ENG vs SL: Joe Root ने लगातार दूसरी पारी में ठोकी सेंचुरी, एलिस्टर कुक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा; शतकों का अर्धशतक भी लगाया
ENG vs SL: Joe Root ने लगातार दूसरी पारी में ठोकी सेंचुरी, एलिस्टर कुक का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा; शतकों का अर्धशतक भी लगाया
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट का बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने शनिवार को दूसरी टेस्ट की दूसरी पारी में शतक ठोका। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में भी सेंचुरी लगाई थी। जो रूट टेस्ट में अब तक 34 शतक लगा चुके हैं। उन्होंने एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है।
अब नहीं बेची जाएंगी सरकारी कंपनियां! निजीकरण को लेकर बदली सरकार की नीति
अब नहीं बेची जाएंगी सरकारी कंपनियां! निजीकरण को लेकर बदली सरकार की नीति
वित्त मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक सीपीएसयू के निजीकरण और विनिवेश को लेकर पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज पालिसी 2021 जो बनाई गई थी अभी वह ठंडे बस्ते में है। चुनाव की वजह से भी सरकारी कंपनियों का निजीकरण आसान नहीं है। हमेशा किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं। राजनीतिक रूप से भी सरकारी कंपनियों का निजीकरण चुनौती भरा काम है।
- Read more about अब नहीं बेची जाएंगी सरकारी कंपनियां! निजीकरण को लेकर बदली सरकार की नीति
- Log in to post comments
- 2 views
Haryana Election 2024: '5 दिनों में क्या ही कर लेंगे, 10 सालों की लंबी रेस...', चुनाव की तारीख बदलने पर सैलजा का BJP पर तंज
Haryana Election 2024: '5 दिनों में क्या ही कर लेंगे, 10 सालों की लंबी रेस...', चुनाव की तारीख बदलने पर सैलजा का BJP पर तंज
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने चुनाव की तारीख में बदलाव कर दिया है। अब हरियाणा में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती अब 8 अक्टूबर को होगी। चुनाव की तारीख बदलने पर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी अपना रिएक्शन दिया है।
Jitan Ram Manjhi: अशोक चौधरी के बयान पर गरमाई सियासत, अब मांझी ने भी सुनाया; कहा- बोलने से पहले..
Jitan Ram Manjhi: अशोक चौधरी के बयान पर गरमाई सियासत, अब मांझी ने भी सुनाया; कहा- बोलने से पहले...
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अब अशोक चौधरी को घेर लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि इस तरह के बयानों का समर्थन नहीं किया जा सकता है। इसके साथ उन्होंने यह फिर कहा कि उनकी पार्टी एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर के खिलाफ है। वहीं मांझी ने चुनाव को लेकर नया बयान दिया।
काश मैं वंदे भारत से यूक्रेन जा पाता', जयशंकर ने बताया चीन के साथ क्या है समस्या? कहा- यूरोप अमरिका भी कर रहे बहस
काश मैं वंदे भारत से यूक्रेन जा पाता', जयशंकर ने बताया चीन के साथ क्या है समस्या? कहा- यूरोप अमरिका भी कर रहे बहस
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के साथ रिश्तों को लेकर अहम बयान देते हुए कहा कि भारत के सामने चीन को लेकर विशेष समस्या है। उन्होंने कहा कि इस पर भारत ही नहीं दुनिया के अन्य देश भी बहस कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने चीनी निवेश की समीक्षा की जाने की जरूरत भी बताई।
Paralympics: कौन हैं रुबीना फ्रांसिस, पैरालंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास; गगन नारंग से मिली प्रेरणा
Paralympics: कौन हैं रुबीना फ्रांसिस, पैरालंपिक में ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास; गगन नारंग से मिली प्रेरणा
पेरिस पैरालंपिक के तीसरे दिन शाम होते-होते भारत के लिए खुशखबरी आई। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच1 फाइनल के में रुबीना फ्रांसिस ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने कुल 22 शॉट लगाए और 211.1 स्कोर किया। वह तीसरे स्थान पर रहीं। रुबीना ने इतिहास रचते हुए पिस्टल स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय पैर-शूटर बनीं। रुबीना मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं।
Maharashtra News: पालघर में एक घर से 3 कंकाल हुए बरामद, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस ने बताया पूरा सच
Maharashtra News: पालघर में एक घर से 3 कंकाल हुए बरामद, इलाके में फैली सनसनी; पुलिस ने बताया पूरा सच
महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव के घर से तीन लोगों के कंकाल बरामद किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि ये कंकाल बुजुर्ग दंपती और उनकी बेटी के हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के वाडा तहसील के नेहरोली गांव के एक घर से कंकाल बरामद किए गए हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।