Skip to main content

CID Season 2: महाट्विस्ट के साथ सीआईडी में लौटे ACP प्रद्युमन, दया की कनपटी पर पिस्तौल रख मचा दी खलबली

CID 2 ACP Pradyuman छोटे पर्दे का मशहूर स्पाई थ्रिलर शो सीआईडी हर किसी का फेवरेट माना जाता है। सीजन 2 एसीपी प्रद्युमन की एग्जिट को लेकर बीते समय में चर्चा में बना रहा है। लेकिन इस शो के चाहने वालों के लिए गुड न्यूज आ रही है कि सीआईडी 2 में एसीपी साहब की वापसी हो रही है।

90 का दशक से फैंस की पहली पसंद बना आ रहा स्पाई थ्रिलर टीवी शो सीआईडी ने कुछ समय पहले ही सीजन 2 के साथ वापसी। लेकिन नए सीजन में दर्शकों को कई नए ट्विस्ट देखने को मिले, जिसमें सबसे बड़ा फेरबदल सीआईडी 2 से एसीपी प्रद्युमन की रहस्यमयी तरीके से मौत और एग्जिट रहा। 

पठानकोट में नशा तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े; एक गिरफ्तार

पठानकोट के प्रीत नगर में सीआईए स्टाफ पर नशा तस्करों और समर्थकों ने हमला किया। पुलिस ने तस्करों को पकड़ लिया था लेकिन समर्थकों ने छुड़ा लिया और गाड़ी तोड़ दी। पुलिस ने हवाई फायर किए और फिर अतिरिक्त बल बुलाकर इलाके की घेराबंदी कर दी। एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है जिससे तस्कर भूमिगत हो गए हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का पहला सैन्य अभ्यास शुरू, चीन से सटे देश में ट्रेनिंग ले रहे जवान

भारत और मंगोलिया की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट 2025 उलानबटार में शुरू हो गया है। यह अभ्यास भारत और मंगोलिया के बीच गहरे होते रक्षा सहयोग का प्रतीक है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाना है। संयुक्त अभ्यास में अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Bhool Chuk Maaf Box office: दूसरे संडे भूल चूक माफ ने धड़ल्ले से छापे नोट, कलेक्शन में हुआ मोटा इजाफा

Bhool Chuk Maaf Collection Day 10 टाइमलूप कॉमेडी फिल्म भूल चूक माफ ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कमबैक किया है। रिलीज के 10वें दिन एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस मूवी की कमाई में जबरदस्त उछाल मिला है। जिसका अंदाजा आप दूसरे रविवार के कलेक्शन से लगा सकते हैं।

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ को 23 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस टाइमलूप कॉमेडी फिल्म ने अब तक सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। जिसकी बदौलत बॉक्स ऑफिस पर इसने शानदार कलेक्शन करके दिखाया है। 

फंगस, एक्पायर्ड सामान, गीला फर्श...मुंबई में Zepto के गोदाम में पाई गई कई खामियां; FDA ने रद किया लाइसेंस

मुंबई के धारावी में जेप्टो के गोदाम में एफडीए के दौरे के दौरान फंगस एक्सपायर्ड सामान और गंदगी पाई गई। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम का उल्लंघन होने पर जेप्टो प्राइवेट लिमिटेड का खाद्य कारोबार लाइसेंस रद कर दिया गया है। जेप्टो ने आंतरिक जांच शुरू कर ग्राहकों को सुरक्षित सामान देने का वादा किया है।

मुंबई के धारावी में जेप्टो (Zepto) के गोदाम में खाने की चीजों पर फंगस, एक्सपायर्ड सामान और गंदी हालत में सामान रखने का मंजर देखने को मिला। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने जब गोदाम का दौरा किया, तो वहां गंभीर खामियां पाई गईं।

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स में हुई मैच विनर की वापसी, मुंबई इंडियंस ने बड़े मैच में चली खास चाल

आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालिफायर में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। पंजाब किंग्स में उनका प्रमुख हथियार प्लेइंग इलेवन में वापस आ गया है। मुंबई ने रीस टॉपली को मौका दिया है।

अहमदाबाद में आईपीएल 2025 का क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों ने एक-एक बदलाव किया है। पंजाब में उनका प्रमुख हथियार प्लेइंग इलेवन में वापस आ गया है।

जेल में भूख हड़ताल पर बैठे तीन किसानों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; बोले- हमें मरना मंजूर लेकिन...

बठिंडा के मोड़ मंडी में पाइप लाइन डालने का विरोध कर रहे 62 किसानों को हिरासत में लेकर मुक्तसर जेल में बंद किया गया था। पिछले छह दिन से कुछ किसान भूख हड़ताल पर बैठे हैं जिनमें से तीन की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने इलाज कराने से मना कर दिया।