Skip to main content

Bihar New DGP: आलोक राज को मिला बिहार के नए DGP का प्रभार, जानिए इनके बारे में सबकुछ यहां

Bihar New DGP बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के केंद्र में जाने के बाद नीतीश सरकार ने बिहार में नए डीजीपी का एलान कर दिया है। निगरानी के डीजी आलोक राज को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। आलोक राज 1989 यूपीएससी बैच के आइपीएस अधिकारी रह चुके हैं।

 पटना। बिहार के नए DGP का एलान हो गया है। निगरानी के डीजी आलोक राज को डीजीपी का प्रभार दिया गया है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आलोक राज 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं।

Paralympics 2024 Shooting: अवनि लेखरा ने साधा गोल्ड पर निशाना, मोना अग्रवाल ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

Paralympics 2024 Shooting: अवनि लेखरा ने साधा गोल्ड पर निशाना, मोना अग्रवाल ने भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

 टोक्यो पैरालंपिक चैंपियन अवनि लेखरा ने पेरिस पैरालंपिक में इतिहास दोहराते हुए भारत के लिए एकबार फिर गोल्ड मेडल जीता। पेरिस पैरालंपिक के दूसरे दिन भारत की झोली में दो मेडल आए। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में अवनि ने जहां गोल्ड जीता तो वहीं मोना अग्रवाल ने इसी प्रतिस्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता।

Delhi Rains: दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहाना, तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश

Delhi Rains: दिल्ली-NCR में मौसम हुआ सुहाना, तेज हवाओं के साथ हो रही झमाझम बारिश

दिल्ली-NCR में बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। तेज हवाओं के साथ हो रही भारी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं नोएडा सेक्टर 29 27 में भी बारिश हो रही है। वहीं कई जगहों पर बारिश की वजह से जलजमाव भी देखने को मिली। 

Preethi Pal ने लगाई ऐतिहासिक दौड़, पेरिस पैरालंपिक्‍स में 100 मीटर रेस में भारत को दिलाया मेडल

Preethi Pal ने लगाई ऐतिहासिक दौड़, पेरिस पैरालंपिक्‍स में 100 मीटर रेस में भारत को दिलाया मेडल

भारत की प्रीति पाल ने महिलाओं की टी35 100 मीटर रेस में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक्‍स में अपना निजी सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए 14.21 सेकंड समय में रेस पूरी की। 23 साल की प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक्‍स में पैरा-एथलेटिक्‍स में भारत को पहला मेडल दिलाया। भारत ने पैरालंपिक्‍स ट्रैक इतिहास में पहला मेडल जीता।

स्पेशल-26' अंदाज में रेड डालने पहुंचे फर्जी अधिकारी, पुलिस की वर्दी पहने शख्स से हुई एक गलती और बिगड़ गया सारा खेल

स्पेशल-26' अंदाज में रेड डालने पहुंचे फर्जी अधिकारी, पुलिस की वर्दी पहने शख्स से हुई एक गलती और बिगड़ गया सारा खेल

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में अक्षय कुमार और अनुपम खेर की फिल्म स्पेशल 26 जैसा तरीका अपनाया गया। कुछ फर्जी लोग ईडी अधिकारी बनकर सर्राफा कारोबारी को लूटने के इरादे से आए थे। यह घटना शुक्रवार यानी आज सुबह की है। हालांकि व्यापारी की सतर्कता ने बड़ी लूट से उसे बचा लिया। मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

लालू अधिकारियों से खैनी रगड़वाते...', नीतीश के मंत्री का आरोप; कहा- इनके राज में IAS की पत्नी का रेप हुआ

लालू अधिकारियों से खैनी रगड़वाते...', नीतीश के मंत्री का आरोप; कहा- इनके राज में IAS की पत्नी का रेप हुआ

बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सिंह ने लालू-तेजस्वी पर बड़ा हमला बोला है। मंत्री ने कहा है कि राजद के कार्यकाल में जाति और जेब देखकर अधिकारियों की पोस्टिंग होती थी। संतोष कुमार सिंह ने कहा कि राजद के शासनकाल में विधायकों की हत्या तक हो जाती थी। आईएएस की पत्नी के साथ दुष्कर्म होता था। लालू यादव खुद अधिकारियों से खैनी रगड़वाते थे।

'विजयनगर' के लोगों का Vampire पियेगा खून, Stree 2 के बाद अब रश्मिका मंदाना बनेंगी हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा?

'विजयनगर' के लोगों का Vampire पियेगा खून, Stree 2 के बाद अब रश्मिका मंदाना बनेंगी हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा?

स्त्री 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव स्टारर इस मूवी के आगे सभी फिल्मों का दम निकल गया है। स्त्री 2-भेड़िया जैसी फिल्मों के साथ दिनेश विजन यूनिवर्स को काफी बड़ा पहले ही बना चुके हैं और अब उनकी लिस्ट में वैम्पायर की कहानी भी जुड़ गई है। उनकी अगली फिल्म में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।