Skip to main content

Jhansi News: युवक की हत्या कर शव को दफनाने वाले पिता-पुत्र, दामाद समेत 4 को उम्रकैद, छह महीने के अंदर कोर्ट ने सुनाई सजा

यूपी के झांसी में युवक की हत्‍या कर उसके शव को घर के सामने प्‍लॉट में दफना देने के चर्च‍ित मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या-2 विजय कुमार वर्मा-प्रथम की अदालत ने सुनवाई के बाद दोष सिद्ध होने पर 4 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा व एक अन्य को एक साल की सजा सुनायी। साथ ही अर्थदंंड से दंड‍ित किया।

Kumbh Mela: कुंभ मेला के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र को मिलेंगी 200 नई बसें, नेपाल से प्रयागराज जाना होगा आसान

Kumbh Mela: कुंभ मेला के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र को मिलेंगी 200 नई बसें, नेपाल से प्रयागराज जाना होगा आसान

महाकुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोरखपुर के अलावा सभी डिपो से इन बसों को प्रयागराज के लिए संचालित किया जाएगा। महाकुंभ के बाद क्षेत्रीय स्तर पर प्रस्तावित मार्गों पर बसों का परिचालन आरंभ हो जाएगा। छोटी एसी बसें गोरखपुर-काठमांडू के बीच भी चलाई जाएंगी। परिवहन निगम ने गोरखपुर से काठमांडू के बीच एसी बस सेवा शुरू करने का भी योजना तैयार कर रहा है।

यूपी में एक हजार रुपये के विवाद में दोस्त की हत्या, सिर पर सिलेंडर मार उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक हजार रुपये के विवाद में एक शख्स ने अपने दोस्त के सिर पर सिलेंडर मार उसकी हत्या कर दी। सिक्योरिटी गार्ड ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है दोनों नशे में थे।

UP News: के. विजयेंद्र पांडियन सहित 13 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, बहराइच-गोंडा और प्रतापगढ़ CDO बदले

UP News: के. विजयेंद्र पांडियन सहित 13 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, बहराइच-गोंडा और प्रतापगढ़ CDO बदले

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को प्रतीक्षारत के. विजयेंद्र पांडियन सहित 13 आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दे दी है। इसमें आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के साथ ही चार जिलों के मुख्य विकास अधिकारी हैं। पांडियन को उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग का आयुक्त व निदेशक बनाया गया है। कानपुर नगर के संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रखर कुमार सिंह अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी का दायित्व संभालेंगे।

Kia की नई SUV टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्‍पॉट, मिली इंटीरियर की जानकारी

Kia की नई SUV टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्‍पॉट, मिली इंटीरियर की जानकारी

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Kia मोटर्स की ओर से अपने SUV पोर्टफोलियो का विस्‍तार करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्‍द ही Clavis SUV को लाया जा सकता है। हाल में ही इसे टेस्टिंग के दौरान स्‍पॉट किया गया है जिसमें इसके इंटीरियर की जानकारी मिली है। इसमें किस तरह का इंटीरियर (Kia Clavis Interior Spied) दिया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Bigg Boss 18 और Lock Upp 2 में होगी कड़ी टक्कर, सलमान खान और कंगना रनौत होंगे आमने-सामने

Bigg Boss 18 और Lock Upp 2 में होगी कड़ी टक्कर, सलमान खान और कंगना रनौत होंगे आमने-सामने

बिग बॉस 18 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फैंस इस विवादित शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि दर्शकों को टीवी पर सलमान खान और कंगना रनौत का क्लैश देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शोज एक ही दिन प्रसारित किए जा सकते हैं।

Stree 2 Worldwide Collection: 'स्त्री' के वार से बचना है नामुमकिन, Hrithik Roshan की फिल्म को कुचलकर बढ़ी आगे

 श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'स्त्री 2' को इस वक्त रोकना मुश्किल ही नहीं, बल्कि नामुमकिन हो गया है। हर दिन अमर कौशिक के निर्देशन में बनी हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म का बोलबाला देखने को तो मिला ही, लेकिन वर्ल्डवाइड भी स्त्री 2 अन्य फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ब्रेक करती हुई आगे बढ़ रही है।