Skip to main content

'देखिए उद्धव जी; अगर आप इधर आना चाहते हैं तो...', उद्धव को विधान परिषद में फडणवीस ने दिया खुला ऑफर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को साथ आने का निमंत्रण देकर राजनीतिक गलियारों में अटकलों को तेज कर दिया है। विधान परिषद में फडणवीस ने ठाकरे से कहा कि वे चाहें तो पक्ष में आ सकते हैं। ठाकरे ने इसे मजाक बताया लेकिन इस घटना ने पुराने सहयोगियों के पुनर्मिलन की संभावनाओं को फिर से चर्चा में ला दिया है।

'दो दिन से मैं ठीक से सोई नहीं...', शुभांशु शुक्ला को देख कांपने लगी थी उनकी मां; बहन-भाई का था ये रिएक्शन

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की 18 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) यात्रा पूरी कर लखनऊ वापसी पर खुशी की लहर दौड़ गई। सिटी मांटेसरी स्कूल में सजीव प्रसारण के दौरान उनकी मां आशा शुक्ला की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। परिवार शिक्षक और छात्रों ने भारत माता की जय के नारों से उनका स्वागत किया।

भारत में 19 जुलाई को लॉन्च होगा Samsung का ये नया फोन, 20 हजार से कम हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy F36 5G को भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस अपकमिंग हैंडसेट के लिए लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। जारी टीजर के मुताबिक इसमें कई AI फीचर्स देखने को मिलेंगे। ये फोन Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

थल-मुनस्यारी मार्ग पर 36 साल पहले हुई थी भीषण केमू बस दुर्घटना, 48 लोगों की गई थी जान

पिथौरागढ़ में 1997 से पहले थल-मुनस्यारी मार्ग पर लेकघाटी के पास एक दर्दनाक बस दुर्घटना हुई। पिथौरागढ़ से थल जा रही केमू बस खाई में गिरने से 48 लोगों की मौत हो गई जिनमें बच्चे भी शामिल थे। यह जिले की सबसे बड़ी वाहन दुर्घटना थी। दीपावली का समय होने के कारण बस में यात्रियों की भारी भीड़ थी। बचाव कार्य में 36 घंटे से अधिक लगे। 

Battle Of Galwan में हुई इस नए एक्टर की एंट्री, Salman Khan संग बनेगा इडियंन आर्मी का ऑफिसर?

Battle Of Galwan Cast जब से सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की अनाउंसमेंट की है तब इसको लेकर आए दिन तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। अब खबर आ रही है कि इस वॉर ड्रामा मूवी एक और बॉलीवुड एक्टर की एंट्री हुई है।

इस महीने की शुरुआत में सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी आने वाली बहुचर्चित फिल्म बैटल ऑफ गलवान की अनाउंसमेंट की है। बतौर एक्टर सलमान के लिए ये एक बिग थिंग है और इस मूवी से उनके करियर का तार जुड़े हैं। लंबे समय से बैटल ऑफ गलवान की कास्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। 

IPS इंद्रजीत महथा को झारखंड सरकार ने दी एक और बड़ी जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी

झारखंड जगुआर के डीआईजी इंद्रजीत महथा को रांची के डीआईजी का अतिरिक्त प्रभार मिला है क्योंकि पद लम्बे समय से खाली था। वे विभागीय जांच जैसे कुछ कार्यों का ही निष्पादन करेंगे। दूसरी ओर सचिवालय में जमे प्रशाखा पदाधिकारियों के तबादले की तैयारी है जिनमें शिकायत वाले कर्मी भी शामिल हैं और एक सप्ताह में तबादला होने की संभावना है।

रांची। झारखंड जगुआर के डीआईजी इंद्रजीत महथा को डीआईजी रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पुलिस मुख्यालय ने मंगलवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

सीमेंट बेचने वाली दुकान से खरीदा लड्डू और ड्राई फ्रूट; अधिकारी भी रह गए हैरान

शहडोल के बाद अब सतना जिले के रामनगर जनपद पंचायत में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। मूर्तिहाई ग्राम पंचायत में भवन निर्माण फर्म के नाम पर लड्डू काजू और नमकीन के बिल लगाए गए हैं। सरपंच ने इस गलती के लिए सचिव को जिम्मेदार ठहराया है। जनपद सीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

रामनगर/सतना। शहडोल में पोताई और ड्राईफ्रूट के बिल सामने आने के बाद अब सतना में भी इसी तरह का कारनामा सामने आया है। रामनगर जनपद पंचायत की मूर्तिहाई ग्राम पंचायत में भवन निर्माण करने वाली फर्म के नाम पर लड्डू, काजू, किसमिस और नमकीन के बिल लगा दिए गए।