Skip to main content

बिहार के 6 उत्पादों को GI Tag जल्द मिलेगा, गया के फेमस तिलकुट और सीतामढ़ी के बालूशाही निर्माताओं की होगी बल्ले-बल्ले

बिहार के 6 उत्पादों को GI Tag जल्द मिलेगा, गया के फेमस तिलकुट और सीतामढ़ी के बालूशाही निर्माताओं की होगी बल्ले-बल्ले

Bihar products GI Tag गया का तिलकुट और पत्थलकटी हाजीपुर का केला नालंदा की बावनबुटी उदवंतनगर का खुरमा और सीतामढ़ी के बालूशाही उत्पादकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है। दरअसल जल्द ही इन उत्पादों को जीआई टैग मिल सकता है। जीआई टैग मिलने से इन उत्पादों की अच्छी ब्रांडिंग होगी और वैश्विक बाजार में इन उत्पादों की पहुंच आसान होगी जिसका उत्पादकों को लाभ मिलेगा।

Bihar News: 'डॉक्टरों की मामूली शिकायत पर भी तुरंत संज्ञान लें पुलिस अधिकारी', स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का सख्त निर्देश

Bihar News: 'डॉक्टरों की मामूली शिकायत पर भी तुरंत संज्ञान लें पुलिस अधिकारी', स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का सख्त निर्देश

Kolkata Doctor Murder Case कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या से देश भर के डॉक्टरों में आक्रोश है। डॉक्टर अपनी महिला साथी को न्याय दिलाने और अपनी सुरक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता डॉक्टर हैं।

राहुल गांधी आज आएंगे रायबरेली, अर्जुन हत्याकांड पर गरमाएगी सियासत

राहुल गांधी आज आएंगे रायबरेली, अर्जुन हत्याकांड पर गरमाएगी सियासत

राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आएंगे। वह अपने एक दिवसीय रायबरेली दौरे के दौरान अर्जुन पासी के परिवार से मुलाकात करेंगे। बीते दिनों अर्जुन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा अब तक मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। राहुल के दौरे से रायबरेली की सियासत गरमाएगी।

Meerut News: अचानक जाम हुए जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए, यात्रियों को लगा जोरदार झटका; एक-दूसरे पर गिरे

Meerut News: अचानक जाम हुए जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन के पहिए, यात्रियों को लगा जोरदार झटका; एक-दूसरे पर गिरे

Meerut News In Hindi सकौती और दादरी फ्लाईओवर के बीच जालंधर एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये अचानक जाम हो जाने से ट्रेन में बैठे यात्री दहशत में आ गए। कुछ यात्री ट्रेन से कूदने लगे। करीब आधा घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद सिटी स्टेशन पर ट्रेन के कोच का परीक्षण हुआ। तब इसे रवाना किया। ट्रेन पंजाब से दिल्ली जा रही थी।

UP Assembly By Election: खोई सियासी ताकत पाने की कोशिश में कांग्रेस, सीसामऊ सीट पर चल सकती है बड़ा दांव

UP Assembly By Election: खोई सियासी ताकत पाने की कोशिश में कांग्रेस, सीसामऊ सीट पर चल सकती है बड़ा दांव

लोकसभा चुनाव में जबरदस्त वापसी के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अब अपनी खोई हुई सियासी ताकत वापस पाने में जुट गई है। अब वह सीसामऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव पर इंडिया गठबंधन में दावेदारी पेश कर सकती है। यहां मतों के आकलन से नेतृत्व तक बात पहुंचाई गई है। कांग्रेसी सीट पर नियुक्त किए गए प्रभारी सांसद किशोरी लाल शर्मा के आने का इंतजार कर रहे हैं।

RBI Bulletin: क्रेडिट ग्रोथ की तुलना में डिपॉजिट ग्रोथ पीछे, वैकल्पिक स्रोतों का इस्तेमाल करने से आई गिरावट

RBI Bulletin: क्रेडिट ग्रोथ की तुलना में डिपॉजिट ग्रोथ पीछे, वैकल्पिक स्रोतों का इस्तेमाल करने से आई गिरावट

RBI August Bulletin भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने का बुलेटिन जारी करता है। बैंक ने अगस्त महीने का बुलेटिन जारी कर दिया है। अगस्त बुलेटिन में बैंक ने बताया कि कमर्शियल पेपर और डिपॉजिट सर्टिफिकेट जैसे वैकल्पिक स्रोतों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं क्रेडिट ग्रोथ की तुलना में डिपॉजिट ग्रोथ पीछे है। इसकी वजह है कि बैंक वैकल्पिक स्रोतों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

महिला सुरक्षा को लेकर अखि‍लेश का सरकार पर न‍िशाना, कहा- ऐसे मामलों में न्यायिक प्रक्रिया को और तेज करने की जरूरत

महिला सुरक्षा को लेकर अखि‍लेश का सरकार पर न‍िशाना, कहा- ऐसे मामलों में न्यायिक प्रक्रिया को और तेज करने की जरूरत

अखि‍लेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े-बड़े दावों के बीच भी महिलाओं के लिए भयमुक्त स्वतंत्र वातावरण नहीं बन पा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी के लिए एक बड़ी मानसिक क्रांति की जरूरत है। जिसकी शुरुआत शिक्षा ही से करनी पड़ेगी जो लड़के-लड़की के भेद को मिटाए बराबरी का भाव लाए।