MS Dhoni मेरे बड़े भाई और 'गुरु' हैं, मेरा सपना उन्होंने पूरा किया', भारतीय पेसर ने किया खुलासा
'MS Dhoni मेरे बड़े भाई और 'गुरु' हैं, मेरा सपना उन्होंने पूरा किया', भारतीय पेसर ने किया खुलासा
युवा तेज गेंदबाज ने अपने जीवन में पूर्व कप्तान एमएस धोनी की अहमियत का खुलासा किया है। युवा पेसर ने कहा कि माही उनके दोस्त नहीं बल्कि बड़े भाई और गुरु हैं। एमएस धोनी ने युवा पेसर का एक सपना भी पूरा किया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बताया कि एमएस धोनी की उपस्थिति में उन्होंने डेब्यू किया और वो जहीर खान को अपना आदर्श मानते हैं।
MUDA Scam: हाई कोर्ट पहुंचे CM सिद्धरमैया, राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश को दी चुनौती
MUDA Scam: हाई कोर्ट पहुंचे CM सिद्धरमैया, राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश को दी चुनौती
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने MUDA जमीन घोटाले में अपना नाम आने के बाद सोमवार को हाई कोर्ट का रुख किया। उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा अपने खिलाफ केस चलाने के आदेश को चुनौती दी है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने केस को दी गई अनुमति को रद्द करने का अनुरोध करते हुए एक रिट याचिका दायर की।
सावधान: बाजार में बिक रहा सीमेंट से बना लहसुन, महाराष्ट्र में सब्जीवाले ने महिला को लगाया चूना
सावधान: बाजार में बिक रहा सीमेंट से बना लहसुन, महाराष्ट्र में सब्जीवाले ने महिला को लगाया चूना
महिला ने घर के सामने आए सब्जीवाले से लहसुन खरीदा। वह घर में लाने के बाद जब वह लहसुन छिलने लगीं तो उसकी कली निकल ही नहीं रही थी। यही नहीं चाकू से काटने के बाद भी लहसुन की कली नहीं निकली। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का अहसास हुआ। महिला ने जब बारीकी से जांच की तो उन्हें पता चला कि लहसुन सीमेंट से बना है।
संजय राउत ने बताया चंपई सोरेन को लेकर क्या है BJP की रणनीति? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देरी पर भी किया कटाक्ष
संजय राउत ने बताया चंपई सोरेन को लेकर क्या है BJP की रणनीति? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में देरी पर भी किया कटाक्ष
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने बागी तेवर अपना लिया है। अटकलें लगाई जा रही है कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इस मामले पर शिवसेना यूबीटी सांसद संंजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं क्योंकि वे (भाजपा) हेमंत सोरेन को सीएम पद से हटाना चाहते हैं।
Jammu Kashmir Election: कंडी क्षेत्र के वोटर्स के लिए उत्सव से कम नहीं यह चुनाव, पहली बार मिलेगा अपना अलग विधायक
Jammu Kashmir Election: कंडी क्षेत्र के वोटर्स के लिए उत्सव से कम नहीं यह चुनाव, पहली बार मिलेगा अपना अलग विधायक
जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हो जा रहा है लेकिन कंडी क्षेत्र के 87 हजार मतदाताओं को पहली बार अपना अलग विधायक मिलेगा। दरअसल परिसीमन के बाद जसरोटा विधानसभा क्षेत्र बनाया गया है जिससे कंडी क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। साल 1996 में इस क्षेत्र को अलग विधानसभा बनाने की मांग उठ रही थी।
Himachal Weather Update: बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी
Himachal Weather Update: बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों बाढ़ और बादल फटने से आफत मची हुई है। एक सप्ताह में बादल फटने और बाढ़ आने के कारण 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बीते हफ्ते में बारिश कम हुई लेकिन नुकसान ज्यादा हुआ। इस महीने यानी अगस्त में अब तक 179 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Kolkata Murder Case: शिमला में आज भी हड़ताल पर डॉक्टर, ओपीडी सेवाएं ठप्प; इमरजेंसी वाले मरीजों को हो रहा इलाज
Kolkata Murder Case: शिमला में आज भी हड़ताल पर डॉक्टर, ओपीडी सेवाएं ठप्प; इमरजेंसी वाले मरीजों को हो रहा इलाज
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में डॉक्टर रेप-मर्डर मामले को लेकर शिमला में सोमवार को भी डॉक्टर हड़ताल पर रहे। शहर के सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं ठप्प रहीं। केवल इमरजेंसी वाले मरीजों का इलाज किया गया। ओपीडी बंद होने से मरीज काफी ज्यादा परेशान नजर आए। हड़ताल पर बैठे डॉक्टर पीड़िता को न्याय देने और प्रदेश के सभी अस्पातालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।