Skip to main content

राहुल द्रविड़ के बेटे समित को मिली टीम इंडिया में जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

राहुल द्रविड़ के बेटे समित को मिली टीम इंडिया में जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

राहुल द्रविड़ के बेटे समित को भारतीय टीम में जगह मिली है। सितंबर-अक्टूबर में भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के साथ होने वाली सीरीज के लिए समित को भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। समित ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। वह वनडे और चार दिन के मैचों के लिए चुनी गई टीमों का हिस्सा हैं।

नहीं सुधरी Shreyas iyer की पुरानी बीमारी, बांग्लादेश सीरीज से पहले फिर दिखा दी अपनी सबसे बड़ी कमजोरी

नहीं सुधरी Shreyas iyer की पुरानी बीमारी, बांग्लादेश सीरीज से पहले फिर दिखा दी अपनी सबसे बड़ी कमजोरी

श्रेयस अय्यर ने हाल ही में बुची बाबू टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट में उनकी टीम मुंबई को मुंह की खानी पड़ी। वही अय्यर की एक पुरानी कमजोरी फिर उजागर हो गई है। भारत और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अय्यर के लिए यह अच्छे संकेत नहीं हैं। विरोधी टीम उनकी इस कमजोरी का फायदा उठा सकती हैं।

यौन शोषण के आरोप के बीच Samantha Ruth Prabhu ने शेयर किया ये पोस्ट, तेलंगाना सरकार से की खास अपील

यौन शोषण के आरोप के बीच Samantha Ruth Prabhu ने शेयर किया ये पोस्ट, तेलंगाना सरकार से की खास अपील

हेमा कमेटी की रिपोर्ट के तहत होने वाले खुलासों ने सभी को हैरत में डाल दिया है। साउथ रीजन की कई अभिनेत्रियों ने उनके साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है जिसने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में लाइमलाइट में ला दिया है। वहीं अब इस मामले में समांथा रुथ प्रभु की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने सरकार से इससे जुड़े मामले में एक अपील की है।

हिसार से देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बीजेपी की लिस्ट में टॉप पर, कमल गुप्ता के टिकट पर संकट बरकरार

हिसार से देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल बीजेपी की लिस्ट में टॉप पर, कमल गुप्ता के टिकट पर संकट बरकरार

हरियाणा की हिसार सीट से देश की सबसे अमीर महिला और कुरुक्षेत्र सीट से सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल का टिकट कंफर्म माना जा रहा है। इस तरह से मौजूदा मंत्री कमल गुप्ता का टिकट इस सीट से काटा जा सकता है। बीते शुक्रवार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नवीन जिंदल से भी मुलाकात की थी। 

Uttarakhand: रोज कागजों में बन रहा था 187 बच्चों के लिए मिड डे मील, दे रहे थे एक्सपायरी डेट का दूध

Uttarakhand: रोज कागजों में बन रहा था 187 बच्चों के लिए मिड डे मील, दे रहे थे एक्सपायरी डेट का दूध

केंद्र सरकार की ओर से पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों को विशेष अनुदान मिलता है। भगवानपुर ब्लाक के शाहपुर गांव स्थित पीएमश्री राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में कई अनियमितता सामने आई हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में स्कूल में कई तरह की गड़बड़ी मिली हैं। मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Ramdas Soren: क्या चंपई को टक्कर दे देंगे रामदास सोरेन, आखिर हेमंत ने क्यों लगा दिया दांव? पढ़िए जमीनी हकीकत

Ramdas Soren: क्या चंपई को टक्कर दे देंगे रामदास सोरेन, आखिर हेमंत ने क्यों लगा दिया दांव? पढ़िए जमीनी हकीकत

रामदास सोरेन को शुक्रवार 30 अगस्त को झारखंड सरकार में जल संसाधन विभाग मंत्री बनाया गया। वह घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र से झारखंड विधान सभा के सदस्य हैं। उन्होंने पूर्वी सिंहभूम जिले में दो बार विधान सभा सदस्य के रूप में घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। रामदास सोरेन को चंपई सोरेन के टक्कर का नेता माना जा रहा है।

Jammu Kashmir Election 2024: चुनाव से पहले भाजपा में नहीं थम रही बगावत, अब सांबा जिलाध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने दिया इस्तीफा

Jammu Kashmir Election 2024: चुनाव से पहले भाजपा में नहीं थम रही बगावत, अब सांबा जिलाध्यक्ष कश्मीरा सिंह ने दिया इस्तीफा

जम्मू-विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में आंतरिक विरोध देखने को मिल रहा है। टिकट ने मिलने की वजह से कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें सांबा प्रदेशाध्यक्ष कश्मीरा सिंह भी शामिल हैं। कश्मीरा सिंह का कहना है कि उन्होंने 42 साल तक पार्टी की निस्वार्थ सेवा की है जिसका उन्हें यह परिणाम देखने को मिला।