Skip to main content

कॉलर पकड़ी, धक्‍का दिया... खेल भावना की धज्जियां उड़ाईं; बांग्‍लादेश-दक्षिण अफ्रीका मैच में जमकर हुआ बवाल

 बांग्‍लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच इमर्जिंग कप के दौरान दो खिलाड़‍ियों के बीच हाथापाई हो गई। 22 साल के बांग्‍लादेशी बल्‍लेबाज रिपन मोंडल को 29 साल के प्रोटियाज तेज गेंदबाज शेपू तूली ने पहले धक्‍का दिया और फिर उनकी कॉलर पकड़कर मारने की कोशिश की। मैदानी अंपायर्स और खिलाड़‍ियों ने बीच-बचाव करके स्थिति संभाली। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 गीकबेंच पर फिर आया नजर, मिल सकते हैं ये फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 7 को Geekbench पर एक बार फिर से देखा गया है। ये बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसे जुलाई में Galaxy Z Flip 7 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Android 16 12GB RAM और 4400mAh बैटरी मिल सकती है। ये दुनिया का सबसे पतला फोल्डेबल फोन हो सकता है।

पीओके खुद लौटकर आएगा और कहेगा...', राजनाथ सिंह बोले- वहां के लोग हमारे अपने

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PoK को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि PoK के लोग भारत से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं और वे हमारे अपने हैं। राजनाथ सिंह ने एक भारत महान भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि PoK जल्द ही भारत का हिस्सा बनेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान की नींद उड़ाने वाला बयान दिया है। उन्होंने PoK को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजनाथ ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि पीओके में रहने वाले ज्यादातर लोग भारत से गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं, बस कुछ ही लोग हैं जिन्हें गुमराह किया गया है।

अब केजरीवाल ने क्यों खटखटाया कोर्ट का दरवाजा? ED-CBI को नोटिस; 5 दिन में मांगा जवाब

अरविंद केजरीवाल ने आबकारी घोटाले से जुड़े सीबीआई और ईडी के मामलों के चलते पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष अदालत में एनओसी की मांग करते हुए आवेदन किया है। अदालत ने ईडी और सीबीआई को नोटिस जारी कर 4 जून तक जवाब मांगा है। केजरीवाल के अधिवक्ता ने बताया कि उनके मुवक्किल का पासपोर्ट 2018 में ही एक्सपायर हो चुका है।

आबकारी घोटाला से जुड़े सीबीआई व ईडी के मामले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए एनओसी की मांग करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष अदालत में आवेदन दायर किया है।

पंचूकला में 7 लोगों की आत्महत्या मामले में नया मोड़, कॉल डिटेल से खुलेगा राज; अब इस एंगल जांच कर रही पुलिस

पंचकूला के सकेतड़ी में सामूहिक आत्महत्या मामले की गुत्थी कॉल डिटेल से सुलझ सकती है। पुलिस पिछले दो महीने की कॉल डिटेल खंगाल रही है जिसमें फाइनेंसरों और मृतक प्रवीण मित्तल के बीच हुई बातचीत की जांच की जा रही है। पुलिस बैंकों द्वारा भेजे गए नोटिसों की भी जांच कर रही है। पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला के सकेतड़ी में किराये पर रहने वाले परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या का राज कॉल डिटेल से खुलेगा। पिछले दो महीने की कॉल डिटेल पुलिस खंगाल रही है।

नोएडा की सोसायटी में AC में लगी आग, 8 साल की बच्ची ने बहादुरी दिखाकर बचाई 4 महीने की बहन की जान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आस्था ग्रीन सोसायटी में एसी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आठ साल की बच्ची ने अपनी चार महीने की बहन को गोद में लेकर सुरक्षित बाहर निकाला। निवासियों ने मेंटेनेंस विभाग पर समय पर मदद न करने और स्प्रिंकलर सिस्टम के काम न करने का आरोप लगाया। आग से एसी और अलमारी को नुकसान पहुंचा।

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आस्था ग्रीन सोसायटी में एयर कंडीशनर (एसी) के इनडोर यूनिट में आग लग गई। कमरे में आठ वर्ष की बच्ची अपनी चार माह की छोटी बहन के साथ खेल रही थी। आग लगते ही वह चार माह की बहन को गोद में लेकर बाहर के कमरे की ओर अपनी मां के पास दौडी।