Skip to main content

आम को लेकर यूपी में चल गई अंधाधुंध गोलियां, प्रधान सहित चार हिरासत में

कुशीनगर के जवहीं नरेंद्र गांव में आम तोड़ने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई जिसमें कई लोग घायल हुए। एक गुट ने ग्राम प्रधान पर फायरिंग का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तरयासुजान:- आम तोड़ने के विवाद में जवहीं नरेंद्र गांव में गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। एक पक्ष द्वारा फायरिंग करने का आरोप लगाया जा रहा है। फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है पुलिस ने ग्राम प्रधान बबलू देवान सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

'मैं 16 साल तक कांग्रेस के लिए लॉयल रहा', पार्टी से मतभेद के बीच थरूर का बड़ा बयान

कांग्रेस नेतृत्व और शशि थरूर के बीच अनबन अब खुलकर सामने आ चुकी है। कई मौकों पर शशि थरूर इस बारे में बोल भी चुके हैं। इसी क्रम में एक बार फिर उन्होंने खुलेतौर पर कहा कि कांग्रेस नेतृत्व के साथ उनके मतभेद हैं और इसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार (19 जून, 2025) को पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेद पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि टॉप की लीडरशिप के साथ उनकी राय अलग है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी, उसके मूल्य और कार्यकर्ता उनके लिए प्रिय हैं।

बेटी या बेटा! शादी के बाद क्या चाहती हैं Nysa Devgn? मां काजोल का ये जवाब सुनकर हो जाएंगे शॉक्ड

काजोल और अजय देवगन की लाडली नीसा देवगन ने भले ही सुहाना खान और अनन्या पांडे की तरह अभी बॉलीवुड की दुनिया में कदम न रखा हो लेकिन वह सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। हाल ही में अपनी आगामी फिल्म के प्रमोशन के दौरान काजोल ने बताया कि शादी के बाद नीसा बेटी चाहती हैं या फिर बेटा!

दिल्ली-NCR के इस शहर में अब ट्रैफिक चालान भरना हुआ बहुत आसान, पुलिस ने शुरू की ये सेवा

पलवल पुलिस ने वाहन चालकों के लिए क्यूआर कोड यूपीआई सेवा शुरू की है जिससे चालान का भुगतान आसान हो जाएगा। अब वाहन चालक ऑनलाइन क्यूआर कोड से चालान भर सकेंगे और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह सुविधा 90 दिनों तक उपलब्ध रहेगी। बकाया चालानों के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

पलवल। पुलिस ने वाहन चालकों की सुविधा के लिए यातायात नियमों के उल्लंघन के बाद चालान का भुगतान आसान बनाने के लिए क्यूआर कोड यूपीआई सेवा की शुरुआत की है।

RCB vs PBKS के बीच IPL 2025 फाइनल मैच ने रचा इतिहास, सबसे ज्‍यादा बार देखा गया; व्‍यूअरशिप जानकर उड़ जाएंगे होश

आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मैच इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टी20 मैच बन गया। इसने सभी प्लेटफॉर्म पर अविश्वसनीय 31.7 बिलियन मिनट का व्यूइंग टाइम हासिल किया। टीवी पर 169 मिलियन लोगों ने देखा। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 892 मिलियन वीडियो व्यू और पीक समय में 55 मिलियन दर्शकों के साथ नए मानक स्थापित हुए।

3 साल की जेल, 50,000 रुपये का जुर्माना... कर्नाटक सरकार ने भीड़ प्रबंधन के लिए नया विधेयक किया प्रस्तावित

कर्नाटक सरकार भीड़ प्रबंधन के लिए एक नया विधेयक लाने की तैयारी में है। इस विधेयक का उद्देश्य चिन्नास्वामी स्टेडियम जैसी भगदड़ की घटनाओं को रोकना है। विधेयक के अनुसार प्रबंधन में लापरवाही पाए जाने पर 3 साल की सजा और 50000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह कानून क्रिकेट फुटबॉल मैचों विवाह और राजनीतिक समारोहों जैसे आयोजनों में अधिकतम लोगों की अनुमति को भी निर्दिष्ट करेगा।

सामने आने वाला है सच... तेज प्रताप यादव ने कर दिया इशारा, बोले- इसका अंत मैं करूंगा

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बिहार की राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी भूमिका जनता तय करेगी कोई दल या परिवार नहीं। अनुष्का यादव के साथ रिश्ते की खबर आने के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था।

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक पोस्ट कर बिहार में सियासी हलचल पैदा कर दी है। तेज प्रताप ने साफ कहा है कि उनकी भूमिका जनता तय करेगी, कोई दल या परिवार नहीं।