Air India की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद हड़कंप, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित
Air India की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद हड़कंप, तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित
मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट को ये धमकी मिलने के बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पूर्ण रूप से इमरजेंसी घोषित कर दी गई। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट सुबह करीब 8 बजे एयरपोर्ट पर उतरी और उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को फ्लाइट से निकाला गया है। विमान में 135 यात्री सवार थे।
पाकिस्तान में फिर होगा बवाल! इमरान खान के हजारों समर्थकों ने किया इस्लामाबाद कूच; हाई अलर्ट पर प्रशासन
पाकिस्तान में फिर होगा बवाल! इमरान खान के हजारों समर्थकों ने किया इस्लामाबाद कूच; हाई अलर्ट पर प्रशासन
इमरान खान के समर्थकों ने पाकिस्तान में एक बार फिर इमरान खान की रिहाई को लेकर आवाज बुलंद कर दिया है। पूर्व पीएम इमरान खान के हजारों समर्थक पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहे हैं। पीटीआई समर्थकों ने आज दोपहर 3 बजे एक विशाल जलसा यानी रैली के आयोजन का एलान किया है।प्रशासन हाई अलर्ट पर है। स्कूल और कॉलेज को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो आपको उससे दूर रहने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आप किसी से कोई बात बोले, तो बहुत ही सोच समझकर बोले। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने रिश्ते को लेकर कुछ समस्या महसूस करेंगे। आपको अपने भाई बहनों का कामों में साथ लेना पड़ सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फेम Mohsin Khan को आया था हार्ट अटैक, एक्टर ने खुद किया खुलासा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फेम Mohsin Khan को आया था हार्ट अटैक, एक्टर ने खुद किया खुलासा
ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक गोयनका की भूमिका से फेम पाने वाले 32 साल मोहसिन खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें फैटी लीवर हो गया है जिसके कारण पिछले साल मामूली दिल का दौरा पड़ा था। इस खबर के बाद अभिनेता के फैंस थोड़ा परेशान भी होते नजर आ रहे हैं लेकिन घरबारे की कोई बात नहीं है।
रणबीर की 'रामायण' में रावण के किरदार पर बात करते हुए बुरे फंसे Mukesh Chabbra, बोले- 'वो प्यार में थे'
रणबीर की 'रामायण' में रावण के किरदार पर बात करते हुए बुरे फंसे Mukesh Chabbra, बोले- 'वो प्यार में थे'
रणबीर कपूर नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण में राम की भूमिका निभाएंगे। मुकेश छाबड़ा इस फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर हैं। हाल ही में रणवीर इलाहबादिया के साथ एक नए इंटरव्यू में फिल्म की कास्टिंग प्रोसेस को लेकर उन्होंने बात की। उन्होंने खुलासा किया कि कास्टिंग पिछले दो सालों से चल रही है। वहीं इस दौरान उन्होंने रावण को लेकर एक ऐसा बयान दिया जो चर्चा में आ गया।
Maharashtra: अदालत परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने सरकारी वकील की क्यों कर दी पिटाई?
Maharashtra: अदालत परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने सरकारी वकील की क्यों कर दी पिटाई?
महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला ने अदालत परिसर में ही हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। इस दौरान उसने एक सरकारी वकील के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर इलाके में हुई। इस मामल में महिला के खिलाफ आगे की जांच की जा रही है।
'इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं', कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड को लेकर आक्रामक हुई भाजपा; शुरू किया धरना-प्रदर्शन
'इस्तीफे से कम कुछ भी मंजूर नहीं', कोलकाता डॉक्टर हत्याकांड को लेकर आक्रामक हुई भाजपा; शुरू किया धरना-प्रदर्शन
भाजपा कोलकाता में महिला डॉक्टर की जघन्य हत्या को लेकर बंगाल सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गई है और अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए पांच दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने भाजपा को घटना के विरोध में पांच दिनों तक प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी। पहले दिन बंगाल भाजपा के सभी बड़े नेता धरना में शामिल हुए।