Skip to main content

USAID मामले में क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर? ब्रिक्स पर ट्रंप के बयान को लेकर भारत ने साफ किया रुख

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा से भी मुलाकात की और उसमें भी जी-20 का मुद्दा उठा। यह ट्रंप को भारत के जवाब देने का अंदाज है कि वह ब्रिक्स को लेकर हमेशा गंभीर रहेगा। यूएसएआईडी पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन के लोगों द्वारा कुछ जानकारी सामने रखी गई है और जाहिर है यह चिंताजनक है।

'केंद्र 10 हजार करोड़ देगा तब भी नहीं लागू करेंगे NEP', शिक्षा नीति को लेकर क्या बोले तमिलनाडु के सीएम स्टालिन?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को लेकर केंद्र सरकार के 2000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि वह 10000 करोड़ रुपये भी दें तो भी NEP लागू नहीं करेंगे। स्टालिन ने इस नीति को छात्रों के भविष्य और सामाजिक न्याय के खिलाफ बताया और हिंदी थोपे जाने के प्रयास पर भी नाराजगी जताई।

कुड्डालोर। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार 10 हजार करोड़ रुपये दे तब भी वह राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने के लिए सहमत नहीं होंगे।

कौन है गैंगस्टर हाशिम बाबा की जान जोया खान? चलाती है ड्रग्स का कारोबार, महंगी पार्टियां और लग्जरी बैग्स की शौकीन

Zoya Khan Arrested कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी जोया खान को स्पेशल सेल की टीम ने ड्रग्स की आपूर्ति करते गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ की कीमत की 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। जोया लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की नजर में थी और कई सालों से अपने पति के गैरकानूनी धंधों को संभाल रही थी।

कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी और लेडी डान के नाम से मशहूर जोया खान को स्पेशल सेल की टीम ने ड्रग्स की आपूर्ति करते गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ की कीमत की 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

फोटो खिंचवाने के बहाने एक शख्स ने जबरन की Poonam Pandey को चूमने की कोशिश, एक्ट्रेस ने धक्का मारकर किया दूर

एक्ट्रेस पूनम पांडे सोशल मीडिया पर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अपनी बोल्डनेस के लिए मशहूर एक्ट्रेस के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे वह हक्की-बक्की रह गईं। उनके पास आकर एक शख्स ने उन्हें जबरदस्ती किस करने की कोशिश की जिससे एक्ट्रेस काफी घबरा गईं। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की।

Pappu Yadav: 'जैसे ही चुनाव खत्म होगा BJP के लोग नीतीश को...', पप्पू यादव की बड़ी भविष्यवाणी

पप्पू यादव ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि जैसे ही चुनाव खत्म होगा बीजेपी के लोग नीतीश कुमार को खत्म कर देंगे। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस को अब बड़े भाई की भूमिका में आना चाहिए और जाति-धर्म की राजनीति खत्म होनी चाहिए। उन्होंने महाकुंभ को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला।

UP News: राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, बोले-'अदाणी का मुद्दा व्यक्तिगत नहीं, देश का मामला

'कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अडाणी समूह से जुड़े विवाद को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मामला व्यक्तिगत नहीं बल्कि देश का मामला है। राहुल ने यह भी कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का है जिसका प्रमुख कारण नोटबंदी और जीएसटी लागू होना है। उन्होंने यूपी सरकार को देश में एक नंबर की फेल सरकार बताया।

रायबरेली। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के अंतिम दिन अडाणी समूह से जुड़े विवाद पर अमेरिकी मीडिया में की गई टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा।

राजस्थान: इंदिरा गांधी को 'दादी' कहने पर विधानसभा में हंगामा, छह विधायक निलंबित; विपक्ष ने सरकार को घेरा

राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। पूरा हंगामा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा की गई टिप्पणी के बाद हुआ। हंगामा के कारण कांग्रेस के छह विधायकों को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद विधानसभा के सामने विपक्ष के विधायक धरने पर बैठ गए।

जयपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर भजनलाल शर्मा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ।