Skip to main content

सावन में........झर - झर झरती बूंदें: इंद्रदेव त्रिवेदी

Bareilly
          
छत के नीचे रहकर, आंगन ना पाओगे। 
तुम कमरे के भीतर, सावन ना पाओगे।।

जो इंद्रधनुष देखें, वो बाहर आ भीगें। 
अंत:मन शीतल हो, बूदों में वो भीगें।। 
घर के अंदर छिपकर, जीवन ना पाओगे।। 
तुम कमरे के भीतर...........

झर - झर झरती बूंदें, अंतर्मन हर लेतीं। 
आदर - अभिनंदन से, नववंदन कर लेतीं।। 
बैठे रहकर बचकर, चंदन ना पाओगे।। 
तुम कमरे के भीतर..............

लॉर्ड्स टेस्‍ट में हार के बाद उठी Virat Kohli की वापसी की मांग! पूर्व क्रिकेटर ने सॉलिड वजह भी बताई

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और 1983 विश्व कप के हीरो मदन लाल ने विराट कोहली से अपने संन्यास पर फिर से विचार करने और टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने की अपील की है। हाल ही में विराट ने एक इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिए टेस्‍ट से संन्‍यास लिया था। कोहली टेस्‍ट में 10000 रन बनाने के बेहद करीब थे। मदन लाल का मानना है कि विराट में अभी भी बहुत क्षमता है।

तेजप्रताप को चाहिए जीत की गारंटी वाली सीट, राजद के पास उनके लिए 2 विकल्प

तेजप्रताप यादव अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं और राजद के साथ उनके संबंध अनिश्चित बने हुए हैं। उन्हें एक सुरक्षित विधानसभा सीट की तलाश है और वे महुआ और हसनपुर दोनों क्षेत्रों में सक्रिय हैं। राजद को तेजप्रताप से बगावत की आशंका है लेकिन पार्टी में उनकी वापसी या महागठबंधन में समर्थन का विकल्प खुला है।

पटना। तेजप्रताप यादव और राजद के साथ अभी दूरी और निकटता का अंतर्द्वंद्व है, क्योंकि दोनों अभी ऊहापोह में हैं। तेजप्रताप को अपने राजनीतिक भविष्य की चिंता है, जो राजद के सहयोग के बिना अधर में प्रतीत हो रहा है।

अमेरिका में चाइल्ड पोर्न के आरोप में भारतीय गिरफ्तार, बीजेपी और कांग्रेस ने एक सुर में कहा- आम आदमी पार्टी से है लिंक

अमेरिका में भारतीय नागरिक गुरजीत सिंह मल्ही की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी और कांग्रेस ने आप नेताओं के साथ मल्ही की तस्वीरें साझा कर आप को घेरा है। कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने सीएम भगवंत मान से सफाई मांगी है।

अमेरिका में भारतीय नागरिक गुरजीत सिंह मल्ही को बच्चों के साथ अश्लीलता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) सिएटल ने 11 जुलाई को मल्ही की गिरफ्तारी की जानकारी दी। इन सबके बीच पंजाब में इस मामले को लेकर राजनीति होने लगी है और आम आदमी पार्टी को घेरा गया है।