Skip to main content

बेगूसराय में दिल दहलाने वाली वारदात, पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या; बेटे की हालत गंभीर

बेगूसराय में दिल दहलाने वाली वारदात, पति-पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या; बेटे की हालत गंभीर

बेगूसराय के बछवाड़ा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं बेटे की हालत गंभीर है। जिन लोगों की हत्या हुई उनमें संजीवन सिंह उनकी पत्नी संजीता देवी और 10 साल की बेटी सपना कुमारी हैं।

पटना में रौद्र रूप में आई गंगा, तीन स्थानों पर जल स्तर लाल निशान के पार; लोगों की बढ़ी टेंशन

 पटना में रौद्र रूप में आई गंगा, तीन स्थानों पर जल स्तर लाल निशान के पार; लोगों की बढ़ी टेंशन

 पटना में भी बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। ग्रामीण इलाकों में पानी भरने लगा है। वहीं शुक्रवार को पटना जंक्शन गोलंबर कुछ देर के लिए जलमग्न हो गया। गोलंबर के चारों तरफ वर्षा का पानी भर गया। रेल यात्री को परेशानी हुई। एक घंटे में स्थिति सामान्य हो पाई। मस्जिद गली से जलनिकासी में दो घंटे से अधिक समय लगा।

चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा दांव, 38 जिलों में किया समिति का गठन; सम्राट को मिली अहम जिम्मेदारी

चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा दांव, 38 जिलों में किया समिति का गठन; सम्राट को मिली अहम जिम्मेदारी

Bihar News बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के 38 जिलों में 20 सूत्री कार्यक्रम समिति का गठन किया है। इस समिति में बीजेपी-जेडीयू के अलावे एलजेपीआर और हम के नेताओं को भी स्थान दिया गया है। सम्राट चौधरी को पटना और विजय कुमार सिन्हा को भोजपुर जिला समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले यह सीएम नीतीश की सियासी रणनीति मानी जा रही है।

तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में टूटा पुल, 20 हजार लोगों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूटा

 तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में टूटा पुल, 20 हजार लोगों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूटा

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी के पानी बढ़ने के चलते एक पुल भरभराकर गिर गया। पुल गिरने के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर लगभग 20000 लोगों पर पड़ा है। प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। यह जर्जर पुल सरकारी स्कूल के पास बना हुआ था।

साइबर ठगी का शिकार बने बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी, बिना ओटीपी क्रेडिट कार्ड से निकाले रुपये

साइबर ठगी का शिकार बने बुलंदशहर सदर विधायक प्रदीप चौधरी, बिना ओटीपी क्रेडिट कार्ड से निकाले रुपये

साइबर ठगी का शिकार इस बार बुलंदशह के सदर विधायक प्रदीप चौधरी हुए हैं। क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर साइबर ठगों ने तीन बार करीब पौने तीन लाख रुपये के आसपास की ठगी की है। हैरानी की बात ये रही कि उनके पास ओटीपी भी नहीं आया। विधायक की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना ने जांच शुरू की है।

बुलंदशहर। साइबर ठगों ने भाजपा के सदर विधायक के क्रेडिट कार्ड से दो लाख 65 हजार रुपये ठग लिए। विधायक ने अज्ञात ठगों के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

UP न्यूज़: अखिलेश ने साधा निशाना, बोले- भाजपा के 10 साल के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर

UP न्यूज़: अखिलेश ने साधा निशाना, बोले- भाजपा के 10 साल के शासनकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर

सपा प्रमुख और सांसद अखि‍लेश यादव ने केंद्रीय कर्मचारियों को 18 महीने के डीए का एरियर न द‍िए जाने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर न‍िशाना साधा है। अखि‍लेश ने बुधवार को एक्‍स पर ए‍क पोस्‍ट में ल‍िखा कि सरकार के ‘वैश्विक आर्थिक महाशक्ति’ बनने के दावे का मतलब क्या ये है कि कर्मचारियों को उनके अधिकार का पैसा भी नहीं मिले।