मनमोहन सिंह का 26 तारीख से ये कैसा संयोग! बंटवारे के बाद अमृतसर में बसा परिवार, फिर संभाला देश, पढ़ें पूरी कहानी
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह गांव में हुआ था। यह हिस्सा अब पाकिस्तान में पड़ता है। मनमोहन सिंह का परिवार बंटवारे के बाद अमृतसर में आकर बस गया। कभी पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले मनमोहन सिंह कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड तक भी गए। बाद में देश के प्रधानमंत्री भी बने। उनकी जिंदगी में 26 तारीख का अजब संयोग था।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। मनमोहन सिंह की जिंदगी में 26 तारीख का ऐसा संयोग है, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक उनके साथ रहा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए नौकरी के मामले में अच्छा रहने वाला है, लेकिन यदि आपने कामों में अपनी चलायी, तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपके व्यवसाय में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपका कोई काम बिगड़ने से थोड़ी समस्याएं आ सकती है।
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Snowfall in Auli: बर्फबारी का मजा लेने रोजाना 500 पर्यटक पहुंच रहे औली, लेकिन सफर में मिल रही 'सजा
'औली में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। ज्योतिर्मठ से औली तक सड़क को सुचारु करने के लिए सीमा सड़क संगठन ( बीआरओ ) ने बर्फ हटाने के साथ ही नमक डालकर पाला व बर्फ को पिघलाना शुरू कर दिया है। हालांकि फिसलन व जाम से पर्यटकों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है।
Nitish Kumar: जिसका था इंतजार आ गई वो घड़ी, आखिर नीतीश कुमार ने तोड़ दी चुप्पी; अब क्या होगा?
बिहार में सियासी पारा हाई है। इस सबके बीच अब नीतीश कुमार ने खुद अपने रुख को स्पष्ट किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि वो पहले गलती कर चुके हैं लेकिन अब नहीं करेंगे। वो बीजेपी के साथ रहेंगे और इधर-उधर नहीं जाएंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हम दोनों मिलकर बिहार का विकास करेंगे।
Sikandar First Look : हाथ में भाला...कानों में बाली; फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ आउट, इस दिन आएगा टीजर
सलमान खान का 27 दिसंबर को बर्थडे है। इस खास मौके पर मेकर्स ने एक दिन पहले भाईजान की फिल्म सिंकदर का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में सलमान खान कान में बाली पहने और हाथ में भाला लिए दिख रहे हैं। वहीं मेकर्स ने फिल्म के टीजर के बारे में भी जानकारी दी है जोकि उनके जन्मदिन के दिन रिलीज होगा।
फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ! सलमान खान सिकंदर का पहला लुक जारी हो गया है! इस फिल्म के जरिए पहली बार ए आर मुरुगादॉस और सलमान खान साथ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान का जो लुक है उसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। साजिद नाडियावाला इस फिल्म के निर्माता हैं।
Baby John Worldwide Collection: 'बेबी जॉन' को निगल गया 'पुष्पा', फिर भी वर्ल्डवाइड कर दिया ये कमाल?
Pushpa 2 Box Office वरुण धवन कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी स्टारर बेबी जॉन 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को मीडिया और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। हाालंकि पुष्पा 2 के सामने फिल्म को अपने पैर जमाने के लिए काफी मशक्क्त करनी पड़ रही है। कितना रहा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जानिए।
कड़कड़ाती सर्दी और फेस्टिव सीजन को देखते हुए साउथ के निर्देशक एटली एक धाकड़ फिल्म लेकर आए नाम है बेबी जॉन(Baby John)। ये फिल्म साउथ इंडियन फिल्म थेरी का हिंदी रीमेक है जिसमें थलापति विजय ने काम किया था।
नए रंगरूप में लॉन्च हुई Honda Unicorn, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल समेत मिले अपेडेटेड फीचर्स
2025 Honda Unicorn Launched होंडा इंडिया ने होंडा यूनिकॉर्न को नए अपडेट्स दिए है। जिसकी वजह से यह बाइक पहले से ज्यादा प्रीमियम हो गई है। साथ ही यह पहले की तरह किफायती भी है। इस बाइक को नए फीचर्स के साथ ही नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। नए अपडेट्स के बाद बाइक की कीमत 119481 रुपये है।
होंडा इंडिया ने Honda Unicorn को नए अपडेट साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। इस बाइक में नए फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें कई अपडेट भी किए गए हैं, जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा किफायती हो गई है। आइए जानते हैं कि 2025 Honda Unicorn को किन नए खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है।