J&K Election 2024: मां वैष्णो धाम में लोकतंत्र के उत्सव की धूम, परिसीमन के बाद विधानसभा क्षेत्र का हुआ था गठन
J&K Election 2024: मां वैष्णो धाम में लोकतंत्र के उत्सव की धूम, परिसीमन के बाद विधानसभा क्षेत्र का हुआ था गठन
जम्मू- कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। जम्मू- कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा। परिसीमन के बाद बने मां वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र के उत्सव की धूम सुनाई दे रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 56401 मतदाता हैं। इससे पहले यह क्षेत्र रियासी जिले का हिस्सा था।
जम्मू और कश्मीर का दुख-दर्द मिटाना ही मेरा लक्ष्य', राहुल गांधी ने श्रीनगर से शुरू किया चुनावी अभियान
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। आज श्रीनगर में दोनों नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि आप पार्टी के सदस्य नहीं बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि हमारे लिए जम्मू-कश्मीर के लिए राज्य का दर्जा सबसे महत्वपूर्ण है
Himachal Disaster: शिमला में कई जगहों पर भूस्खलन के बाद बचाव कार्य जारी, मलबे से बरामद किए गए 20 शव
Himachal Disaster: शिमला में कई जगहों पर भूस्खलन के बाद बचाव कार्य जारी, मलबे से बरामद किए गए 20 शव
हिमाचल प्रदेश इन दिनों प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। शिमला में कई जगहों पर हुए भूस्खलन के बाद बचाव और बहाली का काम जारी है। जिला प्रशासन ने सड़क बहाली शुरू करने के लिए आपातकालीन बैठक की है। तलाशी अभियान में अभी तक 33 में से 20 शव बरामद कर लिए हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने भूस्खलन के लिए स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।
लाभ के लिए खजाना लुटने नहीं दूंगा', मुफ्त की रेवड़ियों को छोड़ अर्थव्यवस्था को सुधारने में जुटे CM सुक्खू
'लाभ के लिए खजाना लुटने नहीं दूंगा', मुफ्त की रेवड़ियों को छोड़ अर्थव्यवस्था को सुधारने में जुटे CM सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अब प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकारों ने प्रदेश की संपदा लुटाकर आर्थिक हालत बिगाड़ दी है। मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार को जोगिंद्रा सहकारी बैंक के 100 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए छह माह का और समय लगेगा।
चंपई सोरेन को शामिल कराने पर BJP हाईकमान की भी हरी झंडी, कद के हिसाब से पद देने की तैयारी
चंपई सोरेन को शामिल कराने पर BJP हाईकमान की भी हरी झंडी, कद के हिसाब से पद देने की तैयारी
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन पूरी तरह से बगावत के मूड में आ गए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी को केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिल गई है। बीते बुधवार को चंपई सोरेन ने अपना रुख बदलते हुए कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे और एक नया रास्ता अपनाने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे।
Jharkhand News: झारखंड में आतंकी संगठन से जुड़े 7 संदिग्ध हिरासत में, ATS ने कसा शिकंजा; कई हथियार भी बरामद
Jharkhand News: झारखंड में आतंकी संगठन से जुड़े 7 संदिग्ध हिरासत में, ATS ने कसा शिकंजा; कई हथियार भी बरामद
झारखंड एटीएस की छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने की खबर सामने आ रही है। हजारीबाग के पेलावल समेत 14 जगहों पर छापेमारी की खबर सामने आ रही है। एटीएस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है। एटीएस सभी 7 संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान कुछ हथियार भी मिले।
Jharkhand News: नीतीश कुमार करेंगे सरयू राय के भाग्य का फैसला! बिहार CM के खास सिपहसलार ने बताया पूरा प्लान
Jharkhand News: नीतीश कुमार करेंगे सरयू राय के भाग्य का फैसला! बिहार CM के खास सिपहसलार ने बताया पूरा प्लान
नीतीश कुमार झारखंड में जदयू को मजबूत कराने की कोशिशों में जुटे हैं। झारखंड में पार्टी को मजबूत करने का काम उन्होंने अपने खास सिपहसलारों को सौंपा है। पार्टी को मजबूत करने के क्रम में ही जमशेदपुर के चर्चित विधायक सरयू राय को पार्टी में शामिल कराया गया है। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि सरयू राय भूमिका और सीट पर खुद नीतीश कुमार फैसला करेंगे।