजपा साथ मिलकर चुनाव लड़े। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के लिए मेरा प्यार अटल है। जब तक वह प्रधानमंत्री हैं मैं उनसे अविभाज्य हूं। बता दें कि हाल ही में चिराग पासवान ने केंद्र द्वारा लिए गए कई फैसलों पर आपत्ति जाहिर की है।

किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे, शंभू बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट; कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दिया जवाब

किसान आंदोलन को 200 दिन पूरे, शंभू बॉर्डर पहुंची विनेश फोगाट; कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने का दिया जवाब

किसान आंदोलन को आज पूरे 200 दिन हो गए हैं। इस मौके पर किसानों ने शंभू बॉर्डर पर एक कार्यक्रम भी रखा। इस कार्यक्रम में पेरिस ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट भी पहुंची। जब विनेश से पूछा गया कि वह विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से भाग लेंगी तो इसके जवाब में विनेश ने कहा कि वह यहां अपने परिवार से मिलने आई हैं।

नोएडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे से मारपीट, कैफे की शिकायत से नाराज थे आरोपी

नोएडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे से मारपीट, कैफे की शिकायत से नाराज थे आरोपी

नोएडा में भाजपा मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ मारपीट हो गई। मारपीट की जानकारी पर थाने पहुंचे कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष से मारपीट को लेकर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। मामले में सेक्टर 24 थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। आरोप है कि पड़ोस में कैफे चलाने वाले युवती और युवक ने सत्य नारायण व उनके बेटे से अभद्रता की। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट भी की।

Bijnor News: पत्नी और उसके प्रेमी ने एक लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, चार बच्चों की मां है दिलशाना

Bijnor News: पत्नी और उसके प्रेमी ने एक लाख की सुपारी देकर कराई पति की हत्या, चार बच्चों की मां है दिलशाना

पति अक्सर पत्नी को पीटता था ये बात जब प्रेमी को बताई तो उसने हत्या की योजना बना डाली। बिजनौर पुलिस ने खेत में मिली हरिद्वार के ड्राइवर लाश का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सुपारी के लिए हत्यारोपितों को एडवांस रकम भी दी गई थी। मृतक को अपनी पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी थी। 

US Open: नोवाक जोकोविच का सबसे ज्‍यादा ग्रैंड स्‍लैम जीतने के सपने को लगा करारा झटका, यूएस ओपन में हुए उलटफेर का शिकार

US Open: नोवाक जोकोविच का सबसे ज्‍यादा ग्रैंड स्‍लैम जीतने के सपने को लगा करारा झटका, यूएस ओपन में हुए उलटफेर का शिकार

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के तीसरे दौर में ही हार कर बाहर हो गए हैं। जोकोविच को ऑस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपीरिन ने मात दी। इसी के साथ जोकोविच का 25वांं ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया है। साथ ही ये भी तय हो गया कि जोकोविच के साथ इस साल एक भी ग्रैंड स्लैम नहीं आएगा।

Stree 2 के 'सरकटे' की हाइट देख Amitabh Bachchan के उड़ गए थे होश, कहा था- 'सभी मुझे लंबू बुलाते हैं'

Stree 2 के 'सरकटे' की हाइट देख Amitabh Bachchan के उड़ गए थे होश, कहा था- 'सभी मुझे लंबू बुलाते हैं'

Stree 2 में सरकटा का किरदार निभाने वाले सुनील कुमार (Sunil Kumar) कल्कि 2898 एडी में अश्वत्थामा के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन के बॉडी डबल बने थे। 7.7 फुट के सुनील कुमार ने बताया कि जब कल्कि के सेट पर अमिताभ बच्चन उनसे पहली बार मिले थे तब अभिनेता का क्या रिएक्शन था। कल्कि में अश्वत्थामा के एक्शन सीक्वेंस सुनील ने ही किया था।