Skip to main content

CG Naxal Attack: बीजापुर में सुरक्षाबलों की गाड़ी पर बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 9 जवान बलिदान

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। यहां के कुटरू मार्ग पर नक्सलियों ने जवानों के पिकअप वाहन को विस्फोटक से उड़ा दिया। हमले में 9 जवानों के बलिदान की सूचना है। घटनास्थल के लिए सुरक्षाबलों की एक टीम को रवाना किया गया है। सभी जवान दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड के बताए जा रहे हैं।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है। यहां के अबूझमाड़ के दक्षिणी हिस्से में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद लौट रहे जवानों के पिकअप वाहन को सोमवार दोपहर को नक्सलियों ने विस्फाेटक से उड़ा दिया।

Hyundai Creta EV होगी Technology, Safety और Performance में दमदार, ADAS के अलावा मिलेंगे In-Car Payment जैसे फीचर्स

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से जल्‍द ही Creta Electric को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। बाजार में आने वाली नई इलेक्ट्रिक एसयूवी में बेहतरीन तकनीक के साथ सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। Hyundai Creta EV में किस तरह के फीचर्स और तकनीक को दिया जाएगा। कंपनी कब और किस कीमत पर इसे लॉन्‍च करेगी। आइए जानते हैं।

Nothing Phone 2a को मिला नया अपडेट, बेहतर हुआ परफॉर्मेंस; नए फीचर्स भी मिले

अपडेट में AI-पावर्ड स्मार्ट ड्रॉअर फीचर दिया गया है जो इस्तेमाल के हिसाब से ऑटोमैटिकली ऐप्स को कैटेगराइज कर देता है। यूजर इसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप को पिन करके भी रख सकते हैं। अगर लॉक स्क्रीन पर लॉन्ग प्रेस किया जाता है तो कस्टमाइजेशन पेज ओपन हो जाता है। अपडेट में नए क्लॉक फेस और पहले बेहतर विजेट स्पेस मिला है।

Nothing Phone 2a प्लस स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Nothing OS 3.0 का स्टेबल वर्जन रोलआउट होना शुरू हो गया है। यूजर्स नए अपडेट को अब इंस्टॉल कर सकते हैं। एंड्रॉइड 15 बेस्ड अपडेट में तमाम नए फीचर्स की पेशकश की गई है। इसमें यूआई से रिलेटेड विजुअल चेंजस किए गए हैं

Nitish Kumar News: लालू यादव को क्यों चाहिए नीतीश कुमार का साथ? मांझी ने बता दी अंदर की बात

केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी ने लालू प्रसाद यादव के नीतीश कुमार को बुलाने के बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक सशक्त प्रशासक हैं और उन्होंने अच्छा काम किया है। मांझी ने यह भी कहा कि लालू प्रसाद को अब एक बौरो खिलाड़ी की जरूरत है इसलिए वे भ्रामक बयान देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

बोधगया/जहानाबाद। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी  ने लालू प्रसाद यादव के द्वारा नीतीश कुमार को बुलाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बहुत सशक्त प्रशासक हैं, अच्छा काम किए हैं।

Bigg Boss 18: ‘वो बहुत क्यूट है…’ Kashish Kapoor ने इस कंटेस्टेंट को बताया ट्रॉफी का असली हकदार

बिग बॉस 18 से एविक्ट होने के बाद कशिश कपूर घर से बाहर आ चुकी हैं। फिनाले के बेहद करीब उनका बाहर आना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। आखिरकार उन्होंने खुलासा कर दिया है कि बिग बॉस की ट्रॉफी का असली हकदार कौन बनने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने दिग्विजय राठी के साथ दोस्ती रखने पर भी कमेंट किया है।

'मैं अपने काम पर वोट मांग रही, कुछ लोग मेरे पिता को गाली दे रहे', बिधूड़ी के बयान पर भावुक हुईं CM आतिशी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं अपने काम के आधार पर वोट मांग रही हूं लेकिन कुछ लोग मेरे पिता को गाली दे रहे हैं। उन्होंने वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटे जाने पर भी सवाल उठाए। आतिशी ने कहा कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में बड़ा घपला सामने आया है।

आज का राशिफल

मेष राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी संतान की समस्याओं को सुनने के लिए उन्हें समय देना होगा, नहीं तो वह परेशान हो सकते हैं। आप अपने घर के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं, इसलिए काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी लापरवाही नहीं करनी है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।