Skip to main content

ओवैसी को बड़ा झटका, एकमात्र हिंदू पार्षद ने AIMIM से दिया इस्तीफा; क्या है वजह?

खरगोन नगर निकाय में एआइएमआइएम पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जिसमें उन्होंने पारिवारिक कारणों का हवाला दिया है। एआइएमआइएम की एकमात्र हिंदू महिला पार्षद अरुणा के पति ने मतांतरण के दबाव और छवि खराब करने के आरोप लगाए हैं जबकि अरुणा ने इन आरोपों को खारिज किया है।

 

 

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन नगर निकाय में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम की पार्षद अरुणा उपाध्याय ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। अरुणा एआइएमआइएम की एकमात्र हिंदू महिला पार्षद हैं।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में खाई में टैक्‍सी ग‍िरने से 8 की मौत, आठ घायल

पिथौरागढ़ उत्तराखंड में मंगलवार को एक दुखद घटना हुई। एक वाहन पुल के पास से लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया जिसके परिणामस्वरूप आठ लोगों की जान चली गई और आठ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

...अपनी बात कहते-कहते भिड़ गए आतिशी और बिधूड़ी, गहमागमही इतनी कि इस्तीफे तक की मिली चुनौती

दिल्ली में विकास के मुद्दे पर जागरण विमर्श में रामवीर बिधूड़ी और आतिशी के बीच जोरदार बहस हुई। बिधूड़ी ने केंद्र सरकार के कार्यों को गिनाया तो आतिशी ने उन्हें नकारा। बहस में गरमागरमी इतनी बढ़ गई कि इस्तीफे की चुनौती तक दे दी गई। बिधूड़ी ने यमुना में स्वच्छ पानी लाने का भी वादा किया।

विमर्श के मंच पर दिल्ली की बात हो रही थी। एक तरफ भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी बीते दस सालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिल्ली की सड़कों से लेकर किए गए तमाम विकास कार्याें को गिना रहे थे तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी बार-बार सवाल उठा रही थीं

Ind vs Eng: लॉर्ड्स टेस्ट देखने पहुंचे Akshay Kumar, साथ में नजर आईं पत्नी ट्विंकल खन्ना

Ind vs Eng 3rd Test भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान में खेला जा रहा है। इस मुकाबले को देखने के लिए हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अक्षय कुमार पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना भी मौके पर साथ नजर आई हैं।

इंग्लैंड के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच के आखिरी दिन दोनों टीम के बीच जीत की जद्दोजहद बनी हुई है, जिसमें पलड़ मेजबान इंग्लैंड का पारी है।

IND vs ENG 3rd Test: इंग्‍लैंड के जख्‍मों पर जडेजा ने छिड़का नमक, मातम में बदल दी अंग्रेजों की खुशी

IND vs ENG 3rd Test भारत और इंग्‍लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जा रहा है। मुकाबले का आखिरी दिन कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। यहां हर गेंद पर रोमांच छिपा हुआ है। एक-एक गेंद मैच का पाला बदल दे रही है। इस बीच रवींद्र जडेजा ने अंग्रेजों के जख्‍मों पर नमक छिड़क दिया।