Skip to main content

चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत, चार दिन पहले आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट; अस्पतालों में अलर्ट जारी

चंडीगढ़ में कोविड से पहली मौत का मामला सामने आया है जिससे प्रशासन में चिंता है। चार दिन पहले लुधियाना के 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी अस्पताल में भर्ती होने के बाद आज उसकी मृत्यु हो गई। प्रशासन ने लोगों से कोरोना के प्रति सावधान रहने की अपील की है।

चंडीगढ़। शहर में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

संस्कृत या अरबी? तेजस्वी के बेटे को दादा लालू ने दिया बेहद खास नाम

राजद नेता तेजस्वी यादव के पुत्र का नाम इराज लालू यादव रखा गया है। दादा लालू प्रसाद ने यह नाम दिया है जो संस्कृत से लिया गया है और हनुमान जी का भी एक नाम है। इस नाम के माध्यम से लालू परिवार ने उत्तराधिकार का संदेश देने का प्रयास किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुस्लिम मतदाताओं को साधने की रणनीति भी हो सकती है।

क्या कर्नाटक से हटकर आंध्र प्रदेश चला जाएगा HAL का प्रोडक्शन यूनिट? चंद्रबाबू नायडू और रक्षा मंत्री की हुई मीटिंग; जानें पूरा मामला

चंद्रबाबू नायडू द्वारा केंद्र के पास प्रस्ताव पेश करने के बाद कर्नाटक सरकार ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कर्नाटक सरकार ने कहा है कि एचएएल का विनिर्माण आधार राज्य के एअरोस्पेस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और इसे स्थानांतरित नहीं किया जा सकता है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी मौजूदा सुविधा को स्थानांतरित करने की बात नहीं कही है।

सुफल वेलफेयर सोसायटी ने तृतीय बड़े मंगल के उपलक्ष में शरबत वितरण कार्यक्रम

बरेली समाचार

बरेली - आज दिनांक 27.05.2025 को ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगलवार के उपलक्ष्य में सुफल वेलफेयर सोसायटी रजि0 जिला बरेली द्वारा ठंडे शरबत का निःशुल्क  वितरण  जय इंटरप्राइजेज मेडिकल छोटी विहार के पास किया गया मुख्य अतिथि विश्व हिंदू महासंघ के सहमंडल प्रभारी बरेली अशोक अग्रवाल जी और अवधेश जी के द्वारा शरबत वितरण का कार्यक्रम किया गया शर्वत वितरण में संस्था के अध्यक्ष आदित्य प्रजापति (अभय) कोषाध्यक्ष डॉ लक्षलता प्रजापति,  भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी अखिल अग्रवाल , आशुतोश माथुर ,काके, शैलेश व अंकित उपस्थित रहे।

PSU कर्मचारियों को झटका: अब इनको नहीं मिलेगा पेंशन का लाभ, जानिए क्या है नया नियम

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) के कर्मचारियों को कदाचार के कारण बर्खास्त किए जाने पर सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलेंगे। नए नियमों के अनुसार ऐसे मामलों में बर्खास्तगी या हटाने के फैसले की समीक्षा संबंधित प्रशासनिक मंत्रालय करेगा। केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम 2021 में संशोधन क्‍या है यहां पढ़ें...

गुरुग्राम से दिल्ली एयरपोर्ट जाना आसान, तीन-तीन घंटे खुलेगी द्वारका एक्सप्रेसवे की टनल; ये होगी टाइमिंग

गुरुग्राम सोहना और जयपुर से दिल्ली एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खुशखबरी है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनी ढाई किलोमीटर की टनल 29 मई से दोपहर 12 से 3 बजे तक खुलेगी। इससे एयरपोर्ट जाने में आसानी होगी और दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक कम होगा। फिलहाल कुछ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे का हिस्सा है जिससे मानेसर से पालम एयरपोर्ट तक 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।

BPSC Bharti 2025: बीपीएससी ऑफिस में नौकरी का सुनहरा मौका, 41 पदों पर निकली भर्ती; 23 जून तक आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 41 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जून तक स्वीकार करेगा। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) प्रयोगशाला सहायक के 143 पदों के लिए 16 जून तक आवेदन लेगा जिसमें महिलाओं के लिए 48 सीटें आरक्षित हैं। आवेदन की विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग कार्यालय में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 41 पदाें पर नियुक्ति के लिए के लिए गुरुवार से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।