'बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बनने का शौक नहीं', ठाकरे भाईयों के बीच गठबंधन के कयासों पर बोले फडणवीस
महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के संभावित गठबंधन को लेकर चर्चा तेज है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में दोनों भाइयों की तस्वीर छपने के बाद अटकलें और बढ़ गईं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बनने का शौक नहीं है।
मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत एक अहम मोड़ पर पहुंच चुकी है। राज्य के राजनीतिक हलकों में जोर-शोर से चर्चा है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आने वाले वक्त में गठबंधन कर सकते हैं। बीते दिन शिवसेना के मुखपत्र सामना में दोनों भाईयों की तस्वीर भी छपी थी।
गाजीपुर में बरात में विवाद के बाद दूल्हे की पीटकर हत्या, स्टेज पर फोटो और डांस बना काल
गाजीपुर के जगदीशपुर गांव में जयमाल के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में दूल्हे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दूल्हा अपने पिता को बचाने गया था जिस दौरान ग्रामीणों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
दिलदारनगर (गाजीपुर)। जगदीशपुर गांव में आई बरात में जयमाल स्टेज पर फोटो खींचने व डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में घरातियों ने दूल्हा व उसके पिता समेत बरातियों की जमकर पिटाई की। घायल रेवतीपुर के त्रिलोकपुर निवासी दूल्हा राकेश राम की वाराणसी में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई।
उत्तराखंड में और बढ़ सकता है बाघों का कुनबा, NTCA ने मांगा कैमरा ट्र्रैप और मोबाइल का ब्योरा
उत्तराखंड में सितंबर से बाघों की गणना शुरू होगी। नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं और एनटीसीए को कैमरा ट्रैप का ब्योरा दिया गया है। पिछली गणना में उत्तराखंड में 560 बाघ थे और इस बार संख्या बढ़ने की उम्मीद है। बाघों की बढ़ती संख्या के साथ सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं।
नहीं आ रहा Galaxy Z Fold 7 Ultra, Fold 7 में ही मिलेगा Ultra वाला एक्सपीरिएंस; टिप्स्टर का दावा
Samsung ने अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन्स को टीज़ किया जिसमें Ultra शब्द पर जोर दिया गया। इससे Galaxy Z Fold 7 Ultra की अटकलें लगीं लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक कोई Ultra मॉडल नहीं आएगा। Galaxy Z Fold 7 ही Ultra फीचर्स देगा। ये फोन Galaxy Z Flip 7 के साथ जुलाई में न्यूयॉर्क के Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च हो सकता है।
Housefull 5 Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की हुकूमत! रेड 2 समेत इन 8 फिल्मों को पछाड़ निकला आगे
Housefull 5 Box Office Collection 2025 की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही तहलका मचा रही है। पहले दो दिन में हाफ सेंचुरी मारने वाली इस फिल्म ने आते ही इस साल रिलीज हुईं कई फिल्मों को धूल चटा दी है। चलिए आपको बताते हैं कि यह किन फिल्मों से आगे निकल गई है।
बॉलीवुड की सबसे हिट फ्रेंचाइजी में से एक हाउसफुल की पांचवीं फिल्म भी सिनेमाघरों में उतर आई है। 15 साल पहले साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत की थी और अब तक इस फ्रेंचाइजी की पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। दिलचस्प बात है कि सभी फिल्मों को दर्शकों से भर-भरकर प्यार मिला है।
गजब हाल है! पेंटिंग के लिए 3.5 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट, एओए को कारण बताओ नोटिस जारी
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी-2 स्थित एवेन्यू-11 की एओए को 3.5 करोड़ रुपये की पेंटिंग परियोजना में अनियमितता की शिकायत पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। निवासियों का आरोप है कि एओए ने बिना उचित प्रक्रिया और सहमति के कॉन्ट्रैक्ट दिया। एओए अध्यक्ष का कहना है कि सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया है।
भारत और इंग्लैंड दोनों के लिए क्रिकेट खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी की क्यों हो रही चर्चा, क्या आप नाम जानते हैं?
इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच गई है। हालांकि इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इसकी चर्चा शुरू हो गई। ECB और BCCI ने आपसी सहमति से इस सीरीज का नाम बदलने का फैसला किया है। अब इस सीरीज को पटौदी ट्रॉफी की जगह तेंदुलकर-एंडरसन के नाम से जाना जाएगा।