'कठमुल्लापन की संस्कृति नहीं चलेगी', CM योगी बोले- मुल्ला-मौलवी बनाने के बजाय बच्चों को वैज्ञानिक बनाना चाहते हैं
उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हम परंपरागत मुल्ला और मौलवी बनाने की बजाय बच्चों को वैज्ञानिक बनाना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर काम करती है। उन्होंने महाकुंभ और अयोध्या के मुद्दे पर भी विपक्ष पर हमला बोला।
President Droupadi Murmu: बिहार आईं राष्ट्रपति मुर्मु, CM नीतीश बोले- जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पटना में पीएमसीएच के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सांसद रविशंकर प्रसाद आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ब्रिटेन-अमेरिका और अन्य देशों के चार सौ समेत पांच हजार पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।
पटना। पटना पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पीएमसीएच के शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया।
Bangladesh: यूनुस सरकार को झटका, नाहिद इस्लाम ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा; शेख हसीना को हटाने में थी बड़ी भूमिका
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को हटाने और बांग्लादेश में तख्तापलट की अगुआई करने वाले छात्र नेता नाहिद इस्लाम ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में सूचना एवं प्रसारण (आई एंड बी) सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। नाहिद इस्लाम यूनुस सरकार के कामकाज से नाराज बताए जा रहे हैं। 27 वर्षीय नाहिद इस्लाम अब एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं।
साहब! दाखिल-खारिज के लिए 3-5 हजार लगते हैं..., किसानों की शिकायत सुनकर CO भी रह गए हैरान; ले लिया एक्शन
बिहार में दाखिल-खारिज के कई मामले पेंडिंग चल रहे हैं। इसको लेकर सख्ती बरती जा रही है। बिहार के करगहर में एक राजस्व कर्मचारी पर लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप है। किसानों की शिकायतों के बाद सीओ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कर्मचारी पर काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार के भी आरोप हैं।
करगहर:- एक सप्ताह से गायब अंचल के राजस्व कर्मचारी पर सीओ अजीत कुमार ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
Champions Trophy: अपने ही देश की मीडिया पर क्यों भड़के पैट कमिंस, भारतीय टीम को लेकर ऐसा क्या बोला था?
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा था कि चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के पास एक अलग बढ़त है क्योंकि वे सिर्फ एक ही स्थान पर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप स्टेज गेम से पहले याहू ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए कमिंस ने कहा था कि भारत पहले से ही एक मजबूत टीम है और एक ही स्थान पर खेलने से उन्हें फायदा मिलेगा।
Paper Leak: ...तो गर्लफ्रेंड के लिए मजदूर बनकर किया था 10वीं का पेपर लीक, झारखंड पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
झारखंड बोर्ड की 10वीं कक्षा के हिंदी और विज्ञान के प्रश्न पत्र लीक मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में से एक ने अपनी गर्लफ्रेंड की मदद करने के लिए पेपर लीक की तैयारी की थी। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
कोडरमा। जैक बोर्ड के 10वीं के हिंदी और विज्ञान के प्रश्न पत्र लीक मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है और कांड के मास्टरमाइंड समेत इस मामले में शामिल 6 आरोपितों को गिरिडीह से गिरफ्तार कर पुलिस कोडरमा ले आई है।
Maharashtra-Karnataka Row: बस कंडक्टर मारपीट मामले में नया ट्विस्ट, पीड़िता की मां ने जारी किया वीडियो
बस कंडक्टर पर हमले मामले में नयी जानकारी सामने आई है। मामले में पीड़िता के परिवार ने कंडक्टर के खिलाफ केस वापस लेने का फैसला किया है। परिवार ने इस बात की जानकारी एक वीडियो जारी कर के दी। परिवार ने कहा कि वह किसी के दबाव में ऐसा नहीं कर रहे हैं। परिवार ने कहा कि इस घटना ने दो राज्यों के बीच विवाद पैदा कर दिया।
नई दिल्ली। बस कंडक्टर पर हमले मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिस नाबालिग लड़की के शिकायत के बाद बस कंडक्टर के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, अब उसके परिवार ने केस वापस लेने का फैसला किया है।