'बच्चों की गवाही भी होगी मान्य', सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला; कहा- गवाह के लिए कोई न्यूनतम उम्र निर्धारित नहीं
जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने यह मानते हुए कि यदि बच्चा गवाही देने में सक्षम है तो बच्चे के गवाह का साक्ष्य किसी भी अन्य गवाह के समान है सात वर्षीय बच्ची के बयान पर भरोसा करते हुए एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के लिए दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
देश की शीर्ष अदालत ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है कि बच्चों की गवाही को भी उसी तरह से माना जाए, जैसे दूसरों की गवाही को माना जाता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि गवाही के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती है।
स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का होगा तलाक? बॉक्सर बोलीं- शादी में दिए एक करोड़ और फॉर्च्यूनर कार फिर भी की मारपीट
विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा ने अपने पति दीपक हुड्डा पर दहेज और मारपीट के आरोप लगाए हैं। वहींदीपक ने भी स्वीटी और उनके परिजनों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत रोहतक एसपी को दी है। दीपक का आरोप है कि स्वीटी और उसके स्वजनों ने मिलकर उनके लाखों रुपये हड़प लिए हैं। पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है लेकिन प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।
Dilip Jaiswal Resign: सोशल मीडिया पर छाया दिलीप जायसवाल का रेजिग्नेशन लेटर, खोज निकाली 4 गलतियां
बिहार के भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके त्याग पत्र में चार गलतियां यूजर्स ने निकाल ली हैं। पहली गलती यह कि उन्होंने बिहार को विहार लिखा है। इसी तरह इस्तीफा (इस्तिफा) सूचित (सुचित) और कार्रवाई (कार्यवाही) लिखने में भी गलती की। कुछ यूजर्स ने उनके विरूद्ध प्रतिक्रियाएं दीं लेकिन कुछ ने मंत्री के हौसले की प्रशंसा भी की।
हर्षा रिछारिया इंस्टाग्राम पर फूट-फूटकर रोईं, बोली- सुसाइड कर लूंगी, AI से वीडियो बनाकर किया जा रहा बदनाम
महाकुंभ 2025 की चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने सुसाइड की धमकी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ धर्म विरोधी लोग उन्हें बदनाम करने के लिए एआई से उनके वीडियो एडिट कर रहे हैं। हर्षा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और कहा कि वह हिंदुत्व के लिए काम करने के लिए प्रतिज्ञा ली थी लेकिन कुछ लोग उन्हें रोकने में लगे हुए हैं।
महाकुंभ नगर। महाकुंभ के दौरान चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने सुसाइड की धमकी दी है। उन्होंने रोते हुए कहा कि कुछ धर्म विरोधी लोग उन्हें बदनाम करने के लिए एआई से उनके वीडियो एडिट कर रहे हैं।
'विश्व इतिहास में यह अभूतपूर्व और अविस्मरणीय...', महाकुंभ के आखिरी पड़ाव पर CM योगी ने कही दिल की बात
महाकुंभ का भव्य समापन हुआ। बुधवार को आखिरी स्नान के दिन डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसे विश्व इतिहास में अभूतपूर्व और अविस्मरणीय बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित महाकुंभ 2025 का समापन महाशिवरात्रि के पवित्र स्नान के साथ हुआ।
Indian Railways: 45 मिनट में दिल्ली से पटना पहुंचा सकती है ये ट्रेन! रेल मंत्री बोले- जल्द करेंगे कर्मिशियल टेस्टिंग
आईआईटी मद्रास और भारतीय रेलवे ने मिलकर भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक विकसित किया है जो भविष्य में हवाई जहाज से भी तेज यात्रा की सुविधा दे सकता है। इस तकनीक में हाई-स्पीड पॉड्स कम दबाव वाली ट्यूब में 1200 किमी/घंटा तक की गति से दौड़ेंगे। रेल मंत्री ने आईआईटी मद्रास के लिए अतिरिक्त 1 मिलियन डॉलर की फंडिंग का ऐलान किया।
आईआईटी मद्रास और भारतीय रेलवे ने मिलकर भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक विकसित किया है। इसके जरिए सफर का वक्त हवाई जहाज से भी काफी कम हो जाएगा। हालांकि रेलवे और आईआईटी मद्रास ने फिलहाल ट्रैक टेस्ट सिर्फ 422 मीटर के हाई-स्पीड पॉड में किया गया है।
बरेली कमिश्नरी में हुई भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक, मंडल आयुक्त को दिया 8 सूत्रीय ज्ञापन
Bareilly samvaddata Mudit Pratap Singh बरेली _ आज मंगलवार को बरेली कमिश्नरी परिसर में मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण राठी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत की गई और किसानों की जन समस्याओं एवं गन्ना भुगतान और गन्ने का मुल्य वृद्धि को लेकर मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी, जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार, महिला प्रकोष्ठ की मंडल अध्यक्ष सुधा गंगवार ने बरेली कमिश्नरी में माननीय मुख्यमंत्री को संबोधित 8 सूत्री ज्ञापन बरेली मंडल आयुक्त को दिया। ज्ञापन में गन्ने का मूल्य 500 रूपये प्रति कुंतल किए जाने व गन्ने में इस्तेमाल होने वाली दवाई एवं खाद और उन्नत किस्म का