Skip to main content

बाबा सिद्दीकी को क्यों मारा, किसने दिया था ऑर्डर? मुंबई पुलिस ने चार्जशीट में किया खुलासा

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस मामले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को चार्जशीट दाखिल कर दी। 4590 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने कुल 29 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें 26 लोग गिरफ्तार है जबकि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई समेत तीन आरोपी वांडेट हैं। चार्जशीट के अनुसार अनमोल ने ही बाबा सिद्दीकी को मारने का ऑर्डर दिया था।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई ने डर का माहौल बनाने के लिए अपने संगठित अपराध सिंडिकेट के जरिए हत्या को अंजाम दिया।

Bigg Boss 18: ‘21 लाख का दूंगी इनाम…’ Chahat Pandey की मां ने सीक्रेट लवर्स के दावे पर Salman Khan को ललकारा?

बिग बॉस 18 लगातार सुर्खियों में हैं। सलमान खान के शो में रोजाना नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। फैमिली वीक स्पेशल एपिसोड ने शो को और ज्यादा मसालेदार बना दिया। इसके बाद चाहत पांडे की मां चर्चा का हिस्सा बनी हुई हैं। अब उन्होंने बेटी की लव लाइफ पर कमेंट करने को लेकर मेकर्स पर निशाना साधा है।

Realme 14 Pro सीरीज का लॉन्च कन्फर्म, इस दिन आ रहे हैं कलर-चेंजिंग डिजाइन वाले स्मार्टफोन

कंपनी ने सीरीज के कैमरा को सेगमेंट का सबसे बेस्ट बताया है। इतना ही नहीं DSLR से ली गई कुछ सैंपल पिक्चर्स भी कंपनी ने साझा की हैं। पानी और धूल से सेफ रखने के लिए इसे IP66+IP68+IP69 रेटिंग मिली होगी। Realme 14 Pro सीरीज के एक मॉडल में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बैटरी हो सकती है।

कल लॉन्‍च होगा Honda Elevate SUV का Black Edition, नए रंग के साथ कीमत में होगी मामूली बढ़ोतरी

Honda Elevate Black Edition Launch जापानी वाहन निर्माता Honda Cars की ओर से भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से सात जनवरी 2025 को अपनी इकलौती एसयूवी Honda Elevate का Black Edition लॉन्‍च किया जाएगा। इस एडिशन में किस तरह की खासियतों को दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

BGT 2024-25 जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया में होगा बदलाव, स्टीव स्मिथ बनेंगे कप्तान!

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने हाल ही में भारत को हराकर 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में जगह बना ली है। फाइनल में उसका सामना साउथ अफ्रीका से होगा लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका से भिड़ेगी और इस सीरीज में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Redmi 14C 5G का लॉन्च आज, किफायती कीमत में होगी एंट्री, दमदार मिलेंगे फीचर्स

Redmi 14C 5G आज भारत में लॉन्च होने वाला है। इसे अमेजन पर बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया जाएगा। अमेजन पर लाइव हुई माइक्रोसाइट से पता चलता है कि फोन पिछले डिवाइस की तुलना में डिजाइन के मामले में अलग है। इसमें रियर पैनल पर एक सर्कुलर आईलैंड है जिसमें डुअल कैमरा सेटअप है। फोन फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी के साथ आ रहा है।

ISRO ने स्पैडेक्स मिशन की डॉकिंग को टाला, अब 9 जनवरी को प्रदर्शन; सफल होते ही दुनिया का चौथा देश बनेगा भारत

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 7 जनवरी को स्पैडेक्स उपग्रह के डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करने वाला था। मगर अब इसे दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 9 जनवरी को इसरो दुनिया के सामने अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीकी का प्रदर्शन करेगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो ऐसा करने वाला भारत अमेरिका रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।