Andhra Pradesh Rain: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत
Andhra Pradesh Rain: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश ने मचाई तबाही, लैंडस्लाइड से 4 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के चलते मुगलराजपुरम इलाके में हुए लैंडस्लाइड हुआ जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है विजयवाड़ा के मोगलराजपुरम इलाके में भूस्खलन के कारण बड़े-बड़े पत्थर मृतकों के घरों पर गिर गए। इस बीच सीएम नायडू ने मृतकों के परिवारों को मुआवजे देने का एलान किया
Stree 2 Box Office : बढ़ेगी आने वाली फिल्मों की मसीबत, दो हफ्ते बाद भी अपनी गद्दी से हटने को तैयार नहीं स्त्री
Stree 2 Box Office : बढ़ेगी आने वाली फिल्मों की मसीबत, दो हफ्ते बाद भी अपनी गद्दी से हटने को तैयार नहीं स्त्री
Rajkummar Rao और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने Stree 2 में अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल खुश कर दिया। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। दर्शक को फिल्म का तीसरा पार्ट देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा है। वहीं बड़ी बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट को स्त्री 2 की वजह से टाल दिया गया है।
Kolkata Murder Case: 'आरोपियों को मिलना चाहिए मृत्युदंड', रामदास आठवले बोले- फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाएं मुकदमा
Kolkata Murder Case: 'आरोपियों को मिलना चाहिए मृत्युदंड', रामदास आठवले बोले- फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चलाएं मुकदमा
कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना में शामिल लोगों के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने शनिवार को ऐसे अपराधों से निपटने के लिए कठोर कानून की आवश्यकता पर जोर दिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री आठवले ने यह भी कहा कि ऐसे जघन्य अपराधों के आरोपितों को फास्ट-ट्रैक अदालतों में मुकदमा चलाना चाहिए।
West Bengal: केंद्र ने बीपी गोपालिका के एक्स्टेंशन को नहीं दी मंजूरी, मनोज पंत बने नए मुख्य सचिव; एक दिन पहले ही हुआ था तबादला
West Bengal: केंद्र ने बीपी गोपालिका के एक्स्टेंशन को नहीं दी मंजूरी, मनोज पंत बने नए मुख्य सचिव; एक दिन पहले ही हुआ था तबादला
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज पंत को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने केंद्र से निवर्तमान मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका की दूसरी बार सेवा विस्तार की मंजूरी मांगी थी लेकिन केंद्र ने इनकार कर दिया। इसके बाद मनोज पंत को मुख्य सचिव बनाने की घोषणा की गई।
Himachal By Election: हिमाचल में पंचायत सीटों पर उपचुनाव का शंखनाद, 29 सितंबर को होगा मतदान; आचार संहिता लागू
Himachal By Election: हिमाचल में पंचायत सीटों पर उपचुनाव का शंखनाद, 29 सितंबर को होगा मतदान; आचार संहिता लागू
हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव का एलान हो गया है। प्रदेश में रिक्त सीटों पर 29 सितंबर को वोटिंग होगी। वहीं परिणाम भी उसी दिन आ जाएंगे। 11-12 और 13 सितंबर को सुबह 11 बजे तक नामांकन किए जाएंगे। 16 सितंबर को 10 बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 सितंबर को 10 से सायं तीन बजे उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।
लखनऊ से मेरठ के बीच दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
लखनऊ से मेरठ के बीच दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार
लखनऊ से मेरठ के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक विकास यात्रा सतत जारी है। वंदे भारत एक्सप्रेस से प्रदेशवासियों को सुखद सुगम और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। ये ट्रेनें नई दिल्ली-वाराणसी रांची-वाराणसी लखनऊ-देहरादून पटना-लखनऊ आनंद विहार-अयोध्या और गोरखपुर-प्रयागराज के बीच संचालित हो रही हैं।
Maharashtra News: गोमांस ले जाने के संदेह में ट्रेन में बुजुर्ग की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल; बेटी के घर जा रहे थे
Maharashtra News: गोमांस ले जाने के संदेह में ट्रेन में बुजुर्ग की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल; बेटी के घर जा रहे थे
महाराष्ट्र के नासिक जिले में इगतपुरी के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन में जलगांव जिले के एक बुजुर्ग व्यक्ति की यात्रियों ने पिटाई कर दी। बुजुर्ग के पास गोमांस होने के शक में लोगों ने हमला किया। इंटरनेट मीडिया पर हमले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान हाजी अशरफ मुन्यार के रूप में हुई है।