जम्मू रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी निकली झूठी, तलाशी के दौरान नहीं मिली कोई विस्फोटक सामान
जम्मू रेलवे स्टेशन पर देर रात बम की सूचना से हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बम की जानकारी दी। पुलिस ने स्टेशन खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया। बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद ली गई लेकिन कुछ नहीं मिला। कॉल झूठी निकली। पुलिस कॉल करने वाले की तलाश कर रही है और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई फोन कॉल में स्टेशन परिसर में बम या विस्फोटक होने की बात कही गई, जिसके बाद जिला जम्मू पुलिस और रेलवे पुलिस तुरंत हरकत में आ गई।
राजीव शुक्ला बनेंगे BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, Roger Binny का इस कारण खत्म हो रहा कार्यकाल
राजीव शुक्ला BCCI President बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2022 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने रोजर बिन्नी अब रिटायर होने जा रहे हैं। 19 जुलाई को रोजर बिन्नई का कार्यकाल खत्म हो सकता है। ऐसे में जब तक नया बीसीसीआई अध्यक्ष नहीं मिलता तब तक बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला अंतरिम अध्यक्ष बनेंगे।
तेजी से फैल रहा कोरोना, 4000 के करीब पहुंचे एक्टिव केस; किन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा मरीज?
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से बढ़ रहा है। देश में कोविड-19 के एक्टिव केस लगभग 4000 तक पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 1 जून तक देश में कोरोना के 3961 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत भी हुई है। मंत्रालय इस स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
कोरोना वायरस एक बार फिर देश में तेजी से फैल रहा है। देश में कोविड 19 के एक्टिव केस 4000 तक पहुंच गए हैं। वहीं, कोरोना के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है।
अन्ना यूनिवर्सिटी दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला, आरोपी को आजीवन कारावास की सजा; कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में चेन्नई की अदालत ने बिरियानी वेंडर ज्ञानशेखरन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 19 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में आरोपी पर 90000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जज एम राजलक्ष्मी ने कहा कि दोषी को कम से कम 30 साल तक जेल में रहना होगा।
अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में अदालत ने फैसला सुनाया है। चेन्नई की अदालत ने बिरियानी वेंडर ज्ञानशेखरन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
चेन्नई की एक महिला अदालत ने 19 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने के जुर्म में आरोपी पर 90,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य काम के लिए कहीं बाहर जा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपनी कमी को सुधार कर अपने कामों में जुटना होगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। पिताजी आपको कोई सलाह दे सकते हैं।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
- 2 views
यूपी में किसानों की किस्मत बदलेगी, योगी सरकार हर गांव में शुरू कर रही है जैविक खेती मिशन
किसानों की आय बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन को गति दी जा रही है। बुंदेलखंड के बाद यह योजना अब हर ग्राम पंचायत में क्लस्टर बनाकर पूरे प्रदेश में विस्तारित की जा रही है। नदियों के किनारे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है किसानों को एफपीओ से जोड़ा जा रहा है और सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है।
दो दशक बाद उपचुनावों के लिए मतदाता सूची में संशोधन, निर्वाचन आयोग का बड़ा कदम
निर्वाचन आयोग ने लगभग दो दशक में पहली बार पाँच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने के लिए मतदाता सूची में संशोधन किया है ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार उपचुनाव के लिए मतदाता सूची में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण तमिलनाडु में 2006 में किया गया था।
निर्वाचन आयोग ने लगभग दो दशक में पहली बार पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने के लिए मतदाता सूची में संशोधन किया है ताकि मतदाता सूची को 'त्रुटिरहित' बनाया जा सके।